Back
जयपुर में देखो और पकड़ो अभियान से कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण
DGDeepak Goyal
Jan 06, 2026 05:38:32
Jaipur, Rajasthan
एंकर- शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अब ‘देखो और पकड़ो’ रणनीति अपनाई है। बाजारों में लगे CCTV कैमरों की मदद से खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिनों में निगम ने गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के मामलों में 2 लाख 57 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूला है। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा और चालान प्रकोष्ठ ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लगे 184 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जिनका सीधा फीड स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पहुंच रहा है। जैसे ही कोई खुले में कचरा फेंकता दिखा, टीम को मौके पर भेजकर चालान किया गया। सिविल लाइन जोन में दो युवक सड़क पर कचरा फेंकते हुए कैमरे में कैद हो गए। कंट्रोल रूम से तुरंत टीम रवाना की गई और मौके पर 10 हजार रुपए का केरिंग चार्ज वसूला गया। युवकों से आगे से सड़क पर कचरा नहीं फैलाने और निगम की गाड़ी में ही कचरा डालने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान 20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। दो दिन की संयुक्त कार्रवाई में केवल प्लास्टिक उपयोग के मामलों में ही 1 लाख 78 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी और प्लास्टिक मिलने पर सीधी चालानी कार्रवाई होगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। शहर की स्वच्छता निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से अपील की कि नियमों का पालन करें और स्वच्छ जयपुर के निर्माण में भागीदार बनें। बाइट-गौरव सैनी, आयुक्त, नगर निगम जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKAPIL RAUT
FollowJan 07, 2026 15:52:510
Report
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 07, 2026 15:52:340
Report
PCPrabir Chakraborty
FollowJan 07, 2026 15:52:130
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 07, 2026 15:52:000
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 07, 2026 15:51:440
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 15:51:320
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 07, 2026 15:50:460
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 15:50:250
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 07, 2026 15:49:550
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 15:49:030
Report
ALArup Laha
FollowJan 07, 2026 15:48:290
Report
ADAnup Das
FollowJan 07, 2026 15:47:040
Report