Back
ITB Berlin 2026: राजस्थान पवेलियन का बर्लिन में धमाकेदार उद्घाटन
DRDamodar Raigar
Mar 03, 2026 15:01:48
Jaipur, Rajasthan
जयपुर/ बर्लिन, विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले ITB Berlin-2026 का शुभारम्भ जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग के पवेलियन का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत विनायक गुप्ते द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूकमणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन और संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर संचालकों और आगंतुकों का स्वागत किया। राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। उद्घाटन दिवस पर आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने यूरोपीय एवं जर्मन पर्यटन स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष संवाद करते हुए राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और जर्मनी के महलों के मध्य स्थापत्य कला तथा धरोहर संरक्षण की समानताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और जर्मनी के संबंध केवल पर्यटन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों क्षेत्रों को विरासत संरक्षण, रणनीतिक निर्माण शैली और सांस्कृतिक संवेदनशीलता की साझा परंपराएँ भी जोड़ती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहली दृष्टि में भारत का राजस्थान और यूरोप का जर्मनी भौगोलिक रूप से भिन्न प्रतीत होते हैं—एक ओर विस्तृत मरुस्थल है तो दूसरी ओर हरे-भरे वन और नदी घाटियाँ—किन्तु जब ऐतिहासिक दुर्गों और राजमहलों को देखा जाता है तो स्थापत्य दृष्टि से आश्चर्यजनक साम्य सामने आता है। राजस्थान पर्यटन की इस प्रभावी भागीदारी ने जर्मन और यूरोपीय बाजार में राज्य की पहचान को नई ऊर्जा दी है। ITB के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। गौरतलब है कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। इस वर्ष इसका साठवाँ संस्करण आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक पर्यटन जगत की छह दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित कर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 03, 2026 16:17:04Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर सूतक काल के बाद फिर से खुला。
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 03, 2026 16:16:52Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सूतक काल के बाद सनातन धर्म मंदिर फिर से खुला।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 16:16:340
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 03, 2026 16:16:170
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 03, 2026 16:16:080
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 03, 2026 16:15:480
Report
यूएस-इज़राइल की ईरान पर आक्रामक कार्रवाई की ठोस निंदा, संयुक्त राष्ट्र से तत्काल संघर्षविराम की मांग
AAafssar alaam
FollowMar 03, 2026 16:15:230
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 03, 2026 16:15:100
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 16:00:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 03, 2026 16:00:330
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 16:00:25Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर मंडोर क्षेत्र में गैर के दौरान झगड़ा, चेनपुरा में गैर के दौरान हुआ झगड़ा, एक युवक को चोट लगी, दोनों पक्ष मंडोर थाने पहुंचे
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 16:00:080
Report
0
Report
