Back
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नए साल पर भक्तों का सैलाब, डेढ़ लाख से अधिक दर्शन
PSPramod Sinha
Dec 28, 2025 10:53:24
Khandwa, Madhya Pradesh
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नए साले पर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। आज लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर आने की संभावना है। शनिवार को भी लगभग इतने ही श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे थे। सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में बढ़ने पर नए बस स्टैंड से आगे बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक नर्मदा नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही खंडवा और इंदौर के बीच हाईवे पर लगातार जाम लगने की वजह से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।
नए साल का जश्न अब पार्टियों के बजाय मंदिरों में पूजा पाठ दर्शन और आशीर्वाद के रूप में दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय धर्म संस्कृति और सनातन की सॉफ्ट पावर को विकास से जोड़ने का जो प्रयास किया है वह अब धार्मिक नगरियों में देखने को मिल रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में नए साल में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए तीन दिन पहले से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अमूमन यह आंकड़ा लगभग 20-25 हजार रहता है।
शनिवार को भी लगभग एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। आज सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह आकलन लगाया जा रहा है कि यह संख्या लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा हो सकती है।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन हो सके इसलिए जिला प्रशासन ने भी नर्मदा नदी के सभी घाटों और मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों में जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
तीर्थनगरी में रात 11 बजे के बाद भक्तों के आने की सिलसिला शुरू हुआ। परिवार सहित प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत, काशी टोल प्लाजा पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुज
1
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 28, 2025 12:31:390
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 28, 2025 12:31:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 28, 2025 12:30:470
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 28, 2025 12:30:330
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 28, 2025 12:30:180
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 28, 2025 12:21:330
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 28, 2025 12:21:200
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 28, 2025 12:20:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 28, 2025 12:19:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 12:19:090
Report