icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302001
RSRakesh Saini Follow24 Jun 2024, 01:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान हाईकोर्ट ने SOP जारी कर न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ाने की योजना शुरू की

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका में बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा से नई एसओपी जारी की है। नई एसओपी का उद्देश्य बार एसोसिएशनों, वकीलों और पक्षकारों की समस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान करना है। प्रमुख प्रावधान और समय-सीमा 3 दिन में रिपोर्ट: किसी भी शिकायत या आवेदन (रिप्रेजेंटेशन) के प्राप्त होने पर हाईकोर्ट रजिस्ट्री को 3 कार्य दिवसों के भीतर 'ऑफिस रिपोर्ट' तैयार करनी होगी। जिला जज का जवाब: संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी 3 दिनों के अंदर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट और स्पष्ट सिफारिशें रजिस्ट्री को भेजनी होंगी। गार्जियन जज का रिव्यू: जिला जज की रिपोर्ट के बाद फाइल संबंधित जिले के गार्जियन जज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। बड़े नीतिगत और बजट से जुड़े मामलों में गार्जियन जज अंतिम निर्णय के लिए फाइल मुख्य न्यायाधीश को भेजेंगे। निर्माण और सुरक्षा पर सख्त नियम नए या नवीनीकृत कोर्ट भवनों के उद्घाटन से पहले गार्जियन जज द्वारा भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य होगा। जब तक वे संतुष्ट नहीं होते, उद्घाटन की अनुमति नहीं मिलेगी। आपातकालीन फास्ट-ट्रैक-इमारत के ढांचे, बिजली, आग या सुरक्षा से जुड़े खतरों के मामलों को 'फास्ट-ट्रैक' पर रखा गया है। ऐसे मामलों में 24 घंटे के भीतर गार्जियन जज और मुख्य न्यायाधीश को सूचित कर तुरंत सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

बस्तर में नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 5–7 अक्टूबर, कृत्रिम अंग वितरण

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में 5 से 7 अक्टूबर तक यह महा शिविर का आयोजन होगा, नक्सल मुक्त बस्तर के बाद जिले में इस प्रकार का यह पहला विशेष महा शिविर आयोजित किया जा रहा है, इस शिविर में जगदलपुर के ही नहीं, बल्कि कोंडागांव, कांकेर, एवं नारायणपुर जिलों के हितग्राहियो को भी लाभ मिलेगा, यह शिविर विशेष रूप से उन दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नक्सल हिंसा के कारण दिव्यांग हुए हैं। नक्सली हिंसा के दौरान IED विस्फोट सहित विभिन्न घटनाओं में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले पीड़ितों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता प्रदान की जाएगी, यह शिविर भारतीय जैन संगठन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं NSE Foundation के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला प्रशासन बस्तर, जिला पंचायत जगदलपुर एवं समाज कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

बेटे ने की मां की हत्या, 26 महीने बाद पुलिस ने खोला राज

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow11m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक परिजनों को हत्या के मामले में फंसाने के लिए एक बेटे ने अपनी ही 58 वर्षीय मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस की लंबी जांच में नामजद आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। मौखिक,भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के मिलान के बाद पुलिस का शक मृतका के सगे बेटे पर गहराया।जांच में सामने आया कि बेटे महेंद्र ने ही अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी और वारदात के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने करीब 26 महीने तक मामले की जांच और साक्ष्यों का मिलान किया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के घेरे में आए महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में मां की हत्या में महेंद्र की भूमिका सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 महीने बाद हुए इस खुलासे से मामले में नया मोड़ आ गया है
0
0
Report

