Back
जयपुर नेहरगढ़ जैविक उद्यान: टाइगर सफारी हादसे के बाद ड्राइवरों को वायरलेस सेट, रेस्क्यू तेज
ACAshish Chauhan
Nov 10, 2025 07:45:54
Jaipur, Rajasthan
जयपुर नेहरगढ़ जैविक उद्यान: टाइगर सफारी हादसे के बाद ड्रायवरों को वायरलेस सेट, रेस्क्यू तेज. आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर के बॉयोलॉजिक पार्क में हादसे के बाद वन प्रशासन ने सीख लेकर अब बस ड्राइवरों को वायरलेस उपलब्ध करवाए है ताकि जंगल में कोई घटना हो तो तुरंत रेस्क्यू टीम पहुंच सके. जी मीडिया ने इस मुद्दें को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद पूरी मामले की जांच की जा रही है. दुर्घटना से सीख ली विभाग ने- जयपुर के नाहरगढ़ अभ्यारण में टाइगर सफारी में हादसे के बाद वन विभाग ने सबक लिया है. अब पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट दिए गए है ताकि कोई घटना हो तो जल्द से जल्द पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा सके. नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 26 अक्टूबर को पर्यटकों को टाइगर टेरिटरी में उतारा था, जिससे वन्यजीव एक्सपर्ट्स ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. आरोप थे कि जिस वक्त पर्यटकों को बस से उतारा जा रहा था, उस वक्त कोई कॉरीडोर नहीं बनाया गया. उस समय दो टाइगर खुले में थे. बस फंसने की घटना के बाद टाइगर और लॉयन सफारी को पर्यटकों के लिए बंद किया था. 10 दिन बाद लॉयन सफारी को तो खोल दिया, लेकिन टाइगर सफारी के खराब ट्रेक अब तक नहीं सुधरे. पर्यटकों के वीडियों डिलीट करवाने की आरोप थे. सीसीएफ टी मोहनराज पूरे मामले की जांच कर रहे है. लायन सफारी शुरू, लेकिन टाइगर सफारी कब? लॉयन सफारी खुलने के बाद 269 पर्यटकों ने सैर की. पर्यटक सीजन में नाहरगढ़ जैविक उद्यान जयपुर वासियों और बाहरी पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है. इसके साथ ही व्हाइट टाइगर भी विशेष आकर्षण का केन्द्र है. मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लायन सफारी गेट और बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट उपलब्ध कराए गए हैं. क्योंकि जंगल में मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता. पर्यटन सीजन में बंद क्यों सफारी? सवाल ये उठ रहे है कि 10 दिन बाद भी टाइगर सफारी के ट्रैक को क्यों नहीं सुधारा गया? क्या वाकई सफारी में अफसरों की लापरवाही पर्यटन पर भारी पड रही है. क्या इस मामले में सीसीएफ जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन लेंगे?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowDec 13, 2025 07:46:550
Report
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 13, 2025 07:46:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 13, 2025 07:46:130
Report
SNShashi Nair
FollowDec 13, 2025 07:45:570
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 13, 2025 07:45:460
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 07:45:290
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 13, 2025 07:35:390
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 07:35:210
Report
SVShweta Verma
FollowDec 13, 2025 07:33:39Noida, Uttar Pradesh:HUMAYUN KABIR BYTE ON FRAUD CASE
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 13, 2025 07:33:020
Report
RNRandhir Nidhi
FollowDec 13, 2025 07:32:310
Report