Back
लोगों के तौर पर एलपीजी संकट पर सरकार के दावों की पोल: जयपुर कालाबाजारी का बड़ा केंद्र
DGDeepak Goyal
Mar 27, 2026 09:22:18
Jaipur, Rajasthan
एंकर-एलपीजी संकट पर सरकार के दावों की हकीकत अब सवालों के घेरे में है.......एक तरफ बैठकों में कालाबाजारी पर सख्ती के दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभागीय रिपोर्ट ही इन दावों की पोल खोल रही है........प्रदेशभर में हजारों उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिए परेशान रहे, वहीं कालाबाजारी भी बेखौफ जारी रही। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राजधानी जयपुर इस खेल का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है... VVD
वीओ-1-प्रदेश में एलपीजी संकट के बीच सरकार और विभागीय दावों की हकीकत अब सामने आ गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और विभाग के शीर्ष अधिकारियों की बैठकों में जहां कालाबाजारी पर सख्ती के दावे किए जा रहे थे, वहीं जमीनी रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.....विभागीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रदेशभर में न सिर्फ गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर भारी परेशानी रही, बल्कि कालाबाजारी भी खुलेआम जारी रही। इस दौरान बुकिंग नहीं होने की 7 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आईं, जबकि 1 हजार 300 से ज्यादा शिकायतें सीधे तौर पर कालाबाजारी से जुड़ी हैं। इस पूरे मामले में राजधानी जयपुर सबसे आगे है। कालाबाजारी की 322 शिकायतों के साथ जयपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद सीकर और झुंझुनूं का नंबर आता है। रिपोर्ट यह संकेत देती है कि संकट के समय निगरानी तंत्र उतना प्रभावी नहीं रहा, जितना दावा किया जा रहा था। उपभोक्ता मामलात विभाग के उपायुक्त प्रथम विनय कुमार शर्मा का कहना हैं की जब कंट्रोल रूम शुरू हुआ तो शिकायतो की संख्या बहुत ज्यादा आ रही थी ...लेकिन अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा हैं....जो भी शिकायतें दर्ज होती हैं उन्हे संबंधित डीएसओ को भेजकर निस्तारण करवाया जाता हैं......
बाइट-विनय कुमार शर्मा, उपायुक्त (प्रथम), उपभोक्ता मामलात विभाग
सिलेंडर बुक नहीं होने की शिकायतें :
जिला::::::::::::::::::::::शिकायतें
जयपुर:::::::::::::::::::::2210
सीकर:::::::::::::::::::::710
भीलवाड़ा:::::::::::::::419
अलवर::::::::::::::::::::329
जोधपुर:::::::::::::::::::201
वायन-2-चौंकाने वाली बात यह है कि जयपुर जिले में दर्ज कुल शिकायतों में करीब 60 फीसदी मामले शहर क्षेत्र से जुड़े हैं। यानी राजधानी के भीतर ही कालाबाजारी का नेटवर्क ज्यादा सक्रिय रहा। हालांकि जिला रसद अधिकारी की टीमों ने बड़ी कार्रवाइयां जरूर की हैं, लेकिन इन कार्रवाइयों के बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई। इधर, गैस कंपनियों के सर्वर ठप होने की समस्या ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर बुक तक नहीं कर पाए, जिससे संकट और गहराता गया। कुल मिलाकर एलपीजी संकट के दौरान एक तरफ सरकारी दावे हैं, तो दूसरी तरफ आंकड़े जो साफ बता रहे हैं कि व्यवस्था में खामियां अब भी बरकरार हैं और आम आदमी इसकी सीधी मार झेल रहा है。
बहरहाल, ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि जब शिकायतों के आंकड़े खुद सिस्टम की पोल खोल रहे हैं, तो आखिर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही क्यों सिमट कर रह गई है। जरूरत अब सिर्फ दावों की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त और असरदार कार्रवाई की है, ताकि आम उपभोक्ता को राहत मिल सके और कालाबाजारी पर सच में लगाम लगाई जा सके। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:37:300
Report
STSharad Tak
FollowMar 27, 2026 10:37:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 10:37:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:36:480
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 27, 2026 10:36:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 10:36:210
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:36:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 27, 2026 10:35:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 10:35:090
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 27, 2026 10:34:440
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 27, 2026 10:34:290
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 10:33:180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:32:360
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 27, 2026 10:32:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 10:32:180
Report