Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली की मजीठिया मामले में रेखा गुप्ता का नाम क्या सच में सामने है?

KSKashish Singh
Mar 18, 2026 09:10:02
Noida, Uttar Pradesh
रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया हैं?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Mar 18, 2026 10:25:56
Ujjain, Madhya Pradesh:चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) पर होगा ध्वजारोहण, सूर्योपासना और विशेष पूजन से होगी शुरुआत विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक राम तिवारी ने बताया— शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक है ब्रह्मध्वज उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) 19 मार्च को मंदिर के शिखर पर ब्रह्मध्वज का भव्य ध्वजारोहण किया जाएगा। लगातार दूसरे वर्ष होने जा रहा यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्‍ठान नहीं, बल्कि सम्राट विक्रमादित्य के काल की लगभग 2000 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा का पुनरुद्धार माना जा रहा है इस परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में की गई है, जिसके तहत विक्रम संवत और ध्वज परंपरा को फिर से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। यह परंपरा भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता और प्राचीन गौरव का प्रतीक मानी जाती है विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मध्वज शक्ति, साहस और चतुर्दिक विजय का प्रतीक है। केसरिया रंग के इस विशेष ध्वज की संरचना भी अनूठी है। इसमें दोनों छोर पर दो पताकाएं होती हैं और मध्य भाग में सूर्य का अंकन किया जाता है, जो तेज, ऊर्जा और संपूर्ण विश्व पर विजय का प्रतीक है धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य को सृष्टि और जीवन का आधार माना गया है, इसलिए इस ध्वज का सीधा संबंध सूर्योपासना से भी जुड़ा हुआ है। ध्वजारोहण से पूर्व विशेष पूजन-अर्चन और सूर्य आराधना की जाएगी, जिसके साथ इस परंपरा की शुरुआत होगी इतिहास से जुड़े संदर्भों के अनुसार, ब्रह्मध्वज की परंपरा महाकाल मंदिर में प्राचीन समय से चली आ रही है। बताया जाता है कि वर्षों पहले मंदिर के शिखर पर स्थापित ध्वज उड़कर प्रख्यात विद्वान पंडित सूर्य नारायण व्यास के निवास ‘भारती भवन’ में आकर गिरा था, जो इस परंपरा की ऐतिहासिकता को दर्शाता है अब एक बार फिर इस परंपरा को जीवंत करते हुए महाकाल मंदिर से इसकी शुरुआत की जा रही है। आने वाले समय में इसे उज्जैन के अन्य प्रमुख मंदिरों और प्रदेशभर में भी विस्तार देने की योजना है, जिससे सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 18, 2026 10:25:38
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिला अस्पताल में फायरिंग का वीडियो वायरल, एंबुलेंस संचालकों में दलाली को लेकर हुआ विवाद मुुरैना। शहर के मुरैना जिला अस्पताल से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग की घटना दिखाई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से एक मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस संचालकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुरैना में प्राइवेट अस्पतालों के लिए दलाल सक्रिय हैं, जो जिला अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराते हैं। इस पूरे नेटवर्क पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है और सिस्टम पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और शहर में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, न ही पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने आया है。 अब बड़ा सवाल क्या जिला अस्पताल में मरीजों की दलाली का खेल खुलकर सामने आ गया है? और क्या प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 10:25:21
Noida, Uttar Pradesh:1803ZUP_DOON_MEDICAL_R देहरादून से बड़ी खबर: दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब और अधिक सटीक एवं तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी。 इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है, जिनके विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से यह मशीन संस्थान को प्राप्त हो पाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है。 नई DDR मशीन की विशेषता यह है कि यह पारंपरिक एक्स-रे की तुलना में अधिक उन्नत है और शरीर के अंगों की गतिशील (dynamic) इमेजिंग करने में सक्षम है। इससे फेफड़ों, हृदय और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम से जुड़ी बीमारियों की पहचान अधिक सटीकता से की जा सकेगी。 कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस मशीन के स्थापित होने से न केवल मरीजों को बेहतर और त्वरित निदान सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 10:25:06