सतना: पुराने कुएं से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम सतना-मैहर बाइपास में एक पुराने कुएं में लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु पुत्र स्वर्गीय धरम शर्मा 23 वर्ष, निवासी पंजाबी मोहल्ला-कोतवाली, बीते काफी समय से सराफा बाजार में नौकरी कर रहा था। गुरुवार की रात को तकरीबन 10 बजे काम खत्म करने के बाद कुछ पैसे लेकर वह दुकान से निकल गया, मगर घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजन परेशान तो हो गए, मगर अकसर उसके देर से आने की आदत के चलते खोजने नहीं निकले, लेकिन जब शुक्रवार सुबह तक प्रियांशु का कुछ पता नहीं चला और फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ, तब घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दुकानदार और दोस्तों से संपर्क किया, तो पता चला कि दुकान से निकलने के बाद युवक अपने कुछ दोस्तों के पास नजीराबाद चला गया, जहां रात डेढ़ बजे तक उसकी मौजूदगी सामने आई, पर इसके बाद से कहीं नहीं दिखा। *कुएं के पास खड़ी थी बाइक, तब खाली कराया पानी* तलाश के बीच मैहर बाइपास में एक बारात घर के सामने स्थित पुराने कुएं के बाहर युवक की बाइक और चप्पल रखे मिले, जिसकी सूचना पर परिजन और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कुएं का पानी मोटर के जरिए बाहर निकलवाया, तो नीचे प्रियांशु की लाश बरामद हो गई, जिसे कब्जे में लेते हुए मरचुरी भेज दिया गया। *छह साल पहले पिता की हुई थी हत्या* गौरतलब है कि करीब छह साल पहले प्रियांशु के पिता की रेलवे कॉलोनी में सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। अब प्रियांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। *शव ले कर थाने पहुंचे परिजन* उधर, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन प्रियांशु का शव ले कर कोलगवां थाना पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि जिस कुएं में शव मिला है वही एक महिला रहती है। उसे घटना के बारे में कोई जानकारी हो सकती है। टीआई सुदीप सोनी ने परिजनों को समझाइश दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। इसके बाद परिजन मान गए और शव ले कर चले गए।
0
0
Report

सोनभद्र के दुर्गम गांवों में 28 मोबाइल टॉवर लगाने की मंजूरी, आपात सेवाएं सुधरेगी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के सरईगढ़ गांव की एक मासूम बच्ची ने हाथ जोड़कर डीएम अंकल से कहा गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवा दीजिए, पापा से बात नहीं हो पाती मासूम की यह पुकार सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिले के नेटवर्क विहीन गांवों की तस्वीर भी सामने आ गई। खासकर दुर्गम जुगैल क्षेत्र, जहां आज भी लोग मोबाइल पर बात करने के लिए ऊंचे पहाड़ों और पेड़ों तक का सहारा लेने को मजबूर हैं। अब इसी समस्या को दूर करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले चार महीनों में 28 नए मोबाइल टॉवरों को मंजूरी मिली है, जिनमें 22 पर काम शुरू हो चुका है और जुगैल क्षेत्र में तीन नए टॉवर लगाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद; 13 पर केस

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद 70 गत्तों में भरकर ले जाए जा रहे थे पटाखे, 13 लोगों पर केस बलरामपुर जनपद में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास एक DCM को रोककर जांच की। इसमें 70 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों की अनुमानित कीमत 8 से 9 लाख रुपये बताई है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि DCM संख्या UP41 CT9207 से अवैध पटाखे महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पुलिया के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। मामले में कोतवाली उतरौला में मुकदमा संख्या 133/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के बांसी, सोहरतगढ़, डुमरियागंज और बेवा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने DCM को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखों के परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश और पहचान की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बयान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला जज कैडर के न्यायिक अधिकारियों की नई नियुक्तियाँ जारी कीं

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला जज कैडर के न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार अतुल कुमार सक्सेना को भरतपुर स्थित इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट के जज पद से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेडता लगाया गया है। पंकज बंसल को भीलवाड़ा स्थित इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट से स्थानांतरित कर स्पेशल कोर्ट, पॉक्सो एक्ट केस नंबर-2, भीलवाड़ा का जज बनाया गया है। अजीत कुमार हिंगड को जयपुर मेट्रोपॉलिटन-2 स्थित बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालत के जज पद से कार्यमुक्त कर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-2 में जज पद पर नियुक्त किया है। महावीर प्रसाद गुप्ता जो जयपुर विकास प्राधिकरण अपीलेट ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी थे, को इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, श्रीगंगानगर में जज नियुक्त किया गया है। वही सुरेन्द्र कुमार जो कि सेशन जज स्पेशल कोर्ट एसीबी केसज अजमेर के पद पर कार्यरत थे उनको जयपुर विकास प्राधिकरण अपीलेट ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी के पद पर लगाया है。
0
0
Report

