Back
पानीपत में कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला, सीसीटीवी फुटेज सामने
RBRAKESH BHAYANA
Mar 03, 2026 16:16:08
Panipat, Haryana
कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान किया
पानीपत शहर के विकास नगर क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार, 3 मार्च को सरेआम एक कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। हमले की पूरी वारदात की वीडियो छत पर खड़ी किसी महिला ने अपने मोबाइल से बना ली। जिसमें बदमाश सरेआम गंडासे बरसाते नजर आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल कारोबारी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है。
जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी मनीष (पुत्र रामनिवास), जो पेशे से वेस्ट कपड़ों के कारोबारी हैं, वह अपनी गली में मौजूद थे। इसी दौरान 4-5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों के पास तेजधार गंडासे और अन्य हथियार थे। मनीष का कॉलोनी में ही अपना गोदाम है और वह दो बच्चों के पिता हैं। एक बेटी का जन्म 15 दिन पहले ही हुआ है。
मौके पर बनी वीडियो में खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। मनीष ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश के गंडासे को हाथ से पकड़कर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच दूसरे हमलावर ने उनके सिर पर गंडासे से जोरदार वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया..
वारदात के समय आस-पड़ोस के लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो बना रही एक महिला की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है, लेकिन बदमाशों के हाथ में नग्न हथियार देखकर किसी की भी आगे आकर उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सभी को डर था कि हमलावर उन पर भी वार कर सकते हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए。
मनीष के परिजन उसे तुरंत शहर के प्रेम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। ये रंजिश 2 गली पीछे रह रहे युवकों से होनी सामने आई है। हालांकि पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 03, 2026 17:32:290
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 17:32:130
Report
1
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 17:31:420
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 03, 2026 17:31:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 03, 2026 17:31:150
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 03, 2026 17:31:060
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 17:30:430
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:30:260
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 17:30:130
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:17:040
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 17:16:510
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 17:16:370
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 03, 2026 17:16:150
Report