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलैक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनपद के सभी गैस एजेन्सी स्वामियों के साथ महत्वपूर्ण आपात बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कडे़ दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस एजेन्सियों के बाहर आम नागरिकों की लम्बी लाइनें किसी भी आधार पर नही लगनी चाहिए, उपभोक्ताओं को सुचारू और समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना एजेन्सी मालिकों की जिम्मेदारी है। बैठक में जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास पी0एन0जी0 (पाइप नेचुरल गैस) के कनेक्शन है, उनकी सघन जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए की वह अवैध रूप से एल0पी0जी0 के सिलेण्डर का उपयोग तो नही कर रहे है, यदि ऐसा पाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वितरण रजिस्टर से प्रतिदिन रैण्डम आधार पर 50 उपभोक्ताओं से टेलीफोन पर वार्ता की जाए, फीडबैक के जरीए यह पुष्टि की जाएगी की गैस सही व्यक्ति तक पहुंच रहीं है या नही, वितरण में कोई अनियमितता तो नही है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी की, जिले में गैस की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में स्वीकार नही है, यदि किसी भी गैस एजेन्सी मालिक की, संलिप्तता कालाबाजारी में पाई गयी, तो उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रदद् कर दिया जाएगा, जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराऐं और गैस एजेन्सियों का आकास्मिक निरीक्षण करें, इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा भी उपस्थित रहें।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 18, 2026 10:24:54
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डामर सडक के लिए गामडी के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन जिला डूंगरपुर साबला पंचायत समिति के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गामड़ी के ग्रामीणों ने आज सड़क की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए नाल चौकी से मडेलफला मोदरा तक 3 किमी डामर सडक का निर्माण करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासक शंकरलाल मीणा ने बताया कि गामड़ी पंचायत क्षेत्र में नाल चौकी से मडेलफला मोदरा तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता आज भी कच्ची सड़क के रूप में है। ग्रामीण पिछले कई सालों से इस मार्ग पर डामरीकरण (पक्की सड़क) की मांग शासन और प्रशासन से कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि सड़क पक्की न होने के कारण उन्हें आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। बीमार मरीजों या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के समय कच्ची सड़क सबसे बड़ी बाधा बनती है। कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि नाल चौकी से मडेलफला मोदरा तक की 3 किमी की दूरी को प्राथमिकता के आधार पर डामरीकृत किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही सड़क का बजट स्वीकृत कर काम शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 10:23:45
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं HPCL प्लांट में दोहरे हत्याकांड के मामले में प्रशासन का एक और एक्शन एक के बाद एक नए हो रहे खुलासे आरोपी की दुकानों पर बुल्डोजर कार्यवाही के बाद अब उसके अवैध खेतों में खड़ी फ़सल को ट्रैक्टर से जोतकर किया गया नष्ट 24 बीघा आरोपी की और 12 बीघा अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके बो रखी थी गेहूं की फसल 36 बीघा अर्थात 6 एकड़ हत्यारोपी की अवैध भूमि पर खड़ी फ़सल पर प्रशासन ने ट्रैक्टर से जोतकर किया नष्ट आरोपी का एक विशाल सम्राज्य है सैकड़ों बीघा अवैध जमीन पर आरोपी और उसके परिवार ने मकान और दुकान बना रखे हैं इसके साथ ही तहसील प्रशासन ने अवैध ज़मीन को जब चिन्हित किया तब पता चला कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने 24 बीघा ग्राम समाज की जमीन तथा उसके गुर्गों ने 12 बीघा ग्राम समाज की जमीन पर गेहूं बो रखे हैं,इस फसल को हल्का लेखपाल हेम सिंह ने खुद ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किया है हालांकि ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हत्यारोपी पूरे परिवार ने सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि को हथिया रखा है,यदि प्रशासन सही से जांच करे तो बहुत सारी चीजें निकलकर सामने आएंगी इसमें बड़ा सवाल ये है कि दशकों से हत्यारोपी और उसका परिवार तालाब,ग्राम समाज,बंजरभूमि सब पर कब्जा करता रहा लेकिन प्रशासन मौन रहा अब इतना बड़ा काण्ड होने के बाद सारी चीजें निकलकर सामने आ.r हैं। वहीं ये भी पता चला है कि आरोपी और उसका परिवार बहुत ही दबंग ही इस परिवार ने HPCL प्लांट को पहले से ही हाइजैक कर रखा था,इसी परिवार के हिसाब से प्लांट में भर्ती हुईं,खुद परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर लगभग 2 दर्जन लोग इसी परिवार के थे,रुतबा इतना था कि बिना काम पर जाए ही सबकी सैलरी निकलती थी,इनमें से कुछ लोग इस परिवार में नौकरी करते थे और सेलरी प्लांट से निकलती थी,इस चीज को DGM सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा ने कंट्रोल करना चाहा तो आरोपी खुन्नस मानने लगा,आरोपी को फैक्ट्री से ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया था यही वजह बनी कि अफसरों की जान ले ली गई।वहीं पराली से ही बायोगैस बनती थी,इसका जो कचरा बचता था उससे जैविक खाद बनती थी,आरोपी ने उसमें भी हस्तक्षेप कर घोटाला किया था
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 18, 2026 10:23:20