लोहार्गल हत्याकांड: पांच दिन में संत सूरजदास की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं — लोहार्गल में संत हत्याकांड का पुलिस ने पांच दिन में किया खुलासा — लूट के इरादे से बरखंडी धाम पहुंचा था आरोपी सुरेश कुमार — संत सूरजदास को बाथरूम में बंद कर बनाया था लूट का प्लान — बाहर निकलते ही विरोध करने पर संत को खाई में धकेला — हत्या के बाद भी संतों की बैठक में शामिल रहा आरोपी — ग्रामीणों के साथ घूमता रहा, किसी को नहीं हुआ आरोपी पर शक — नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह के नेतृत्व में 30 पुलिसकर्मियों ने खोला राज — पुलिस ने झाझम की ढाणी निवासी सुरेश कुमार को किया गिरफ्तार — एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने किया मामले का खुलासा झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना इलाके के लोहार्गल धाम के बरखंडी बाबा मंदिर में संत सूरजदास जी महाराज की हत्या और लूट के मामले का गोठड़ा थाना पुलिस ने महज पांच दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के आरोप में 44 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र ग्यारसीलाल निवासी झाझम की ढाणी तन पहाड़ीला थाना गोठड़ा को गिरफ्तार किया है। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने लूट के इरादे से पूरी वारदात की साजिश रची थी। उसने पहले बरखंडी धाम की स्थिति को वारदात से दो दिन पहले ही समझा और फिर 25 सितंबर की रात दोबारा पहाड़ी पर पहुंचकर संत सूरजदास जी महाराज के पास ही रुक गया। अगले दिन सुबह मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की सुबह संत सूरजदास जी महाराज स्नान करने के लिए ब bathरूम में गए। इसी दौरान आरोपी ने बाहर से बाथरूम की कुंडी लगा दी। संत ने कुंडी तोड़कर बाहर निकलने के बाद आरोपी को तलाशना शुरू किया। बताया गया है कि संत द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उन्हें धक्का दे दिया। संत पहाड़ी की गहरी खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मंदिर परिसर में रखी चढ़ावे की रकम पर हाथ साफ किया। आरोपी ने रकम निकाल ली। इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद को लोगों से अलग नहीं किया। संत की हत्या के बाद जब खाकी मंदिर में संतों की बैठक हुई। तब आरोपी भी वहां मौजूद था। वह संतों के बीच बैठा और बाद में ग्रामीणों के साथ भी घूमता रहा। यानी जिस वारदात को लेकर संत समाज और ग्रामीणों में आक्रोश था। उसी घटना के बाद आरोपी भीड़ का हिस्सा बनकर घूमता रहा। आपको बता दें कि 27 सितंबर को परिवादी शंकरलाल ने गोठड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी कि लोहार्गल धाम बरखंडी बाबा मंदिर के संत सूरजदास जी महाराज, जो सिंगोद कलां जयपुर के रहने वाले थे, 26 सितंबर की शाम से लापता हैं। 27 सितंबर की सुबह मंदिर पर पहुंचे यात्रियों ने भी बताया था कि महाराज वहां मौजूद नहीं हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संत की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम, डॉग स्क्वॉड, साइबर टीम और MOB को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संत की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। तलाशी अभियान के दौरान संत सूरजदास जी महाराज का शव बरखंडी की पहाड़ियों में गहरी खाई में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जगह बेहद दुर्गम और ऊंचाई पर होने के कारण शव को बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस टीम के साथ SDRF जयपुर और जिला रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। इधर, पुलिस जांच में सामने यह भी आया कि आरोपी सुरेश कुमार इससे पहले 23 सितंबर को भी बरखंडी धाम गया था। उस दौरान उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। तीनों 24 सितंबर की सुबह पहाड़ी से नीचे उतरे और किरोड़ी धाम चले गए। इसके बाद 25 सितंबर को सुरेश कुमार दोबारा बरखंडी धाम की पहाड़ी पर पहुंचा। उस समय संत सूरजदास जी महाराज अकेले थे। आरोपी ने रात में वहीं भोजन किया और संत के पास ही रुक गया। अगली सुबह उसने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। लेकिन संत द्वारा बाथरूम से बाहर आ जाने के कारण उन्हें धक्का दिया और पहाड़ी की गहरी खाई में गिरने से संत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लूटी गई रकम को लेकर अभी गुमराह कर रहा है। रकम की बरामदगी के लिए पूछताछ और जांच जारी है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों संसाधनों का इस्तेमाल किया। नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह के नेतृत्व में गोठड़ा थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश सहित करीब 30 पुलिसकर्मी और कर्मचारियों को जांच में लगाया गया। जांच टीम में उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा, नवलगढ़ थाना प्रभारी अजय सिंह, DST टीम के एसआई हेमराज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल के तकनीकी साक्ष्य, मानवीय जानकारी और अन्य जांच बिंदुओं को जोड़ते हुए आरोपी की पहचान की और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। संत सूरजदास जी महाराज की मौत के बाद संत समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और रास्ता जाम किया गया था। पुलिस-प्रशासन के साथ वार्ता के दौरान संतों और ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सात दिन का समय दिया था। पुलिस ने दावा किया कि टीम ने दिन-रात काम करते हुए सात दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही पांचवें दिन आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी सुरेश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस अब लूटी गई रकम की बरामदगी, हत्या की पूरी कड़ी, आरोपी को चढ़ावे की जानकारी मिलने के स्रोत और उसके संभावित आपराधिक रिकॉर्ड पर है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज है या वह किसी अन्य प्रकरण में वांछित रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में वारदात को अकेले अंजाम देने की बात सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम, 25 साल का हिसाब मांगा

