Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

मन की बात से देशवासियों में राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक सोच की प्रेरणा

DRDamodar Raigar
Dec 28, 2025 09:23:11
Jaipur, Rajasthan
एंकर— उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास—कार्यालय में मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशहित, सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रनिर्माण और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। हर बार ‘मन की बात’ से कुछ नया सीखने को मिलता है। इस बार भी फेस्टिवल, क्राफ्ट और नए प्रयोगों से जुड़ी प्रेरक जानकारियां मिलीं, जो समाज और युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Dec 28, 2025 11:05:48
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी के बादल बाबू को सना रानी के प्यार में बिना पासपोर्ट वीजा के पाकिस्तान पहुंचने पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, 1 वर्ष बाद 26 दिसंबर को सजा पूरी होने पर बादल बाबू को रिहा कर दिया गया है, लेकिन वह डिटेंशन सेंटर में रहेगा पाकिस्तान में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर ही बादल बाबू को भारत भेजा जाएगा, बादल बाबू के रिहा होने पर परिजन मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार करने के साथ उसके जल्दी भारत लौटने की कामना कर रहे हैं। नगला खिटकरी का बादल बाबू पाकिस्तान की सना रानी से सोशल मीडिया पर प्यार होने पर 24 दिसंबर 2024 को परिजनों को बिना बताए बिना पासपोर्ट वीजा के शरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था। जहां पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सजा पूरी होने पर 1 वर्ष बाद 26 दिसंबर को बादल बाबू को पाकिस्तानी जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन उसे अभी पाकिस्तान में डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बादल बाबू के पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि उनको बादल बाबू के वकील फयाज रामे के द्वारा पाकिस्तान से बताया गया कि बादल बाबू की रिहाई हो गई है। अभी उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है इसके लिए बादल बाबू के वकील ने पाकिस्तान गृह मंत्रालय को सजा पूरी होने पर भारत भेजने का प्रार्थना पत्र दिया है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही बदल बाबू को भारत भेजा जाएगा। बादल बाबू की रिहाई और जल्द भारत आने की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है,परिजन मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया है। वहीं परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विदेश मंत्री से बादल बाबू को जल्द से जल्द भारत लाकर परिजनों को सौंपने की अपील की है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Dec 28, 2025 11:05:34
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Dec 28, 2025 11:04:46
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Dec 28, 2025 11:04:35
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के वासूपूज्य तारक धाम जैन मंदिर में देर रात हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर में घुसे दो बदमाश दान पेटियाँ तोड़ते और नगदी चुराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में करीब 1 लाख से अधिक की राशी चोरी होना बताया जा रहा है। ये तस्वीरें वासूपूज्य तारक धाम जैन मंदिर की हैं, जहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो अज्ञात बदमाश परिसर में दाखिल होते हैं। पहले वे इधर-उधर रेकी करते हैं और फिर दान पेटियों को निशाना बनाते हैं। कुछ ही मिनटों में बदमाश दो दान पेटियां तोड़कर नगदी निकाल लेते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Dec 28, 2025 11:04:15
