Back
जालोर के सुंधा माता मंदिर में घट स्थापना के साथ नवरात्रि की धूम और रोशनी
HBHeeralal Bhati
Mar 18, 2026 07:51:49
Jalore, Rajasthan
जालोर जिले के जसवंतपुरा क्षेत्र स्थित सुंधा पर्वत की सुरम्य पहाड़ियों में विराजमान सुंधा माता, अघटेश्वरी चामुंडा माता के रूप में जानी जाती हैं। यह प्राचीन तीर्थ न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी वादियों और झरनों के कारण भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। जालोर : जिले के ऐतिहासिक सुंधा माता मंदिर में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई, जिसमें वैदिक मंत्र उच्चार के साथ घट स्थापना की गई वह शारदीय नवरात्रि को लेकर ट्रस्ट की ओर से माकूल व्यवस्था की गई है और मंदिर को भव्य रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। 9 दिन तक ब्राह्मण पंडितों की ओर से सुंधा माता की विशेष पूजा अर्चना और आराधना की जाएगी। जिले के सुंधा पर्वत पर स्थित चामुंडा माता मंदिर में आज घट स्थापना के साथ-साथ नवरात्रि को विशेष पूजा अर्चना और श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए मेले का माहौल रहता है, माता चामुंडा के मंदिर में नवरात्रि में पंडितों की ओर से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां भगवती जगदंबा की आराधना के साथ नवरात्रि आगाज होता है ।ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वरसिंह बताया कि श्री चामुंडा माता ट्रस्ट की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और भव्य शोभा श्रृंगार किया गया है। प्रतिदिन 9 दिन तक विशेष यज्ञ हवन पूजा और आराधना की जाएगी उन्होंने बताया कि हर साल की बातें इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन ऐतिहासिक सुंधा माता तीर्थ में जालौर जिले सहित राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र सहित देश विदेश से भी या बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां चामुंडा की आराधना करते हैं या जो भी मन्नतें मां भगवती जगदंबा मां चामुंडा माता की ओर से पूर्ण की जाती है यह यहां की विशेष मानता है जिसके चलते यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि जहां अधिकांश स्थानों पर अष्टमी को यज्ञ होता है, वहीं यहां सप्तमी को नवचंडी यज्ञ आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से माता से प्रार्थना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। समुद्र तल से करीब 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर जालोर मुख्यालय से लगभग 105 किमी और भीनमाल से 25 किमी दूर राजपुरा गांव के पास स्थित है। लोकभाषा में इसे “सुंधा रो भाखर” भी कहा जाता है। इतिहास के अनुसार जालोर के शासक चाचिगदेव ने संवत 1319 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। पहले यहां बलि और मदिरा अर्पण की परंपरा थी, जिसे वर्ष 1976 में बंद कर सात्विक पूजा पद्धति शुरू की गई। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला, भोजनशाला, पेयजल, रोशनी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वर्ष 2007 में रोपवे की सुविधा शुरू होने से दर्शन और भी सुगम हो गए हैं। नवरात्रि, दीपावली से लाभ पंचमी तक यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से भक्त यहां आकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 18, 2026 09:15:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 09:15:180
Report
1
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 18, 2026 09:10:24Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय,वाणिज्य कर विभाग को भी बम से उड़ाने की धमकी
विश्वविद्यालय के मेल आईडी पर दी धमकी
खाली कराया गया पूरा विश्वविद्यालय
कुलगुरु डॉ.आनंदी हिंडोलिया ने धमकी मिलने की पुष्टि की
एक ही दिन में भोपाल की 2 यूनिवर्सिटी को मिले धमकी भरे मेल
0
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 18, 2026 09:10:0975
Report
KSKashish Singh
FollowMar 18, 2026 09:10:02Noida, Uttar Pradesh:रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया हैं?
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 18, 2026 09:09:510
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 18, 2026 09:09:400
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:09:120
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 18, 2026 09:08:560
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:08:380
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 09:07:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 18, 2026 09:07:250
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 18, 2026 09:06:310
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 18, 2026 09:06:140
Report