Back
VHP ने हिंदू संकट में मदद के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू की
VSVishnu Sharma
Mar 20, 2026 16:16:00
Jaipur, Rajasthan
हिंदू समाज में पीड़ितों तक त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने हेल्प लाइन जारी की है। लव जिहाद, लैंड जिहाद,प्रॉपर्टी जिहाद जैसे मामलों सहित अन्य प्रकरणों में हिंदू परिवार को दिक्कत आने पर पीड़ित सहायता मांग सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुक्रवार को हेल्पलाइन के नम्बर जारी किए गए। प्रदेश में हिंदू त्यौहारों और विभिन्न प्रकार के मामलों में मुसीबत में फंसने वाले पीडितों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद ने पहल शुरू की है। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में केंद्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक, प्रांत सहमंत्री विवेक दिवाकर ने हेल्पलाइन नंबर 9024669328 जारी कर कहा कि अब संकट में फंसे पीड़ित हिंदुओं की कानूनी और अन्य सहायता की जाएगी। अमितोष पारीक ने कहा कि राजस्थान एवं देश के विभिन्न स्थानों पर हाल ही में हिंदू त्योहारों के दौरान घटित घटनाओं में सामने आया कि किस तरह हिंदुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। घटना के बाद हिंदू समाज कठघरे में खड़ा किया जाता रहा है। समाज की सजगता एवं एकजुटता से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर हिंदू समाज के हितों की रक्षा एवं आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने 24x7 हेल्पलाइन शुरू की है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन तथा हिंदुओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों में शीघ्र सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। ऐसे काम करेगी हेल्प लाइन - अमितोष पारीक ने बताया कि जयपुर में हेल्प लाइन का सेंट्रल ऑफिस बनाया जाएगा, वहीं जिलों और विभाग स्तर पर कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। हेल्प लाइन पर शिकायत या सूचना मिलने के बाद जिले में कार्यकर्ताओं को तत्काल सहायता के लिए भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं की ओर से प्रशासनिक सहयोग करवाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने में मदद की जाएगी। पारीक ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल हेल्पलाइन पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 17:17:10Noida, Uttar Pradesh:गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी (उत्तराखंड): गंगोत्री धाम में भारी हिमपात हुआ।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 20, 2026 17:16:560
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 20, 2026 17:16:380
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 20, 2026 17:16:11Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने लोक निवास में एलजी से मुलाकात की है। दिल्ली से संबंधित कई अहम मुद्दों को लेकर की गई है चर्चा
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 20, 2026 17:16:030
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 20, 2026 17:15:500
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 20, 2026 17:15:350
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 20, 2026 17:15:200
Report
मैनपुरी-घर के बाहर बने चबूतरा की मिट्टी को लेकर बबाल,घर पर चढ़ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
452
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के अन्दर चल रहा सुमन मेडिकल स्टोर की खुली पोल स्टोर संचालक ने अंदर 110 की दवा पर 130 का बिल थमा दिया ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
604
Report
Mau, Uttar Pradesh:आर्मी रिटायर के घर में लाखो की चोरी चोरों ने रातभर किया चोरी सोता रहा परिवार सुबह उठने पर पता चला चोरी हो गया सारा सामान #MAU #daily #news
660
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 20, 2026 17:02:07635
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 20, 2026 17:01:51581
Report