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा में स्थित नाइट क्लब रेस्टोरेंट के बाहर चली गोली मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.... पुलिस ने आरोपी एल बी सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके लाइसेंस निरस्त कार्यवाही के साथ ही साथ रेस्टोरेंट को भी सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है... इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि रीवा में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर पिस्टल रखना और चलने का शौक है तो ऐसे लोगों को रीवा में रहने की कोई जरूरत नहीं है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.... वहीं घटना में घायल पीड़ित का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है स्थिति नाजुक बनी हुई है
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 11:03:01
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 28, 2025 11:01:11
Jaipur, Rajasthan:नये साल को यादगार बनाने के लिए इस बार देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ जयपुर पहुंच रहे,,, दिसंबर का महीना पर्यटकों का पीक पर्यटन सीजन होने से एक मोन्यूमेंट पर 15 से 20 हजार पर्यटक विजिट कर रहे है,,, राजधानी जयपुर के सभी tourism स्थलों पर रोजाना करीब एक लाख की संख्या में पर्यटक पर्यटन स्थलों का विजिट कर रहे है,,, प्रदेश समेत राजधानी के पर्यटन उद्योगों पर रौनक देखी जा रही,वहीं बजट होटल, 3 स्टार,5 स्टार और 7 स्टार होटल 99 प्रतिशत फूल बुक है,,, जैन्टर—मंत्रला नहीं; (सूचना) विशेष अपडेट: ऐतिहासिक स्थलों की टिकाऊ पर्यटन गतिविधियाँ जारी हैं, आमेर फोर्ट— दिसंबर माह में कुल 2 लाख 16 हजार 970 पर्यटक पहुंचे— 20 दिसंबर —  10,318 21 दिसंबर —  11,950 22 दिसंबर —  10,753 23 दिसंबर —  12,235 24 दिसंबर —  12,113 25 दिसंबर —  15,078 26 दिसंबर —  17,143 27 दिसंबर —  18,938 नाहरगढ फोर्ट— दिसंबर माह में कुल 1 लाख 47 हजार 876 पर्यटक पहुंचे— 20 दिसंबर —  6,529 21 दिसंबर —  8,068 22 दिसंबर —  6,250 23 दिसंबर —  6,760 24 दिसंबर —  6,565 25 दिसंबर —  8,736 26 दिसंबर —  9,786 27 दिसंबर —  10,455 हवामइल फोर्ट— दिसंबर माह में कुल 2 लाख 10 हजार 518 पर्यटक पहुंचे— 20 दिसंबर —  8,779 21 दिसंबर —  10,053 22 दिसंबर —  8,805 23 दिसंबर —  9,743 24 दिसंबर —  9,494 25 दिसंबर —  13,298 26 दिसंबर —  13,943 27 दिसंबर —  15,571 अल्बर्ट हॉल — दिसंबर माह में कुल 1 लाख 24 हजार 619 पर्यटक पहुंचे— 20 दिसंबर —  4,944 21 दिसंबर —  6,316 22 दिसंबर —  5,199 23 दिसंबर —  6,250 24 दिसंबर —  5,752 25 दिसंबर —  8,159 26 दिसंबर —  8,626 27 दिसंबर —  9,418 जंतर—मंतर — दिसंबर माह में कुल पर्यटक प्रवृत्ति जारी है।
0
comment0
Report
MDMritunjay Das
Dec 28, 2025 11:00:40
Bankura, West Bengal:*বিষ্ণুপুর মেলায় জিৎ এর অনুষ্ঠান ঘিরে চূড়ান্ত বিশৃঙ্খলা, মানুষের ভিড় সামাল দিতে ব্যর্থ পুলিশ, ব্যপক ভাঙচুর, চেয়ার, ব্যারিকেট এবং খাবারের দোকান, অভিযোগ খাবারের দোকান থেকে টাকা পয়সা লুট করে নেয়, আহত হয় একাধিক মানুষ, পুলিশের লাঠিচার্জের অভিযোগ, সকালবелায় মেলার মাঠ ও সংলগ্ন রাস্তায় হাজার হাজার জুতো পড়ে আগত দর্শনার্থীদের,* বিষ্ণুপুর, বাঁকুড়া:- এবার চূড়ান্ত বিশৃঙ্খলার সাক্ষী থাকলো বিষ্ণুপুর মেলা। মেলায় গতকাল রাতে জিৎ এর অনুষ্ঠানকে ঘিরে চরম বিশৃঙ্খলা হয়। মানুষের ভিড় সামাল দিতে ব্যর্থ হয় পুলিশ। আর এর পরই শুরু হয়ে যায় ভাঙচুর। ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয় অনুষ্ঠান স্থলে থাকা শ'য়ে শ'য়ে চেয়ার। ভাঙচুর চালানো হয় মেলায় থাকা আশপাশের বেশ কিছু দোকানেও। পরিস্থিতি সামাল দিতে পুলিশ হালকা লাঠিচার্জ করে বলেও অভিযোগ, এমনকি সিনিয়র সিটিজেন এবং মহিলাদের জন্য সংরক্ষিত এলাকাতেও ব্যাপক ভাংচুর নির্বাক পুলিশ প্রশাসন। রাঢ় বাংলার কুটিরশিল্প, পর্যটন ও সংস্কৃতিকে তুলে ধরার উদ্যেশ্যে রীতি মেনে গত ২৩ ডিসেম্বর থেকে বাঁকুড়ার বিষ্ণুপুরে শুরু হয়েছে জাতীয় মেলার স্বীকৃতি পাওয়া বিষ্ণুপুর মেলা। গতকাল পর্যন্ত মেলা স্বাভাবিক ভাবে চললেও তাল কাটলো গতকাল রাতে। গতকাল রাতে মেলার যদুভট্ট মঞ্চে আয়োজন করা হয়েছিল নাচে গানে বাংলা চলচিত্রের সুপারস্টার জিৎ শীর্ষক অনুষ্ঠানের। সূচী মেনে রাত আটটা নাগাদ মঞ্চে অনুষ্ঠান শুরু করেন জিৎ ও সহ শিল্পীরা। অনুষ্ঠান দেখতে শুধু বিষ্ণুপুর নয় বাঁকুড়া জেলার বিভিন্ন প্রান্ত থেকে কাতারে কাতারে মানুষ ভিড় জমান মেলার যদুভট্ট মঞ্চর সামনে। অনুষ্ঠান চলাকালীন ভিড় এতটাই বৃদ্ধি পায় যে তা সামাল দিতে রীতিমত ব্যর্থ হয় পুলিশও। উৎসাহী মানুষের ভিড়ের মধ্যে শুরু হয় ধাক্কাধাক্কি। কিছুক্ষণের মধ্যেই অনুষ্ঠানস্থল কার্যত রণক্ষেত্রের চেহারা নেয়। উত্তেজিত দর্শকদের একাংশ মঞ্চের সামনে থাকা ব্যরিকেড ভেঙে ফেলে। ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয় মঞ্চের সামনে থাকা কয়েক\'শো চেয়ার। ভাঙচুর করা হয় প্রবীণ নাগরিক ও মহিলাদের বসার জন্য নির্দিষ্ট জায়গার চেয়ারও। ভাঙচুর চালানো হয় আশপাশের বেশ কিছু দোকানেও, অভিযোগ দোকান থেকে লুট করে নেওয়া হয় টাকা পয়সা। ছিঁড়ে ফেলা হয় মঞ্চস্থলে থাকা একাধিক ব্যনার ও ফ্লেক্স, মেলার পাশেই রাজ্য সরকারের মুখ্যমন্ত্রীর বিশাল বড় ফ্লেক্স ছিল সেটা কেউ ফিরে টুকরো টুকরো করে দেওয়া হয়। পরিস্থিতি সামাল দিতে হালকা লাঠিচার্জ করে পুলিশও। ধাক্কাধাক্কিতে বেশ কিছু দর্শক আহত হয়েছেন বলে খবর। এদিকে বিশৃঙ্খলা সৃষ্টি করার অভিযোগে পুলিশ মেলা স্থল থেকে বেশ কয়েকজনকে আটক করলেও পরে তাদের ব্যক্তিগত বন্ডে ছেড়ে দেয় পুলিশ। এদিকে এই বিশৃঙ্খলার জেরে মঞ্চে অনুষ্ঠানের তেমন কোনো ব্যঘাত ঘটেনি বলেই জানা গেছে। নির্দিষ্ট সময় পর্যন্ত অনুষ্ঠান করেই মঞ্চ থেকে সুস্থভাবে নেমে যান জিৎ ও সহশিল্পীরা। আজ মেলার মাঠ এবং সংলগ্ন রাস্তায় হাজার হাজার জুতো ছড়িয়ে ছিটিয়ে পড়ে রয়েছে আগত দর্শনার্থীদের। সকালে আবার কেউ কেউ তাদের জুতো কুড়িয়ে নিতে এসেছেন মেলার মাঠে।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 28, 2025 10:54:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँच चुके हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ गेट के बाहर खड़े हुए लोगों से सीएम ने मुलाकात की और बात चीत कर उनका हाल जाना। सीएम यहां से खोराबार क्षेत्र के ताल कंदला रवाना होंगे। वहाँ मुख्यमंत्री निर्माणाधीन एनसीसी एकेडमी का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा करेंगे। यह परियोजना पूर्वांचल के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री टीपी नगर स्थित रैन बसेरा पहुँचेंगे जहाँ वे व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री पांडेयहाता से धर्मशाला बाजार तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे और संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Dec 28, 2025 10:53:50
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:महाराष्ट्र शिक्षण शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में रविवार सुबह 11:00 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जबलपुर पर पहुंचे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राय उदय प्रताप सिंह जबलपुर सांसद आशीष दुबे विधायक नीरज सिंह समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस मानस भवन में आयोजित महाराष्ट्र शिक्षा मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र शिक्षण मंडल का नाम जबलपुर की जानी मानी संस्था में सोमवार होता है इसके 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यहां पर आया हूं उन्हें विश्वास जताया कि आगे भी संस्था जबलपुर और पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करेगी। वहीं कांग्रेस के संस्थानों को खत्म करने के आरोप वाले सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग यह सब बोलते हैं उनकी पार्टी में उन्हें कोई तवज्जो नहीं देता तो मैं उन्हें तवज्जो क्यों दूं
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Dec 28, 2025 10:53:24
Khandwa, Madhya Pradesh:तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नए साले पर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। आज लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर आने की संभावना है। शनिवार को भी लगभग इतने ही श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे थे। सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में बढ़ने पर नए बस स्टैंड से आगे बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक नर्मदा नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही खंडवा और इंदौर के बीच हाईवे पर लगातार जाम लगने की वजह से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। नए साल का जश्न अब पार्टियों के बजाय मंदिरों में पूजा पाठ दर्शन और आशीर्वाद के रूप में दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय धर्म संस्कृति और सनातन