Back
जालौर के निजी स्कूल में ईंट बोर्ड गिरा, छह वर्षीय छात्रा की मौत
HBHeeralal Bhati
Feb 20, 2026 13:48:19
Jalore, Rajasthan
जालौर : स्कूल में छात्रा पर गिरा फाइबर ईंटो से बना ब्लैक बोर्ड , 6 वर्षीय बच्ची की मौत, संचालक फरार
जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव निजी विद्यालय मरूधर शिक्षण संस्थान में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सेकेंड क्लास में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा प्रीति कक्षा कक्ष में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दीवार पर ईंटों से बना ब्लैक बोर्ड अचानक भरभराकर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गई।
बताया जा रहा है कि विद्यालय के कमरे सीमेंट की ईंटों की दीवार बनाकर तैयार किए गए थे। 5 से 7 फीट तक ईंटों की दीवार खड़ी कर उस पर बांस की बल्लियां लगाई गई थीं और ऊपर से तिरपाल डालकर कक्ष बनाए गए थे। जिस दीवार पर पढ़ाने के लिए ईंटों का ब्लैक बोर्ड बनाया गया था, वही अचानक ढह गया। हादसे के दौरान प्रीति ईंटों के नीचे दब गई।
स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद विद्यालय संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बावतरा गांव के कपूरगिरी और दिनेश गिरी करीब 5-6 साल पहले जमीन खरीदकर मरूधर शिक्षण संस्थान के नाम से स्कूल संचालित कर रहे थे। स्कूल 12वीं तक मान्यता प्राप्त है और यहां करीब 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
प्रारंभिक जांच में विद्यालय भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने भवन की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी गई है रिपोर्ट दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर ने तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा है फिलहाल पुलिस व प्रशासन घटना को लेकर जांच कर रहा है।
मृतका प्रीति का परिवार मूल रूप से बालोतरा जिले के असाड़ा का निवासी है। उसके पिता भवरलाल मेघवाल जालोर जिले के असाणा गांव में खेत ठेके पर लेकर परिवार सहित रह रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल छाया हुआ है।
वही मामले को लेकर जालौर जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने बताया कि मौके पर मौजूद है और प्रारंभिक तौर पर दोपहर लंच के दौरान बच्चियों खेल रही थी फाइबर ईटों से बना हुआ ब्लैक बोर्ड अचानक भर भर कर गिर गया जिसमें 6 वर्षीय प्रीति उसकी चपेट में आ गई और सर में चोट लगने की वजह से घायल हो गई अस्पताल में इलाज के दौरान दम-तोड़ दिया मामले को लेकर कमेटी बनाई गई है और प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार की गई है जो सरकार को भेजी जाएगी सरकार की तरफ से जो भी अग्रिम आदेश दिया जाएगा उसे आधार पर आगे की स्कूल प्रशासन एवं स्कूल संचालक के विरुद्ध कठोर एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस स्कूल को मान्यता 24 साल पहले मिली हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 16:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:45:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 16:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report