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में बैनर पोस्टर पर राजनीति。  निगम के सामने सड़क पर किया चक्का जाम。 खंडवा में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर हटाने के बाद मामला सड़क पर आ गया। कांग्रेस ने नगर निगम के सामने सड़क पर चक्का जाम कर खोखले विकास को लेकर अनेक आरोप लगाए। कांग्रेस ने नगर निगम से पिछले 25 साल का हिसाब मांगने वाले 10 सवाल तैयार किए थे। इसी से संबंधित बैनर पोस्टर शहर में लगाए गए थे। आरोप है कि नगर निगम ने इन्हें हटवा दिया। इसी के बाद कांग्रेस सड़क पर उतर आई। इसी के कारण कांग्रेस ने 7 अक्टूबर को नगर निगम का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने नगर निगम से जनता के हितों से जुड़े 10 सवाल तैयार किए और उन्हीं के बैनर पोस्टर जगह-जगह लगाए थे। कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम से उनके 25 सालों का हिसाब मांगने के लिए ही यह मुद्दे तय किए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने यह बैनर पोस्टर हटवा दिए। इसी बात को लेकर कांग्रेस पार्टी आज नगर निगम के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई。
0
0
Report

बड़नगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा अयोध्या पहुंची, कर्मभूमि वाराणसी की तैयारी तेज

Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा यात्रा’ आज अयोध्या पहुंची, जहां रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ NH-27 पर यात्रा का विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं संग जोरदार स्वागत किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही इस यात्रा का आयोजन जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। अयोध्या सीमा पर पहुंची यात्रा की अगवानी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने की। रानीमऊ में विधायक के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। विधायक रामचंद्र यादव ने यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर के यह यात्रा जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी जा रही है। जनसेवा और राष्ट्रसेवा का यह संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आपको बता दे यह यात्रा आज अयोध्या के रूदौली विधानसभा में विश्राम करेगी और कल सुबह ‘बड़नगर टू वाराणसी सेवा यात्रा’ अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी
0
0
Report
Advertisement

क्लिनिक पर दवा लेने गए मरीज को डॉक्टर ने पीटा

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घंघोरा-घंघोरी गांव में क्लिनिक पर दवा लेने गए मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर मरीज को घेरकर पीटा। मारपीट में उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ने का आरोप है। पीड़ित के सिर पर ईंट से वार किए जाने की बात भी कही गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के पिता जाकिर हुसैन के मुताबिक, उनका बेटा पप्पू दो अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गांव में स्थित एक क्लिनिक पर दवा लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर, उसके भाइयों और साथियों ने पप्पू को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे जमीन पर गिराकर पीटा गया और सिर पर ईंट से वार किया गया। मारपीट में पप्पू के दोनों हाथ और पैर तोड़ने का आरोप है।सीओ देवेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

जयपुर में सेवा सेतु अभियान-2026: 7–16 अक्टूबर जोनवार शिविर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ देने और जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार सेवा शिविर लगाए जाएंगे。 जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शिविरों में नागरिक अपने संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर दिवस पर ही निस्तारण किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। संबंधित उपायुक्त आवेदनों के निस्तारण और प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे。 जोनवार कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को जोन 19, 21, PRN और 14, 8 अक्टूबर को A, 11, 17 और 7, 9 अक्टूबर को B, 12, 22 और 8, 10 अक्टूबर को C, 13, 16 और 9, 12 अक्टूबर को PRN, 14, 23 और 24, 13 अक्टूबर को 7, 15, 25 और 11, 14 अक्टूबर को 8, 18, B और 12, 15 अक्टूबर को 9, 19, 21 और 14 तथा 16 अक्टूबर को 10, 20, 22 और PRN के शिविर होंगे。 अभियान के दौरान रविवार को छोड़कर प्रत्येक जोन कार्यालय में भी प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जेडीए ने नागरिकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top