Back
राजस्थान बजट सत्र: भाजपा कांग्रेस के आरोप-प्रतिउत्तर, विकास पर जोर
VSVishnu Sharma
Jan 27, 2026 10:01:39
Jaipur, Rajasthan
जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के हमलावर रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्ता पक्ष ने भी तथ्यों और आंकड़ों के साथ मजबूती से जवाब देने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और कांग्रेस की रणनीति का जवाब ठोस कार्ययोजना के साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरकार के माध्यम से हर विभाग में पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में कांग्रेस का काउंटर करेंगे। कांग्रेस की मंशा सदन को बाधित करने की है। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार सदन को बाधित करने की मंशा से काम करती रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्रों में यह साफ देखा गया कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत विधानसभा की कार्यवाही को नहीं चलने दिया गया। मीणा ने कहा, “एक्शन का रिएक्शन होता है। विपक्ष के लोग धमाल पर धमाल करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस द्वारा किए गए एक्शन के जवाब में भाजपा के सभी विधायकों ने रिएक्शन किया।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं थोड़े बहुत अवरोध होते हैं तो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनका समाधान किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष वरिष्ठ और अनुभवी हैं, वे भी सदन को सुचारू रूप से चलाने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन कांग्रेस भ्रम फैलाकर कार्यवाही रोकने की कोशिश करती है। हेमंत मीणा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार का उद्देश्य विवाद नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान सरकार और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से प्रदेश में हुए विकास कार्यों को मजबूती से सदन में रखा जाएगा। साथ ही कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में किए गए कृत्यों और कमियों को भी उजागर किया जाएगा, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हालिया बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत मीणा ने कहा कि पार्टी की सर्वमान्य नेता ने जो कहा है, वह बहुत सोच-समझकर कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा में ऐसा कोई विषय नहीं है, जिस पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जाए। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बजट सत्र में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है और कांग्रेस के हर हमले का जवाब तथ्यों, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों के आधार पर दिया जाएगा। जनसुनवाई को लेकर राजस्व मंत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से नियमित रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 35 से 40 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से कई मामलों का निस्तारण प्रदेश कार्यालय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में राजस्व विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग और अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण भी आए। राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों से तत्काल बातचीत कर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अन्य विभागों से संबंधिt मामलों को संबंधित मंत्रियों के पास भेजा गया है, ताकि शीघ्र कार्रवाई हो सके। बाइट: हेमंत मीणा, राजस्व मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 27, 2026 11:24:360
Report
SNShashi Nair
FollowJan 27, 2026 11:24:15Hisar, Haryana:हरियाणा में आज अचानक से मौसम ने करवट ली और हरियाणा की अधिकतम जिलों में आज बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी खबर है।
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 27, 2026 11:24:050
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 27, 2026 11:23:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 27, 2026 11:22:510
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 11:22:360
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:22:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 27, 2026 11:22:000
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowJan 27, 2026 11:21:400
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:21:220
Report
SJSubhash Jha
FollowJan 27, 2026 11:20:570
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 27, 2026 11:20:340
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 27, 2026 11:20:140
Report