Back
जयपुर हाईवेमें 17 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित, संसाधन जुटाने के निर्देश
KCKashiram Choudhary
Mar 18, 2026 09:15:35
Jaipur, Rajasthan
रुकेंगे हाईवेज पर हादसे! जिला सड़क सुरक्षा समिति की पहल जयपुर में हाईवेज को सुरक्षित बनाने की पहल 88 ब्लैक स्पॉट्स का किया गया निस्तारण हाईवेज पर संसाधनों का अभाव बना मुसीबत 17 नए ब्लैक स्पॉट्स को सुधारा जाएगा एंकर जयपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हाईवेज पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। जयपुर जिले की सड़क सुरक्षा समिति ने जल्द ही हाईवेज पर जरूरी संसाधन जुटाने और सड़कों को दुघटना मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से सड़क हादसों को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर सभी जिलों की सड़क सुरक्षा समितियों द्वारा भी जरूरी निर्णय लिए जा रहे हैं। जयपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कार्य करती है। समिति ने पिछले एक वर्ष में जयपुर जिले में सड़कों पर हादसों का प्रमुख कारण रहे 88 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारा है। वर्ष 2024 में जयपुर जिले में 88 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। इनें से 34 ब्लैक स्पॉट्स पर स्थाई समाधान कर दिए गए हैं। इसके तहत फ्लाईओवर बनाने, अंडरपास बनाने आदि के कार्य किए गए हैं। वहीं 53 ब्लैक स्पॉट्स पर अस्थाई सुधार किए गए हैं, जहां परमानेंट कार्य कराने की जरूरत नहीं है। वहीं वर्ष 2025 में अब 17 नए ब्लैक स्पॉट्स भी चिन्हित किए हैं, जिन पर सुधारात्मक कार्य पूरा करने के लिए रोड ऑनिंग एजेंसीज को निर्देश दिए गए हैं। Gfx In हाईवेज पर इन संसाधनों की कमी - जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर वर्तमान में केवल एक एम्बुलेंस कार्यरत जिला कलक्टर ने पिछली बैठक में एक अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने को कहा इसे लेकर NHAI ने एडवांस लाइफ सपोर्ट युक्त एक एम्बुलेंस की मंजूरी दी वहीं फायर ब्रिगेड लगाने के लिए भी कार्यवाही होना बाकी जयपुर-अजमेर हाईवे पर पहले 3 टोल प्लाजा पर लगी थी 3 फायर ब्रिगेड पिछले 20 वर्षों में जीवीके द्वारा संधारण के दौरान लगी थी फायर ब्रिगेड लेकिन वर्तमान कॉन्ट्रैक्टर के अनुबंध में हाईवे पर एक भी फायर ब्रिगेड नहीं पूर्व में जब मोखमपुरा में हुई थी आग लगने की दुर्घटना, तब हुई थी परेशानी जिला कलक्टर ने NHAI को फायर ब्रिगेड लगाने के दिए निर्देश दिल्ली-अजमेर हाईवे पर ट्रैफिक ऐड पोस्ट पर क्रेन नहीं होने की परेशानी ट्रैफिक ऐड पोस्ट महला और चंदवाजी पुलिया पर क्रेन नहीं रहती Gfx Out वीओ- 2 हाईवेज पर हादसे बढ़ने को लेकर परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा हादसों के कारणों को लेकर रिपोर्ट ली जाती है। ज्यादातर मामलों में प्रकोष्ठ को मिली रिपोर्ट में हाईवेज पर बने अवैध कटों या अतिक्रमणों को जिम्मेदार माना गया है। जयपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की 20 मार्च को होने वाली बैठक में भी इन समस्याओं को सुधारने को लेकर एजेंडा निर्धारित किए गए हैं। Gfx In इन वजहाें से भी बढ़ रहे हादसे - जयपुर-आगरा हाईवे और जयपुर-कोटा हाईवे पर अवैध कट बने हुए - अवैध टू व्हीलर कट से वाहन निकलने पर रहती है हादसे की आशंका - इन कटों पर अब NHAI क्रैश बैरियर लगाकर बंद करेगा - होटल-ढाबा संचालकों ने स्ट्रक्चर बनाकर, पेड़ लगाकर कब्जे किए - जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर 86 और 46 ECB-SOS लगे हुए थे - वर्तमान में ये सभी इमरजेंसी कॉल बॉक्स कार्यरत स्थिति में नहीं - एनएचएआई द्वारा अब हैल्पलाइन 1033 का प्रचार-प्रसार किया जा रहा Gfx Out वीओ- 3 जिला सड़क सुरक्षा समिति अब वाहन चालकों के प्रशिक्षण पर भी जोर देने जा रही है। इसके तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने के सम्बंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी। ज्वलनशील पदार्थों की लोडिंग करने वाले वाहनों के संचालन को लेकर भी समय की पाबंदी और गति सीमा निर्धारण किया जाएगा। वहीं जयपुर शहर में यातायात जाम की स्थिति में सुधार को लेकर भी योजना बनाई जाएगी। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 18, 2026 10:26:040
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 18, 2026 10:25:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 18, 2026 10:25:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:25:210
Report
जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सी स्वामियों के साथ की बैठक कालाबाजारी करने पर लाइसेंस रद्द करनेकी दी चेतावनी
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 18, 2026 10:24:540
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 10:24:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:23:450
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 18, 2026 10:23:200
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 18, 2026 10:22:580
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 10:19:35Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & CONGRESS CANDIDATE FROM PARAVUR ASSEMBLY CONSTITUENCY V D SATHEESAN ARRIVES AT INDIRA BHAWAN/ VISUALS
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 18, 2026 10:19:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:19:090
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 10:18:54Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): FIRE BREAKS OUT IN A PESTICIDE COMPANY IN PALDA INDUSTRIAL TOWN; INJURED ADMITTED TO HOSPITAL.
0
Report