Jaunpur, Uttar Pradesh:NH-233 मुआवजा विवाद किसान नेता ने मांगी सुरक्षा, प्रशासन की रिपोर्ट पर उठे सवालREET-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण को लेकर चल रहे मुआवजा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है। किसान नेता का कहना है कि वह संगठन के माध्यम से लंबे समय से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2012 में घोषित इस परियोजना से हजारों किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक सभी को न्याय नहीं मिल सका है। अजीत सिंह डोभी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कुछ असामाजिक तत्व नाराज हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामला में नया मोड़ तब आया जब एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। वहीं, थाना स्तर से दी गई रिपोर्ट में फिलहाल किसी तरह के खतरे से इनकार किया गया है, जिस पर किसान नेता ने सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसान नेता ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता और परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। किसान अजीत सिंह डीएम ,एसपी से लेटर के माध्यम अपनी सुरक्षा गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले एक युवक को चैलेंज कर जान से मारने की धमकी दी गई और तीन दिन के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। इसी को देखते हुये किसान नेता अजीत सिंह ने डीएम ,एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है,उन्होंने साफ कहा ऐसे पुलिस अधिकारी किसी के भी जान के साथ खेल सकते है।मैने भी अपनी जान का खतरा बताते एक पत्र पुलिस अधिकारियों को लिखा था।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 18, 2026 10:22:58
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 10:19:56
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पार्षद भाजपा नेता अजय गुप्ता ने बताया हणड वाला बाग तालाब के पास तीन बीघा जमीन को कुछ भूमाफिया ने मिलकर कब्जा लिया है जिसकी शिकायतें लेकर कई वर्षों से अधिकारियों से मिलकर शिकायत की और कई बार प्रार्थना पत्र दीए है अधिकारियों द्वारा हमेशा आश्वासन का जवाब मिला गुप्ता जी द्वारा बताया गया इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा कई बार जांच आदेश दिए लेकिन तहसीलदार द्वारा लापरवाही सामने नजर आई उसके बावजूद भी गुप्ता जी ने मंडल आयुक्त और उपमुख्यमंत्री सभी से शिकायत की इसके बावजूद उन्हें अधिकारियों द्वारा आश्वासन और कार्रवाई कर रहे हैं का जवाब मिला गुप्ता जी का कहना है कि हमारी सरकार होते हुए हम लोगों का काम नहीं हो रहा है तो आम जनता का क्या होगा यह बड़ी बात है गुप्ता जी का कहना है की कुछ प्रशासन अधिकारी भी इसमें कहीं ना कहीं भूमाफिया का साथ दे रहे हैं ऐसी आशंका है अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन होगा और भूख हड़ताल पर बैठेंगे इसमें किसी तरह की कोई परेशानी आती है उसका जिम्मेदार फिरोजाबाद प्रशासन होगा।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 18, 2026 10:19:26
Madhubani, Bihar:मधुबनी में हैवानियत की हद तब पार हो गई, जब दबंग लोग एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीट रहे थे और आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रह गए।मामला मधवापुर थाना के बिहारी गांव का है। जहां दोपहर बिहारी गांव निवासी अरुण महतो की पत्नी पूनम देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने ऋण का पैसा नहीं देने का आरोप लगाकर घर से घसीट कर मारपीट करते हुए चौराहे पर लाया। फिर बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंची,पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने खंभे से बंधे महिला को खोलकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला ने कहा कि 10 हजार कर्ज का चार लाख रुपया बना दिया। जिसको लेकर गांव के तिलई मुखिया और शनिचर मुखिया का परिवार सहित दर्जन भर लोग घसीटकर मारपीट करते लाया और फिर पोल से बांधकर पीटा है।मामले में पूर्व में भी थाना में पंचायत हुआ था। वहीं आरोपी महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह महिला सभी से ग्रुप लोन लेकर पैसा ठग ली है और मांगने पर गाली देती है। कई बार पंचायती हुआ, लेकिन पैसा नहीं दिया। बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन इस तरह से कानून को अपने हाथ में लेकर हैवानियत की हद पार करना, लोगों पर से कानून का खौफ समाप्त हो गया है। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।हमलावर पर कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता और उसके परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 10:19:09
Noida, Uttar Pradesh:आज सुलतानपुर स्थित स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट आफिस के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गयी कि उन्हे उनके रीजनल आफिस द्वारा एक मेल प्राप्त हुआ है जिसके द्वारा यह बताया गया है कि स्थानीय पोस्ट आफिस में जो पासपोर्ट आफिस है उसमें किसी ने बम रख दिया है इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा तुरंत पोस्ट आफिस परिसर को खाली कराया गया व चेक कराया है कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं पड़ी है , फिर भी प्रिकॉशन के तौर पर बीडीडीएस टीम द्वारा भी चेकिंग की जा रही है और इसमें अभी तक कोई घबराने वाली वस्तु या संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है । यह सूचना एक कोरी अफवाह साबित हुई है इसमें किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है और इसमें हम लोग नेसेसरी प्रिकॉशन ले रहे है । इसमें सभी से अनुरोध है कि कोई भी किसी प्रकार की अफवाह न फैलाये । ये मात्र एक कोरी अफवाह है । सभी से विनम्र निवेदन है कि कोई भी अफवाह न फैलाये ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top