icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एनएच किनारे ट्रक की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत, चालक फरार

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। बादपुर गांव के पास एनएच पर सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक अधेड़ महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मरांची से मोकामा की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टहलने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक एनएच किनारे गड्ढे में लुढ़क गया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर मरांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report

जालौन में नाबालिग दलित के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन जिले ने एक بار फिर उस दौर को याद दिला दिया है, जब बीस साल पहले यहां बेहमाई कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। यहां पर रेंढ़र थाना क्षेत्र में दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे बेचने की साजिश के एक मामले ने सोती हुई कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसे कार में डालकर 5 लोगों ने बारी- बारी उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दबंगों के चंगुल से बचने के बाद पीड़िता थाने पर शिकायत करने पहुंची तो पीड़िता का आरोप है कि उसके आंखों के सामने ही थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़िता के पिता रामशंकर दोहरे ने बताया कि घटना 1 जून 2020 की है। वह और उनके परिवार के अन्य लोग खेतों में मूंग की फराल काटने गए थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उनके घर आया और उनकी बेटी से कहा कि उसके पिता खेतों पर बुला रहे हैं, प्रसाद बढ़ाने के लिए पैसे ले जाने हैं। जैसे ही दीपिका गांव से बाहर निकली, वहां पहले से घात लगाए बैठे राकेश और अनिल ने उसका मुंह दबा लिया। तीनों आरोपियों ने उसे पास में खड़ी एक सफेद रंग की कार में डाल लिया। कार में पहले से ही रामजी उर्फ छोटे और कार का ड्राइवर भी मौजूद था। इन पांचों लोगों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे गुजरात ले जाकर बेच देने की साजिश रची। चलो साली चमरिया वाली को गुजरात ले जाकर कहीं बेंच देंगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा, आरोपी कह रहे थे। पिता रामशंकर को जब बेटी के अपहरण की सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नावली के पास से पीड़िता को बचा लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकिं, घटना के बाद पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेटी के सामने ही आरोपियों से 50 हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया। पिता का कहना है कि उन्होंने रेडर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन थाना प्रभारी ने उसे रख लिया और जांच का झांसा दिया। उनका आरोप है कि आज तक न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

Attempted theft at India Finance Bank foiled; thieves captured on CCTV footage

Jobat, Madhya Pradesh:भारत फाइनेंस बैंक में चोरी की कोशिश विफल, चोर ताला नहीं तोड़ पाए, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद आलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में स्थित भारत फाइनेंस बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो चोरों की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात दोनों आरोपी बैंक परिसर में घुसे और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद वे ताला नहीं तोड़ सके। घटना के दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी चोरी की नीयत से बैंक के बाहर और अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ताला नहीं टूटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. CCTV
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग: CCTV फुटेज में बदमाश फरार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शहर की लौहार गली में कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और मौका पाकर महिला के गले से चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस एवं कस्बा चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों में चिंता का माहौल है.
0
0
Report

जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक की दर्दनाक मौत, अलवर में हड़कंप

Alwar, Rajasthan:जनगणना ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत, ट्रेन देखकर घबराए, गिरने से लगी घातक चोट\n\nअलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित ऊंटवाल गांव में एक दर्दनाक हादसे में थर्ड ग्रेड शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऊंटवाल निवासी 57 वर्षीय मुंशीराम मेघवाल गुरुवार सुबह जनगणना कार्य के सिलसिले में पैदल पास के गांव जा रहे थे।\n\nइसी दौरान अलवर रेलवे लाइन के पास अचानक ट्रेन आने से वे घबरा गए और संतुलन खो बैठे। संतुलन बिगड़ने के कारण वे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े पत्थरों पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।\n\nघटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने के चलते लगातार इलाज किया, लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।\n\nमुंशीराम मेघवाल नौगांव क्षेत्र के रब्बाका गांव स्थित राजकीय विद्यालय में थर्ड ग्रेड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके तीन पुत्र हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।\n\nघटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बांका में ड्रग्स विरोधी अभियान में पुलिस ने 31 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Banka, Bihar:बांका जीले मे सूखे नशे एबं मादक पदार्थ क़े खिलाफ चलाये जा अभियान मे पुलिस कों बङी सफलता मिली है पुलिस ने बांका थाना क़े शास्त्री चौक क़े पास एक मकान से 31किलो गांजा क़े साथ दो लोगो गिरफ्तार किया है l बाँका SP उपेंद्र नाथ बर्मा ने बताया की जीले मे मादक पदार्थ एबं सूखे नशे क़े खिलाफ बिशेष अभियान चलाया जा रहा इसी क्रम मे पुलिस कों कों सुचना मिली थी शहर क़े शास्त्री चौक क़े पास मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जाती बांका SDPO अमर बिस्वास क़े नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा संतोष कुमार एबं छोटू कुमार घर से दो बोर मे रखे 31 किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया मौक़े संतोष कुमार एबं छोटू कुमार कों भी गिरफ्तार किया गया दोनों गिरफ्तार ब्यक्ति आपस मे चचेरे भाई है गिरफ्तार दोनों अभियुक्त से पुलिस नशे क़े नेटवर्क क़े बारे मे पूछताछ कर रही है
0
0
Report

