Back
जयंत चौधरी ने रोहतक में कौशल केंद्र की घोषणा, हुड्डा ने क्रियान्वयन पर निगाह
RTRAJ TAKIYA
Jan 23, 2026 09:21:28
Rohtak, Haryana
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया सरकार का बचाव
सरकार की बात भी सुननी चाहिए
उत्तर भारत में दो कौशल विकास केंद्र बनाए जाएंगे—एक बड़ौत और दूसरा रोहतक
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत
जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे दोनों नेता
रोहतक में दीनबंधु सर छोटूराम जी की जयंती के अवसर पर रोहतक स्थित जाट शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यूपी सरकार और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद पर कहा कि मौके पर जो हुआ, उस पर सरकार और अधिकारी अपना पक्ष रख चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने की आज़ादी है, लेकिन सरकार का पक्ष भी सुना जाना चाहिए。
उन्होंने घोषणा की कि देश के उत्तर भारत में दो कौशल विकास केंद्र बनाए जाएंगे—एक बड़ौत और दूसरा रोहतक (जाट शिक्षण संस्थान) में करोड़ों की लागत से बनेगा। इन केंद्रों में युवाओं को आधुनिक तकनीक, विशेषकर AI सहित कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2024 की विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत ने 13वां स्थान हासिल किया है, ऐसे में युवाओं का स्किल अपग्रेड जरूरी है। आज कृषि अन्य जैसे काम के साथ साथ तकनीकी ज्ञान लेना जरूरी है। इसको लेकर जो धारणा है उसको बदलना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने हरियाणा में पार्टी संगठन के विस्तार की बात कही。
वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे और जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को लेकर कहा कि हरियाणा में संगठन सृजन के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम है और विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की आवाज उठाई जा रही है。
हुड्डा ने जयंत चौधरी द्वारा रोहतक में स्किल सेंटर की घोषणा का स्वागत किया, लेकिन कहा कि अक्सर घोषणाएं होती हैं, ज़मीन पर क्रियान्वयन नहीं होती है। जयंत चौधरी के पिता अजीत सिंह केंद्र सरकार में उड्डयनमंत्री थे तो उन्होंने 2013 में तीन एयरपोर्ट की घोषणाएं की थी मगर हिसार, करनाल महम में बनाने को भूपेंद्र सिंह हुडा सरकार में मंजूर की थी; महम का एयर पोर्ट यहां स्थानांतरण कर दिया गया जबकि हिसार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब तक शुरू नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने वालों के पास अधिक अधिकार होते हैं और वे इस घोषणा के क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे।
आज दोनों ही जाट नेता जयंत चौधरी और दीपेंद्र सिंह हुडा सर छोटूराम जी की जयंती अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने सर छोटूराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की。
दीपेंद्र सिंह हुडा ने जाट शिक्षण संस्थान में 31 लाख सांसद कोटे से और दो लाख निजी रूप से देने की घोषणा की। वहीं जयंत चौधरी ने भी 25 लाख सांसद कोटे जाट शिक्षण संस्थान में देने की घोषणा की। इसी दौरान जाट शिक्षण संस्थान द्वारा वार्षिक कैलेंडर का भी जारी किया।
बाइट जयंत चौधरी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री और अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी
बाइट दीपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस लोकसभा सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowJan 23, 2026 11:37:540
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowJan 23, 2026 11:37:430
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJan 23, 2026 11:37:350
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 23, 2026 11:37:210
Report
RZRajnish zee
FollowJan 23, 2026 11:35:340
Report
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 23, 2026 11:35:150
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 23, 2026 11:34:590
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 23, 2026 11:34:450
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 23, 2026 11:34:270
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 23, 2026 11:33:550
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 23, 2026 11:33:080
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowJan 23, 2026 11:32:580
Report