Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स वसूली के लिए 15 संपत्तियों पर कुर्की की

DGDeepak Goyal
Mar 16, 2026 15:01:01
Jaipur, Rajasthan
बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली को लेकर नगर निगम जयपुर ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले बकायदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलग-अलग जोन में आज बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया गया इसी कड़ी में सीकर रोड स्थित एमएस धोनी क्रिकेट स्टेडियम को सीज कर दिया। स्टेडियम संचालकों पर करीब 42.38 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की रेवेन्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को सील कर दिया। मुरलीपुरा जोन के उपायुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेडियम पर 2007 से 2025 तक का नगरीय विकास शुल्क बकाया था। कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इसके बाद सोमवार को निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को सीज कर दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर यूडी टैक्स की वसूली के लिए जोन स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न जोनों में 15 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 4 बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई, जिससे निगम को 17 लाख 10 हजार 137 रुपए की वसूली हुई। सांगानेर जोन में पिंकी सिटी गार्डन, बोम्बे गार्डन, श्रीराम कॉलोनी, सावित्री विहार, नाकोड़ा भैरव बिल्डरस और आशीष एंटरप्राइजेज सहित 6 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इनमें से आशीष एंटरप्राइजेज की संचालक राखी अग्रवाल ने मौके पर ही 4.21 लाख रुपए जमा कराकर अपनी संपत्ति कुर्की से मुक्त करवा ली। उधर मुरलीपुरा जोन में एमएस धोनी स्टेडियम, जय श्री स्टील, उन्नति टावर, पूजा गारमेंट्स, ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट और नारायणदास की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। इनमें से तीन संपत्तिधारकों ने मौके पर ही चेक के माध्यम से बकाया राशि जमा कराकर कुर्की हटवा ली।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Mar 16, 2026 16:16:33
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में फर्जी बीमा क्लेम के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का बड़ा मामला सामने आया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तारामंडल स्थित डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि अस्पताल की ओर से मरीजों को भर्ती किए बिना ही उनके नाम पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम भेजकर बीमा कंपनी से रकम हड़पने की कोशिश की जा रही थी। एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप के निर्देश पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने तारामंडल स्थित डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के मैनेजर ताहिर खान को गिरफ्तार कर लिया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर डॉ. अचिंत्य रावत की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। जाँच में सामने आया कि अस्पताल की ओर से 12 मरीजों को भर्ती दिखाकर उनके नाम पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम भेजे गए थे, जबकि वास्तव में इन मरीजों का अस्पताल में इलाज ही नहीं हुआ था। क्लेम के लिए अस्पताल की तरफ से इलाज से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल पेपर और डॉक्टर के हस्ताक्षर तक फर्जी बनाकर बीमा कंपनी को भेजे गए थे। क्लेम से जुड़े दस्तावेजों में इलाज करने वाले डॉक्टर के रूप में डॉ. अजय कुमार सिंह का नाम दर्ज किया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित रूप से बताया कि अप्रैल 2025 से उनका इस अस्पताल से कोई संबंध नहीं है और जिन मरीजों के नाम से क्लेम भेजे गए उनका उन्होंने इलाज भी नहीं किया। जाँच के दौरान क्लेम के साथ लगाई गई कई लैब रिपोर्ट भी फर्जी पाई गईं। जिन पैथोलॉजिस्ट के नाम रिपोर्ट में दर्ज थे, उन्होंने भी अस्पताल से किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया। पुलिस को अस्पताल के भर्ती रजिस्टर, डिस्चार्ज समरी और बिलिंग दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक इंश्योरेंस कंपनी ने फर्जी बिल के आधार पर क्लेम करने के आरोप में इसी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ कैंट ने बताया कि आरोपी ताहिर खान को गेहुआसागर गांव से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 16, 2026 16:16:16