सीकर में विश्व पर्यावरण दिवस पर 32 लाख पौधे लगाने का संकल्प

Sikar, Rajasthan:सीकर विश्व पर्यावरण दिवस पर सीकर में हरित क्रांति का संकल्प, 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य इकोलॉजिकल पार्क में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सीकर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सालासर रोड स्थित इकोलॉजिकल पार्क में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़ सहित अन्य अतिथियों ने पार्क परिसर में पौधे लगाकर हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि प्रकृति से निरंतर संसाधन लेने के बावजूद हम उसके संरक्षण के लिए अपेक्षित योगदान नहीं दे पाते। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे और इस बार उससे भी अधिक पौधारोपण करने की तैयारी है। नानी बीड़ क्षेत्र के जलभराव और बारिश के दौरान गंदा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए लंबे समय से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए करीब 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई थी, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्याप्त वर्षा होने पर जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी साबित होगी तथा एकत्रित पानी का उपयोग कृषि एवं हरित विकास कार्यों में किया जा सकेगा। पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि इकोलॉजिकल पार्क आज सीकर की पहचान बन चुका है और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि नानी बीहड़ क्षेत्र के पानी को उपचारित कर उपयोगी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे दुर्गंध की समस्या कम हुई है और भविष्य में यह पानी सिंचाई सहित अन्य कार्यों में भी काम आ सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी के दावों पर सियासी हलचल, मोदी सरकार गिरने की चर्चा

Patna, Bihar:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय आदिवासी प्रोफेशनल कॉन्क्लेव को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया. 'भयंकर आर्थिक सुनामी अब आ रही है. हर चीज के दाम बढ़ने वाले हैं. हिन्दुस्तान का जो प्रोटेक्शन सिस्टम था, उसको बीजेपी ने हटा दिया. ऐसी इकोनॉमिक क्राइसिस आएगी जो आपने अपने जीवन में नहीं देखी होगी. इसको अब कोई रोक नहीं सकता है.'इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ा दावा किया. कि अगले 'एक साल के भीतर' मोदी सरकार गिर जाएगी और नरेंद्र मोदी 'प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे'.
0
0
Report

सीतापुर में बड़े धर्म परिवर्तन का मामला, 16 लोग हिरासत में

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में एक बड़े धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. धर्म परिवर्तन बिल्डिंग के अंदर कराया जा रहा था. धर्म परिवर्तन का खुलासा हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू और उनके कार्यकर्ताओं ने किया. कई दिनों से हिंदू नेता विकास हिंदू इस पर नजर बनाए हुए थे. पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित मोहल्ला थोक में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है. हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन कर रहे 16 लोगों को मौके से हिरासत में लिया है. बिल्डिंग के अंदर से बाइबल और किताबें बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया बहुत दिनों से सूचना मिल रही थी और इस धर्म परिवर्तन पर हम लोग नजर बनाए हुए थे. जिले में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल चल रहा है. पहले भी इस मामले में पुलिस द्वारा कई लोगों की गिरफ्तारी हिंदू संगठन से मिलकर कराई जा चुकी है. आगे भी हिंदू शेर सेना इस पर नजर बनाए रहेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top