Back
जयपुर में पांच नई लैंड पूलिंग योजनाओं से आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की रफ्तार
DTDinesh Tiwari
Mar 16, 2026 15:30:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
शहर के सुनियोजित और संतुलित नगरीय विकास को गति देने के उद्देश्य से नई लैंड पूलिंग योजनाओं की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण के चिंतन सभागार में विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर में पाँच नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में जेडीए के जोन-14 के महल रोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा और विमलपुरा (तहसील सांगानेर) में लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पूलिंग योजनाएँ विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा जोन-8 में सांगानेर, जोन-10 में बस्सी तथा जोन-12 में कालवाड़ क्षेत्र में एक-एक नई लैंड पूलिंग योजना प्रस्तावित की गई है। बैठक में बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से शहर में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। प्रस्तावित योजनाओं में पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के साथ-साथ स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर या डिस्पेंसरी तथा धार्मिक स्थलों के लिए भी स्थान विकसित किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य बजट में प्रदेशभर में 20 नई लैंड पूलिंग योजनाएँ शुरू करने की घोषणा की है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जयपुर में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलने के साथ नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध होने की उम्मीद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 16, 2026 16:47:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 16:47:360
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 16, 2026 16:47:110
Report
ASAmit Shrivastav
FollowMar 16, 2026 16:46:490
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 16, 2026 16:46:310
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 16, 2026 16:46:200
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 16, 2026 16:45:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 16:45:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 16:45:160
Report
462
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:कुलबिन्दर कौर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, अपील गाँव को साफ सुथरा रखे तथा गाँव मे कचरा इधर-उधर ना फेक और गाँव की जिम्मेदारी समस्त नागरिक की है
469
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 16, 2026 16:36:20427
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 16:36:00400
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:35:47315
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:35:24327
Report