Back
नई CGM डिवाइस: 15 दिनों तक ग्लूकोज मॉनिटरिंग, बिना बार-बार उंगली चुभाने के
ASAshutosh Sharma1
Jan 23, 2026 05:18:34
Jaipur, Rajasthan
JAIPUR
डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए एक नई तकनीक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। यह नया सेंसर अब लगातार 15 दिनों तक ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करता है और हर एक मिनट में मोबाइल पर रियल-टाइम अपडेट देता है। खास बात यह है कि इसके लिए उंगली में बार-बार सुई चुभाने की जरूरत नहीं पड़ती। चिकित्सकों का कहना है कि यह तकनीक डायबिटीज मरीज़ के इलाज को एक नई दिशा दे सकती है।
नई CGM तकनीक पहले की तुलना में और भी अधिक समय तक काम करती है। इसके सेंसर अब 15 दिनों तक लगातार ग्लूकोज लेवल ट्रैक करता है। इसे ऊपरी बांह के पीछे लगाया जाता है और यह बेहद हल्का व आरामदायक है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी विशेषता है—रियल-टाइम डेटा। अब मरीजों को सेंसर स्कैन करने की जरूरत नहीं होती। यह सेंसर ब्लूटूथ के जरिए हर एक मिनट में शुगर लेवल सीधे मरीज के मोबाइल पर भेजता है। वहीं इसका ऐप पिछले 8 घंटों का पूरा ट्रेंड भी दिखाता है, जिससे मरीज और डॉक्टर दोनों स्थिति को बेहतर समझ पाते हैं। इस तकनीक की सटीकता काफी बेहतर है। शुगर चेक के लिए बार-बार फिंगर प्रिक की जरूरत खत्म हो जाती है। लगातार मिलने वाली रीडिंग मरीजों को डायबिटीज नियंत्रण में काफी मदद करती है। इसका रीयल टाइम डाटा डॉक्टर्स को भी मिलता रहता है, जिसके ज़रिए किसी भी गंभीर स्थिति में डॉक्टर को तत्काल पता लग जाता है और वो मरीज़ को अपने स्तर पर ही उपचार उपलब्ध करवा सकते ।
चिकित्सकों के अनुसार, यह नई मॉनिटरिंग प्रणाली मरीजों के डेटा को FAMILY और डॉक्टर के साथ साझा करने की सुविधा भी देती है, जिससे इलाज और भी सटीक तरीके से किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में डायबिटीज के मरीजों के इलाज को पूरी तरह से बदल सकती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 23, 2026 09:23:140
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 23, 2026 09:23:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 09:22:440
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 23, 2026 09:22:320
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 23, 2026 09:21:450
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 23, 2026 09:21:280
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 23, 2026 09:20:540
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 23, 2026 09:19:500
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 23, 2026 09:19:250
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 09:19:050
Report
SDShankar Dan
FollowJan 23, 2026 09:18:570
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 23, 2026 09:18:390
Report