Back
करणपुर घाटी के पुनर्निर्माण का शिलान्यास: 50 करोड़ से क्षेत्र की यातायात में नई गति
ACAshish Chaturvedi
Mar 16, 2026 16:45:35
Karauli, Rajasthan
सपोटरा विधायक ने किया करणपुर घाटी के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास,
जिला करौली
एंकर इंट्रो- सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के करणपुर में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी करणपुर घाटी के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार को विराम मिला। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस घाटी के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी ।
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने करणपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले स्टेट हाइवे-123 पर करणपुर घाटी सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क करीब 3 किलोमीटर लंबाई में बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का 40 मीटर का साफा और 51 फीट की माला पहनाकर स्वागत किया।
शिलान्यास के बाद रेंज की चौकी, करणपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहा है। घाटी के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
गौरतलब है कि करणपुर-कैलादेवी मार्ग रणथंभौर टाइगर रिजर्व के द्वितीय भाग कैला देवी अभयारण्य से होकर गुजरता है। मार्ग की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण कैलादेवी से करणपुर स्थित गुमानो माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम हो गई थी।
करणपुर क्षेत्र में स्थित गुमानो माता का मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है, जहां वर्षभर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाटी के पुनर्निर्माण से श्रद्धालुओं के आवागमन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 16, 2026 18:01:220
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 18:01:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 18:01:020
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 16, 2026 18:00:410
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 18:00:28Noida, Uttar Pradesh:Molten lava meets the ocean on Réunion Island
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 18:00:19Noida, Uttar Pradesh:Modern forestry technology in action
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 18:00:060
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:47:04Noida, Uttar Pradesh:It's like a glowing ribbon of 1,100°C steel hot rolling, which accounts for over 90% of global steel production.
234
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:51Noida, Uttar Pradesh:Vertical rotary parking system for tight urban areas.
268
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 17:46:43175
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:31Noida, Uttar Pradesh:A fully robotic fast food restaurant in China
223
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:21Noida, Uttar Pradesh:Pup waiting for attention too
264
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 17:46:14119
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:03Noida, Uttar Pradesh:The Mould or chain effect seems to defy gravity
372
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:45:57Noida, Uttar Pradesh:Robot designed for fumigation and pesticide application.
246
Report