Back
जयपुर एयरपोर्ट 2025 में निगेटिव ग्रोथ: Indigo क्राइसिस बड़ा कारण
KCKashiram Choudhary
Jan 27, 2026 10:00:50
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- नोटम से निगेटिव ग्रोथ!
- जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रीभार में कमी
- वर्ष 2024 की तुलना में कम हुआ यात्रीभार
- 10 फीसदी ग्रोथ मानी जाती है एविशन में
- लेकिन वर्ष 2025 में कम हुआ यात्रीभार
- 1.22 लाख कम यात्रियों ने की जयपुर से यात्रा
एंकर
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोविड के बाद पहली बार निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली है। वर्ष 2025 में जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे जयपुर एयरपोर्ट पर अप्रैल से जून के संभावित नोटम और दिसंबर में इंडिगो क्राइसिस को बड़ा कारण माना जा रहा है। आखिर क्यों हुई यात्रीभार मे गिरावट, वर्ष 2026 में कैसी रह सकती है तस्वीर, देखिए, जी मीडिया की यह रिपोर्ट-
वीओ- 1
जयपुर एयरपोर्ट से वर्ष 2025 में कम यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। एविएशन स्टेटिस्टिक्स दर्शाते हैं कि जयपुर एयरपोर्ट पर अप्रैल से जून 2025 के दौरान यात्रीभार में भारी कमी रही। यह वर्ष 2024 की तुलना में काफी कम थी। हालांकि जुलाई से यात्रीभार की स्थिति में आंशिक सुधार देखा गया, लेकिन इसके बावजूद पूरे साल में हवाई यात्रियों की संख्या वर्ष 2024 की तुलना में कम रही है। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2023 में जयपुर एयरपोर्ट से 53 लाख 86 हजार यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी। वहीं वर्ष 2024 में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर 58 लाख 73 हजार हो गई थी। यानी वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में करीब 5 लाख यात्रियों की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन वर्ष 2025 में हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2025 में जयपुर एयरपোর্ট से 57 लाख 51 हजार यात्रियों ने यात्रा की है। जो कि वर्ष 2024 की तुलना में 1 लाख 22 हजार कम रही है। जबकि पिछले साल की तरह ग्रोथ जारी रहती तो हवाई यात्रियों की संख्या का आंकड़ा करीब 64 लाख होना चाहिए था। खुद जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने ही वर्ष 2024-25 में जयपुर एयरपोर्ट पर संभावित यात्रीभार 82 लाख पहुंचने का अनुमान लगाया था।
Gfx In
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में कमी
- वर्ष 2025 में जयपुर एयरपोर्ट से कुल 57.51 लाख ने की हवाई यात्रा
- वर्ष 2025 में अप्रैल से जून की तिमाही में सबसे कम रहा यात्रीभार
- अप्रैल से जून के बीच मात्र 12.05 लाख यात्रियों ने यात्रा की
- जबकि जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही में रहा सबसे अधिक यात्रीभार
- 16.63 लाख यात्रियों ने की इस तिमाही में जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा
- यानी मार्च के बाद अगले 3 माह में रही 4.58 लाख यात्रियों की गिरावट
- वर्ष 2024-25 में 60.57 लाख यात्रियों ने की थी जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा
- वर्ष 2025-26 में इस संख्या में भी गिरावट की है आशंका
- दिसंबर माह तक वर्ष 2025-26 में रहा है 40.87 लाख यात्रीभार
- इस तरह 2025-26 में कुल यात्रीभार अधिकतम 59 लाख संभावित
Gfx Out
वीओ- 2
वर्ष 2025 के दिसंबर माह में भी यात्रीभार में आंशिक गिरावट रही है। दरअसल दिसंबर माह के दौरान इंडिगो एयरलाइन के क्राइसिस के चलते यात्रीभार कम हुआ है। दिसंबर 2024 में जहां जयपुर एयरपोर्ट से 5 लाख 90 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं वर्ष 2025 में दिसंबर में यह संख्या 5 लाख 75 हजार रही है। यानी करीब 15 हजार यात्रियों की कमी रही है।
Gfx In
इस वजह से रही यात्रीभार में गिरावट
- 1 अप्रैल से 30 जून का प्रस्तावित नोटम बना यात्रीभार में कमी का कारण
- पहले जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने तय किया था रनवे नोटम
- इस दौरान दिन में करीब 8 घंटे बंद रहना था एयरपोर्ट
- 3 महीने में रनवे स्ट्रैंथनिंग, टैक्सी ट्रैक का विस्तार आदि कार्य होने थे
- हालांकि 20 मार्च 2025 को प्रस्तावित नोटम को स्थगित कर दिया गया
- लेकिन तब तक ज्यादातर एयरलाइन नोटम के हिसाब से शेड्यूल बना चुकी थी
- और 3 महीने दिन में केवल इक्का-दुक्का फ्लाइट हुई जयपुर से संचालित
- वहीं 3 से 7 दिसंबर तक इंडिगो क्राइसिस के चलते घटा यात्रीभार
- हालांकि वर्ष 2026 में यात्रीभार में बढ़ोतरी की है उम्मीद
Gfx Out
क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 27, 2026 11:24:360
Report
SNShashi Nair
FollowJan 27, 2026 11:24:15Hisar, Haryana:हरियाणा में आज अचानक से मौसम ने करवट ली और हरियाणा की अधिकतम जिलों में आज बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी खबर है।
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 27, 2026 11:24:050
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 27, 2026 11:23:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 27, 2026 11:22:510
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 11:22:360
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:22:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 27, 2026 11:22:000
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowJan 27, 2026 11:21:400
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:21:220
Report
SJSubhash Jha
FollowJan 27, 2026 11:20:570
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 27, 2026 11:20:340
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 27, 2026 11:20:140
Report