Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209302

कानपुर देहात में अधिकारीयों पर गंभीर आरोप, डएफओ पर सवाल

AKAlok Kumar
Mar 18, 2026 09:08:56
Sithmara, Uttar Pradesh
कानपुर देहात में अधिकारियों की सेहत का राज यूपी कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ यूपी सरकार के 9 साल बेमिसाल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डीएफओ पर लगाए गम्भीर आरोप वृक्षारोपण के लिए हमने दिए करोड़ो रूपये कही पेड़ नही लगे- राकेश सचान अपनी सेहत बना ली पेड़ो का ख्याल भी रखो- राकेश सचान मंत्री ने खोली भ्रष्टाचार की पोल जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में बड़ा बयान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKARAN KHURANA
Mar 18, 2026 10:17:54
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 18, 2026 10:17:25
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में पुलिसिंग और मजबूत होगी...पाकुड़ जिले को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 11 नए बोलेरो गश्ती वाहनों को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया...डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को ज़िले के विभिन्न थाना के लिए रवाना किया...साथ ही 18 गश्ती बाइक भी दिए गए हैं...जिससे जिले में पुलिसिंग और मजबूत होगी...राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सभी जिलों को गश्ती वाहन उपलब्ध कराया गया है...इसी क्रम में पाकुड़ जिले को भी 11 गश्ती वाहन आवंटित किए गए थे...इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार ने कहा कि इन गश्ती वाहनों की उपलब्धता से निश्चित रूप से जिले में कानून व्यवस्था बेहतर होगी...एसपी निधि द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया...उन्होंने बताया कि इन गश्ती वाहनों का सही समय पर सदुपयोग किया जाएगा...एसपी ने आगे कहा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसके बाद ईद और रामनवमी के पर्व भी हैं...ऐसे में विधि व्यवस्था बनाए रखने में ये गश्ती वाहन अत्यंत प्रभावी साबित होंगे...बताया कि नए वाहनों के मिलने से जिले में गश्त और त्वरित पुलिस कार्रवाई की क्षमता और बेहतर होगी...इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी...
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 18, 2026 10:17:03
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार जिला प्रशासन और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय के बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाइट - जितेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी हरिद्वार
0
comment0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
Mar 18, 2026 10:16:51
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर, ड्रग्स कनेक्शन में गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, महरुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, गुजरात एटीएस की टीम ने अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र में स्थित कारी गांव के एक पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की, इस दौरान टीम ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों—रमाशंकर उर्फ पंकज और कपिलदेव—को गिरफ्तार किया, दोनों आरोपी अयोध्या जिले के तारुन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, यह दोनों तस्कर महरुआ थाना क्षेत्र के करी गांव में 52 बीघे के जंगल के बीच में बने पोल्ट्री फार्म में रहते थे, बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक बड़े मामले में ये दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जनवरी महीने में अहमदाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया था, उसी मामले में इन दोनों की तलाश जारी थी, काफी समय से इनकी लोकेशन ट्रैक कर रही गुजरात एटीएस को इनपुट मिला, जिसके बाद अंबेडकरनगर पहुंचकर पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की गई और दोनों को दबोच लिया गया, फिलहाल गुजरात एटीएस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है और आगे की पूछताछ जारी है,
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 18, 2026 10:16:30
Danapur, Bihar:बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026 के तहत AIIMS में नई पहल, हेल्थ सेक्टर को मिलेगी नई दिशा AI और रोबोटिक तकनीक की मदद से दूर-दराज के जिलों के मरीजों का कर सकेंगे ऑपरेशन राजधानी पटना में आयोजित बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026 के तहत मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल AIIMSReached जहां उन्होंने हेल्थ सेक्टर में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को लेकर बड़ी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि काउंसिल के माध्यम से टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस के क्षेत्र में हो रहे नए-नए रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी क्रम में AIIMS में एक इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है, जहां अत्याधुनिक शोध कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी उन्नत चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा सकें। मंत्री ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और रोबोटिक तकनीक का उपयोग कर मेडिकल साइंस को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में डॉक्टर AI और रोबोटिक तकनीक की मदद से दूर-दराज के जिलों के मरीजों का ऑपरेशन भी कर सकेंगे। इससे न केवल इलाज में तेजी आएगी, बल्कि मरीजों को बड़े शहरों में आने की जरूरत भी कम होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह केंद्र भविष्य में AIIMS को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाइट/ उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 18, 2026 10:16:18
Ranchi, Jharkhand:आज सीपीआई(एमएल) के द्वारा रांची स्थित धरना स्थल पर एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में झारखंड के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता, खासकर मजदूरों और किसानों के खिलाफ बताते हुए तीखा विरोध जताया। उनका कहना था कि वर्तमान समय में मेहनतकश लोगों के अधिकारों और रोजगार पर केंद्र सरकार की ओर से निर्णायक हमला किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मनरेगा कानून के तहत ग्रामीण गरीबों को सालभर रोजगार देने का प्रावधान था, लेकिन अब उसे कमजोर कर एक ऐसी योजना लाई जा रही है जिसमें पहले जैसे अधिकार नहीं रह गए हैं। इसी तरह मजदूरों के अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले श्रम कानूनों को खत्म कर उनकी जगह चार लेबर कोड लागू कर दिए गए हैं, जिससे मजदूर वर्ग पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि देश में एलपीजी की समस्या के कारण लाखों घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। साथ ही गीग वर्कर्स के रोजगार पर भी संकट गहराता जा रहा है। उनका आरोप है कि समाज के कमजोर और मेहनतकश तबकों के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। इस पूरे मुद्दे को लेकर भाकपा माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर समिति की ओर से एक सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी तैयार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जनता से अपील किया कि वे मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और देश को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों का विरोध करें。