की सॉफ्ट पावर को विकास से जोड़ने का जो प्रयास किया है वह अब धार्मिक नगरियों में देखने को मिल रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में नए साल में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए तीन दिन पहले से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अमूमन यह आंकड़ा लगभग 20-25 हजार रहता है। शनिवार को भी लगभग एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। आज सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह आकलन लगाया जा रहा है कि यह संख्या लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा हो सकती है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन हो सके इसलिए जिला प्रशासन ने भी नर्मदा नदी के सभी घाटों और मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों में जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। तीर्थनगरी में रात 11 बजे के बाद भक्तों के आने की सिलसिला शुरू हुआ। परिवार सहित प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Dec 28, 2025 10:53:10
New Delhi, Delhi:पीड़िता न्याय की मांग कर रही है उनका कहना है की फांसी की सजा कुलदीप सेगर को होनी चाहिए। पीड़िता का कहना है कि हमें खतरा भी है। वही पीड़िता की मां का कहना है की फांसी की सजा होनी चाहिए। अगर किसी भी बच्ची के साथ रेप की घटना होती है तो उसको सीधी फांसी मिलनी चाहिए। हमको सरकार पर भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। हमको अपनी जान का खतरा भी है। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता बायना का कहना है कि न्याय मिलना चाहिए सड़कों पर उतरने के बाद सड़कों पर घसीटने करने के बाद और हम कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट से कल हम लोगों को जरूर राहत मिलेगी। केस को लाचार तरीके से रखा गया था इसलिए जमानत मिली अब उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा।
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 10:52:58
Lucknow, Shivari, Uttar Pradesh:लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम राह चलते युवकों पर घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित टीवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने पहले से घात लगाकर हमला किया। आरोप है कि रास्ते में रोककर अचानक ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के संबंध में पीड़ित के साथी देश दीपक बाजपेयी ने बताया कि वे तीनों दोस्त रोल खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते हमलावरों ने रास्ते में रोककर हमला किया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बाद हमलावरों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में मड़ियाव पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस हमले का मुख्य आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ लेफ्टी पुत्र राम किशोर मिश्रा, आयुष सिंह पुत्र गुड्डू सिंह एवम दीपक बंसल है, जिन लोगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Dec 28, 2025 10:52:40
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के रामसागडा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में बाइक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का पिछले 5 दिनों से ईलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर को डाकन मारिया निवासी 35 वर्षиया कोकिला आमलिया उसके रिश्तेदार राजू के साथ बाइक पर गेजी से गांव लौट रही थी। रास्ते में रेटा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कोकिला के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। कोकिला का गेजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर अस्पताल लाए। जहां स्थिति गंभीर होने से उसे इलाज के लिए उदयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। कोकिला ने कल देर शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर डूंगरपुर अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। इधर आज मृतका और बाइक सवार दोनों के परिजनों के बीच मौत की वजह को लेकर दिनभर विवाद चला। इसके बाद पुलिस की समझाइश से दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top