जयपुर में एक करोड़ 9 लाख रुपये की अवैध एमडीएमए के साथ पिस्टल और कारतूस जब्त, अभियुक्त गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशानुसार अरनोद थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी और डीएसटी प्रतापगढ़ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की। अरनोद निवासी अरबाज पिता मीर बादशाह खान पठान के कब्जे से 545 ग्राम अवैध एमडीएमए, एक उच्च क्वालिटी की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। अभियुक्त अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त एमडीएमए की अनुमानित कीमत एक करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