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 18, 2026 10:15:30
Patna, Bihar:पटना के अगमकुआं इलाके में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहनवाज (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से नाई है लेकिन पिछले कई महीनों से शहर में चेन छीनने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार, शाहनवाज बीते 6-7 महीनों से बुलेट बाइक पर सवार होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग करता था। हाल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सिटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसकी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शाहनवाज की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों—अनमोल कुमार केसरी और मुन्ना कुमार—को भी पकड़ा गया। ये दोनों कारोबारी हैं और चोरी की चेन को गलाकर बेचने में शाहनवाज की मदद करते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 9.20 ग्राम गला हुआ पीला धातु भी बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हाल ही में पंच शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय मुन्नी देवी के गले से चेन छीन ली थी। विरोध करने पर महिला घायल हो गई थी। इसके अलावा अगमकुआं इलाके में भी उसने कई अन्य वारदातों को अंजाम दिया था。 सट्टेबाजी में नुकसान के बाद बना अपराधी पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज पटना के पीरबहोर इलाके में सैलून चलाता था। इसी दौरान वह सट्टेबाजी के धंधे में शामिल हो गया और भारी नुकसान उठाने के बाद अपराध की राह पर चल पड़ा। वारदात के समय वह जींस-टीशर्ट पहनकर काले रंग की बाइक से निकलता था और घटना को अंजाम देने के बाद कुछ समय के लिए पूरी तरह शांत हो जाता था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 18, 2026 10:15:12
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 10:11:05
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और दबदबा एक बार फिर साबित किया। कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस गौरवशाली जीत में मुजफ्फरनगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अन्नू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अन्नू को अपने स्टाफ ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अन्नू की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर के लिए गर्व का विषय है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्नू जैसी खिलाड़ी नारी शक्ति की सशक्त मिसाल हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि यदि अवसर और समर्थन मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं। अन्नू की इस उपलब्धि से जिले की अन्य लड़कियों को भी खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अन्नू के सम्मान से न केवल खेल जगत में उत्साह बढ़ा है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है। बतादे कि कबड्डी खिलाड़ी अनु पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा की रहने वाली है। गांव में प्राथमिक शिक्षा के बाद अनु ने गांव में ही कबड्डी खेलने का मन बना लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वह लगातार कई अंतर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के साथ-साथ इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा करने लगी और देखते ही देखते मात्र 21 वर्ष की उम्र में अनु ने 2025 में आयोजित बांग्लादेश के ढाका में इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चाइना की टीम को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में अनु गाजियाबाद के पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है
240
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 18, 2026 10:04:41
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - चैत्र नवरात्रि को लेकर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाने की चल रही तैयारी चैत्र नवरात्रों की शुरुआत 19 मार्च से होगी, 9 दिन तक माता रानी के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा देश और प्रदेश भर में भक्त करेंगे। इस बीच नवरात्रों से पहले ही मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और पूजा अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर के पुजारी कृष्णकांत पांडे ने बताया कि 9 दिन तक माता के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा होगी; पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी, उनका भोग खीर रखा जाएगा; अलग-अलग दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। अष्टमी के दिन 9:58 के बाद अष्टमी समाप्त होगी और नवमी लग जाएगी, जैसी स्थिति अगले दिन 9:58 पर ही नवमी समाप्त होगी। जागदीश भाटिया प्रधान मंदिर ने बताया कि मंदिर सजाने का काम शुरू हो चुका है और आज रात 8:00 तक लगभग सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएंगी; लाइटिंग, फूल, तमाम तरीके से मंदिर को सजाया जा रहा है; नौ दिनों तक कलाकार भजन-कीर्तन में शामिल होंगे; ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग है और कल सुबह 8:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित होगी।
378
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 18, 2026 10:04:23
Haldwani, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आदि कैलाश यात्रा के लिये बुकिंग ख़ुल चुकी है, यात्रा 8 मई से शुरू होगी, उम्मीद की जा रही है की इस बार यात्रा के लिहाज़ से की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आदि कैलाश यात्रा 8 मई से शुरू होने जा रही है जो पहले चरण में 8 मई से 15 जून तक चलेगी, 8 मई से 15 जून के बीच 15 बैच आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना होंगे, KMVN के महा प्रबंधक ने बताया है कि आदि कैलाश यात्रा का पहला बैच 8 मई को हल्द्वानी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा, आदि कैलाश यात्रा के अन्य बैच को टनकपुर होते हुए धारचूला के रास्ते आदि कैलाश तक ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है, आदि कैलाश यात्रा के लिए बुकिंग आनी शुरू हो गई है जिसको देखते हुए KMVN के अधिकारियों में भी खास उत्साह नज़र आ रहा है, आदि कैलाश यात्रा : उत्तराखंड में ‘छोटा कैलाश’ के नाम से प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा का श्रद्धालुओ को लंबे समय से इंतजार था, आदि कैलाश यात्रा श्रद्धालुओं के लिहाज से पूरी तरह आध्यात्मिक होगी, ऐसा इसलिये क्योंकी सभी श्रद्धालुओं को कुमाऊं के में कैंची धाम, अल्मोडा में जागेश्वर, चितई गोलू देवता मंदिर और पाताल भुवनेश्वर जैसे पौराणिक मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य भी मिलेगा, कैसे करें बुकिंग : श्रद्धालु कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.... उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा में शामिल होंगे, जिससे उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी..
297
comment0
Report
Advertisement
Back to top