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:साहब मुझे गिरफ्तार कर लो... (पुलिस का ख़ौफ, नीलगाय का शिकार करने वाला शिकारी हाथ में अपने नाम की तख्ती लेकर पहुंचा एसएसपी कार्यालय, पुलिस के ख़ौफ से आरोपी अधिकारियों से बोला साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, पुलिस ने तुरंत आरोपी को लिया हिरासत में।) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में नीलगाय का शिकार करने वाला एक शिकारी सोमवार को पुलिस के खौफ के चलते एसएसपी कार्यालय में सरेंडर करने पहुंचा था। इस दौरान आरोपी हाथों में अपने नाम की एक तख्ती लिए जब एसएसपी कार्यालय पहुंचा तो हर कोई उसे देखता रह गया जहाँ उसने आलाधिकारियों के सामने खुद को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दरसअल ब्यूटी 22 फरवरी को वन विभाग की तरफ से काकरोली थाने में ये सूचना दी थी कि कुछ शिकारी नीलगाय का शिकार करने जंगल में आए हुए हैं। जिसके चलते पुलिस ने जंगल का घेराव कर जब शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की तो शिकारी मौके से अपनी एक सेंट्रो कार को छोड़कर फरार हो गए थे इस दौरान मौके पर पुलिस ने गोली लगा नीलगाय का एक शव भी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी ही थी की आज बरामद कार का मालिक आरोपी शिकारी भगवान दास पुलिस के खौफ के चलते हाथों में अपने नाम की एक तख्ती लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया जहां उसने आलाधिकारियों के सामने सिलेंडर करते हुए गिरफ्तारी की गुहार लगाई तो वहीं मीडिया से बात करते हुए आरोपी भगवान दास ने बताया कि आनंद सैनी नाम का एक लड़का उसे शराब पिलाकर शिकार करने के लिए लाया था और उसी ने नीलगाय के दो गोली मार कर उसकी हत्या की थी जिसके बाद वह नीलगाय को काट रहा था लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जिसमें वह दोनों कार को छोड़कर जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गए थे। बरहाल पुलिस ने सरेंडर करने वाले आरोपी भगवान दास को हिरासत में लेकर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दौरान आरोपी भगवान दास ने मीडिया से बात करते हुए जहां कहा कि भगवानदास जी ऐसा हुआ... एक लड़का आया था... आनंद सैनी पिछली 22 तारीख को छोटा सा काम था... वह मेरे पास आया... एक हॉफ लेकर4मांट का और मुझे पीने खाने का शौक है... अभी आकर कहने लगा... कि ऐसे ऐसे बात है... कि चल भाई मैं तो कुछ करुंगा... नहीं सब चीज उसी की थी... मेरी करती मेरी कार का उसने फायदा उठा लिया... हम दोनों चल पड़े हम दोनों जंगल में आ गए... रास्ते मुझे पता नहीं थे... क्योंकि मैं पहली बार आया था... वहां पर उसने दो गोली मार दी... जिसके नीलगाय कर गोली मारने के बाद वहां मर गया... वह कहने लगा इसको पकड़ मैं नशे में था... वह काटने लगा उसकी पीस करने लगा... कितनी देर में जंगलात की पुलिस आ गई... वह अलग भाग गया... और मैं अलग भाग गया... अपनी गाड़ी छोड़कर मैं जंगल के रस्ते रस्ते अपने घर पहुंचा वह अपने गांव निकल गया... भाई वह मुझे पटाकर ले गया पिया कर वह कह रहा था... कि शिकार करने चल रहे हैं... मैं की चलो भाई नीले घोड़े के जगह नीलगाय के गोली मार दी... दो गोली मारी... मैं हॉस्पिटल गया... और मैं तो गोली की आवाज सुनी आनंद सैनी है... वह लड़का कभी मुजफ्फरनगर का बताता था... कभी रुड़की कभी कुछ कभी कुछ मेरा काम कुछ नहीं है... मेरा खाली कम पीने खाने का है... और कोई काम नहीं है...", तो वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अदित्य बंसल ने बताया कि वन विभाग की तरफ से एक शिकायत प्राप्त हुई थी... थाना ककरौली पर के कुछ व्यक्ति अवैध रूप से नीलगाय का शिकार करने के लिए आए है... जब उनकी पुलिस को सूचना मिली... तो पुलिस में संयुक्त रूप से वहां पर लोग फरार हो गए थे... एक सेंट्रो गाड़ी बरामद हुई थी... उसी की जांच कर रहे थे... जो गाड़ी का मालिक है... वह ट्रेस हुआ था... जिसकी जांच कर उसको बुलाया जा रहा था... आज वह व्यक्ति ऑफिस में आया था... उसने जांच में सहयोग करने के लिए कहा है... उसमें सभी तथ्यों की जांच की जा रही है... जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 16, 2026 16:15:18
