Back
सफेद LED हेडलाइट से आंखों को खतरा, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी
ASAshutosh Sharma1
Dec 05, 2025 05:22:11
Jaipur, Rajasthan
कारों की सफ़ेद LED लाइट बढ़ा रही आंखों का खतरा, विशेषज्ञों ने दी गंभीर चेतावनी
जयपुर समेत बड़े शहरों में रात के समय सड़क पर सफ़र करने वालों के लिए कारों की तेज़ सफ़ेद LED लाइट अब बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सामने से आने वाली हाई-इंटेंसिटी लाइट न सिर्फ विज़न ब्लर करती है, बल्कि नेत्र विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों की रोशनी पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
सड़क पर बढ़ता LED हेडलाइट्स का चलन अब दुर्घटनाओं की एक नई वजह बनकर सामने आ रहा है। वाहनों में लगाई जा रही सफ़ेद और ब्लू टोन की हाई-इंटेंसिटी LED रोशनी आंखों पर तेज़ ग्लेयर डालती है। इंजीनियरिंग के हिसाब से ये लाइटें सड़क को बेहतर रोशन करती हैं, लेकिन सामने से आने वाले वाहन चालक के लिए यह गंभीर खतरा पैदा करती है। कुछ सेकेंड्स के लिए विजिबिलिटी खत्म हो जाती है… और इसी दौरान हादसे हो जाते हैं।
डॉ. पंकज शर्मा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ
नेत्र विशेषज्ञ बताते हैं कि इन हाई-पावर LED लाइटों का सबसे बड़ा प्रभाव आंखों के रेटिना पर पड़ता है। लगातार इस ग्लेयर का सामना करने वालों में ड्रायनेस, सिरदर्द, आंखों में जलन, फोकस में दिक्कत और विज़न ब्लर होने जैसे लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं। कई मामलों में माइग्रेन और फोटोसेंसिटिविटी तक बढ़ जाती है।
डॉ. पंकज शर्मा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, एसएमएस हॉस्पिटल
विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा देर तक सफ़ेद LED लाइट देखने से ‘टेम्परेरी नाइट ब्लाइंडनेस’ की स्थिति बन सकती है। सामने से तेज़ रोशनी पड़ने के बाद कुछ सेकेंड्स तक आंखें किसी भी चीज़ पर फोकस नहीं कर पातीं। यही पल ड्राइवर के लिए सबसे खतरनाक होता है, खासकर हाईवे पर जहां गाड़ियां तेज़ रफ्तार से चलती हैं। ऑप्टोमेट्रिस्ट और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार हाई-इंटेंसिटी लाइट के संपर्क में रहने से रेटिना की फोटो-रिसेप्टर सेल्स पर दबाव बढ़ता है। लंबे समय में इससे विज़न कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह असर खास तौर पर उन लोगों में ज्यादा देखा जा रहा है जो रोजाना रात में लंबा ड्राइव करते हैं—जैसे ट्रक ड्राइवर, कैब ड्राइवर और नाईट शिफ्ट कर्मचारी,
डॉ. पंकज शर्मा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, SMS हॉस्पिटल
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि वाहन चालक लो-बीम का इस्तेमाल करें, हाई-इंटेंसिटी LED या आफ्टर-मार्केट लाइटें लगाने से बचें और रात को ड्राइव करते समय दूसरे ड्राइवरों की विज़िबिलिटी का भी ध्यान रखें। सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों से नहीं… एक-दूसरे की समझ और जिम्मेदारी से भी आती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 01:45:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:32Noida, Uttar Pradesh:चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:080
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 01:31:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 01:30:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 01:30:350
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 01:15:210
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 01:15:140
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 01:01:590
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 01:01:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 03, 2026 01:01:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 01:01:120
Report
1
Report
118
Report
0
Report
