Back
जयपुर में शादी समारोहों पर चोर गिरोह का कहर: लाखों के गहने चोरी, नाबालिग सुरक्षा में शामिल
ASAshutosh Sharma1
Feb 14, 2026 12:01:47
Jaipur, Rajasthan
Jaipur MP GANG राजधानी जयपुर में इन दिनों शादी समारोह चोर गिरोह के निशाने पर हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के कैश और ज्वेलरी से भरे बैग चोरी होने की वारदात सामने आई है। ये गिरोह मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है जो जयपुर समेत दूसरे शहरों में शादी सीजन के टाइम पर एक्टिव होता है। गिरोह वारदात के लिए समूह में आते हैं और चोरी के लिए अच्छे कपड़े पहनाकर नाबालिगों का इस्तेमाल करते हैं ताकि शादी समारोह में किसी को शक ना हो। जयपुर में हुई दो घटनाओं के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गिरोह की तलाश में जुटी है। जयपुर के जगतपुरा स्थित चंदन वन मैरिज गार्डन में आशीर्वाद समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का स्टेज पर चढ़ा और कुछ ही सेकेंड में गहने व कैश से भरा बैग उठाकर जैकेट के नीचे छिपाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 4 लाख रुपए कीमत के गहने और नकदी रखी थी। पूरी वारदात मैरिज गार्डन में चल रही वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। Likewise हरमाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित द ओएसिस रिसोर्ट में भी शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात हुई। यहां दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 3 लाख रुपए नकद और ज्वेलरी रखी थी। घटना CCTV में कैद हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह छोटे नाबालिगों का इस्तेमाल करता है। एक नाबालिग अंदर जाकर स्टेज या भीड़ के बीच से बैग उड़ाता है। दूसरा सदस्य आसपास नजर रखता है। वहीं बाहर मुख्य आरोपी बाइक के साथ तैयार खड़ा रहता है। हरमाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार लुधियाना से जयपुर अपनी बेटी की शादी के लिए आया था। बाइट- हनुमान प्रसाद मीणा, डीसीपी वेस्ट Jaipur में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की वारदातें- 7 फरवरी 2026 - चंदन वन गार्डन, जगतपुरा आशीर्वाद समारोह के दौरान स्टेज से दुल्हन का बैग चोरी हो गया। बैग में 4 लाख रुपये नकद और कीमती गहने थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को ब्लेजर के नीचे बैग छिपाकर ले जाते देखा गया। 06 फरवरी 2026: रोशन हवेली रिसॉर्ट, कूकस (आमेर) दिल्ली से आए एक परिवार की बेटी की शादी में रस्मों के दौरान कुर्सी पर रखा बैग पार कर दिया गया। इसमें 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने मौजूद थे। 6 फरवरी 2026: दा ओएसिस रिसॉर्ट, हरमाड़ा में, लुधियाना के एक परिवार के समारोह में एक नाबालिग लड़के ने कुर्सी पर रखा बैग चोरी किया। वह बैग को अपने कोट के नीचे छिपाकर महज 17 मिनट के अंदर रिसॉर्ट से बाहर निकल गया। फरवरी 2026: श्रीनाथ विहार गार्डन, जामडोली शादी के कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पिता का बैग चोरी हुआ, जिसमें 3 लाख रुपये कैश और गहने थे। 08 दिसंबर 2025: सुखद गार्डन, गोपालपुरा बाईपास बारात के आगमन के समय मची गहमागहमी का फायदा उठाकर चोरों ने करीब 70 ग्राम सोने के गहने (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) से भरा हैंडबैग उड़ा लिया। 12 नवंबर 2025: इदांता रिसॉर्ट, सीकर रोड शाम लगभग 7:30 बजे औपचारिक कपड़ों में आए एक व्यक्ति ने गहनों और नकदी के दो बैग चोरी कर लिए। चोर का साथी बाहर बाइक पर तैयार खड़ा था और वारदात के 2-3 मिनट के भीतर दोनों फरार हो गए। 09 अगस्त 2025: भांकरोटा क्षेत्र (इन-लॉज़ हाउस) एक लुटेरी दुल्हन शादी के एक महीने बाद ससुराल से 1.90 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने लेकर फरार हो गई। उसने जाने से पहले परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। साल 2024 जयपुर के मुहाना क्षेत्र में होटल हयात में डेस्टिनेशन मैरिज से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी हुए। दोनों वारदातों से साफ है कि जयपुर में एक संगठित शादी चोर गिरोह सक्रिय है, जो भीड़-भाड़ और स्टेज की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने मैरिज गार्डन संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैग व नकदी स्टेज पर खुले में न रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 14, 2026 17:02:220
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 14, 2026 17:01:440
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 14, 2026 17:01:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 17:01:230
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 14, 2026 17:01:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 14, 2026 17:00:510
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 17:00:240
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 14, 2026 17:00:140
Report
0
Report
0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 14, 2026 16:45:440
Report
1
Report
0
Report