Raebareli, Uttar Pradesh:रेयबरेली पुलिस ने दो ऐसे चोर पकड़े हैं जो लखनऊ में ओला कार चलाते थे। ये चोर इसी ओला कार से आसपास के जिलों में रेकी करते थे। रेकी के दौरान बंद पड़े मकानों को चिन्हित कर यहाँ चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल पिछले दिनों यहाँ लखनऊ से ज़िले की सीमा से लगे बछरावा व शहरी क्षेत्र के थाना मिल एरिया इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन्हीं मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। आज मुखबिर की सूचना पर थाना हरचंदपुर के प्यारेपुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गये अभियुक्त बिन्द कुमार पुत्र मैकू लाल, ग्राम हरनी थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली व देवी शंकर पाण्डेय पुत्र राम सनेही सराय खाण्डे राय टेउंगा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग ओला कंपनी में लगाकर कार चलाया करते थे। इसी कार से वह लोग आसपास के क्षेत्र में घूम-फिरकर बंद पड़े मकान की रैकी करते और मौका पाकर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर लिया है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 16, 2026 16:00:43
Nawada, Bihar:नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी बिहार के नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास हुई। घायल बच्चे की पहचान बादलपुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आयुष के दाहिने हाथ में गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। राम नगर के कुंदन कुमार ने बताया कि गोली लगने वाला बालक रामनगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और बच्चे को लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में पहले भी अपराधियों का हौसला बुलंद रहा है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि गोली बच्चे को छूकर निकल गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
111
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 16, 2026 16:00:18
Sambalpur, Odisha:ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ଏମ୍.ସି.ଏଲ ରେ କୋଲ୍ ଇଣ୍ଡିଆ ଇଣ୍ଟର-କମ୍ପାନୀ ଲନ୍ ଟେନିସ୍ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ର ଶୁଭାରମ୍ଭ ହୋଇଛି । ସମ୍ବଲପୁର ସ୍ଥିତ ମହାନଦୀ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏମଏସ୍‌ସିଏଲ୍) ମୁଖ୍ୟାଳୟରେ କୋଲ ଇଣ୍ଡିଆ ଇଣ୍ଟର୍-କମ୍ପାନୀ ଲନ ଟେନିସ୍ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ୨୦୨ଡ୫-୨୦୨୬ ଉତ୍ସାହଜନକ ଭାବେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଛି। ମାର୍ଚ୍ଚ ୧୬ ରୁ ମାର୍ଚ୍ଚ ୧୮,୨୦୨୬ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ହେବାକୁ ଥିବା ଏମସିଏଲ ଦ୍ୱାରା ଆୟୋଜିତ ଏହି ତିନି ଦିବସୀୟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ରେ ବିଭିନ୍ନ କୋଇଲା କମ୍ପାନୀର ପ୍ରତିଭାବାନ ଖେଳାଳିମାନେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି।କେଶବ ରାଓ, ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ମାନବ ସମ୍ବଳ), ପି.କେ. ପଟେଲ, ମୁଖ୍ୟ ସତର୍କତା ଅଧିକାରୀ (ସିଭିଓ) , ଏ.କେ. ବେହୁରା ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ଅର୍ଥ) ଏବଂ ଏସ. କେ. ଝା, ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ବୈଷୟିକ) ଉଦଘାଟନୀ ମ୍ୟାଚ୍ ଖେଳି ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ।ତିନି ଦିବସୀୟ ଏହି ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟରେ କୋଲ ଇଣ୍ଡିଆ ଲିମିଟେଡର ଏବଂ କୋଇଲା ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟ ଅଧୀନରେ ଥିବା ଅନୁଷଙ୍ଗୀ କମ୍ପାନୀ ତଥା ନର୍ଦନ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏନ ସି ଏଲ), ସେଣ୍ଟ୍ରାଲ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ସି ସି ଏଲ), ସାଉଥ୍ ଇଷ୍ଟର୍ଣ୍ଣ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏସ ଇ ସି ଏଲ), ସେଣ୍ଟ୍ରାଲ ମାଇନ୍ ପ୍ଲାନିଂ ଆଣ୍ଡ ଡିଜାଇନ୍ ଇନଷ୍ଟିଚ୍ୟୁଟ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ସି ଏମ ପି ଡି ଆଇ), ୱେଷ୍ଟର୍ଣ୍ଣ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଡବ୍ଲୁ ସି ଏଲ), ଭାରତ କୋକିଙ୍ଗ କୋଲ ଲିମିଟେଡ୍ (ବିସିସିଏଲ), ସିଙ୍ଗାରେନି କୋଲିୟାରୀଜ୍ କମ୍ପାନୀ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏS ସି ସି ଏଲ) ଏବଂ ଆୟୋଜକ ଦଳ ମହାନଦୀ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏମ ସି ଏଲ) ର ମୋଟ ଆଠଟି ଦଳ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି।
234
comment0
Report
Mar 16, 2026 15:51:36
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के तहत जिले के 184 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से डीबीटी के जरिए यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी गौरांग राठी ने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। बताया गया कि प्रदेश भर में करीब 90 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं उन्नाव जिले की तीन लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी उपस्थित रहे।
849
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 16, 2026 15:50:56
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 योजना के तहत 2045 परिवारों के खाते में 1 लाख रुपये की पहली किश्त भेजी गई। गांधी सभागार में लोगो ने सीएम योगी के लखनऊ से लाइव संबोधन को भी सुना। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह पैसा सच में जरूरतमंदों तक पहुंचा है। क्योकि कुछ दिन पहले बीजेपी के ही नगर महामंत्री ने डूडा अधिकारियों पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। कहा गया कि विशेष समुदाय के कई लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं और आर्थिक हालत भी ठीक है। सैकड़ों जर्जर कच्चे मकान वालों की सर्वे रिपोर्ट होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार कर अपात्रों को फायदा पहुंचाया गया।आज डीएम ने बताया कि शिकायत के बाद अपात्रों को हटाया गया है मगर सवाल है जिन अफसरों व कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट दी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। इसका जवाब डीएम के पास नहीं था। अब सवाल है कि कब तक ऐसी योजनाओं में भ्रष्टाचार और पक्षपात की खबरें आती रहेंगी
1017
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 16, 2026 15:50:18
Patna, Bihar:लोकेशन- पटना राजसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की हार को लेकर राजद और तेजस्वी यादव को जेडीयू ने निशाना साधते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में भी सच सामने आ गया है। महागठबंधन के नेता श्री तेजस्वी यादव अपने ही सहयोगी दलों के विधायकों का विश्वास प्राप्त नहीं कर सके। स्थिति यह है कि उन्हें अपने विधायकों को होटल में नजरबंद रखना पड़ता है, फिर भी विधायक उनके संपर्क से दूर हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके नेतृत्व पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव अपने ही विधायकों को विश्वास में नहीं रख पा रहे हैं, तब राज्यसभा चुनाव में हुई हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना अनुचित है। इस हार की पूरी जिम्मेदारी महागठबंधन के नेतृत्व, विशेषकर तेजस्वी यादव को लेनी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेन्द्र धारी सिंह के पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए उन्हें आगे आकर यह खुलासा करना चाहिए कि राज्यसभा चुनाव में किन-किन लोगों ने उनका “धारण” किया है और पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। सच्चाई सामने आना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
913
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 16, 2026 15:49:54
Indore, Madhya Pradesh:INDORE जज खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर, हाईकोर्ट में भोजशाला को लेकर आज हुई बहस, 2 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई HC के मजिस्ट्रेट खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर...इंदौर हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस... धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद पर आज इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। - इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में लगभग डेढ़ घंटे तक सुनवाई चली। - इस दौरान HC ने कहा कि कोर्ट खुद 2 अप्रैल के पहले भोजशाला जाकर परिसर देखेगी। - वहीं इस केस की सुनवाई 2 अप्रैल से लगातार होगी... हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कराए गए सर्वे की रिपोर्ट पर पक्षकारों से दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। सभी पक्षों की ओर से दिए गए जवाबों पर बहस हुई। 23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसआई की सर्वे रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी पक्षकारों को निर्देश दिए थे कि वे रिपोर्ट का अध्ययन कर अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव अदालत में पेश करें।इसके बाद हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष और अन्य प्रतिवादियों की ओर से अलग-अलग आवेदन और आपत्तियां कोर्ट में दाखिल की गई हैं, जिन पर आज सुनवाई तय की गई है…
880
comment0
Report
Advertisement
Back to top