Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
जोधपुर हाईकोर्ट ने आरसीए कन्वीनर की अयोग्यता पर याचिका खारिज की
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 16:45:16
Jodhpur, Rajasthan
जो़धपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को अयोग्य घोषित कर पद से हटाने की मांग वाली रिट याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने महत्वपूर्ण तथ्य जानबूझकर छिपाए, क्योंकि जिस आदेश के आधार पर अयोग्यता का दावा किया गया था, उसे हाईकोर्ट की जयपुर पीठ पहले ही रद्द कर चुकी थी। जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने याचिकाकर्ता देवीसिंह जो कि वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जोधपुर में संयुक्त आयोजन सचिव के पद पर कार्यरत की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया था कि आरसीए के उपनियमों के अनुसार यदि किसी सक्षम आपराधिक न्यायालय द्वारा एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य के खिलाफ आपराधिक आरोप तय हो जाते हैं, तो वह व्यक्ति स्वतः ही आरसीए में किसी भी पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाता है। याचिकाकर्ता के अनुसार सांभर लेक, जयपुर की आपराधिक अदालत ने 18 सितंबर 2025 को दीनदयाल कुमावत और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। इस आधार पर दावा किया गया कि उसी दिन से कुमावत आरसीए में पद धारण करने के लिए अयोग्य हो गए थे और उनके द्वारा बाद में लिए गए सभी निर्णय अवैध हैं। प्रतिवादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य ने अदालत को बताया कि आरोप तय करने उसी आदेश को सह-आरोपी सुनील कुमार ने राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में चुनौती दी थी। जयपुर पीठ ने 1 नवंबर 2025 को पारित विस्तृत आदेश में पाया कि आरोपियों की अनुपस्थिति में केवल उनके वकीलों को आरोपों का सार मौखिक रूप से बताया गया था, इसलिए आरोप तय करने की प्रक्रिया कानून के अनुरूप नहीं थी। इस कारण अदालत ने आरोप तय करने के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने यह भी माना कि यह आदेश याचिका दायर होने से पहले ही पारित हो चुका था, लेकिन याचिकाकर्ता ने इसे याचिका में उजागर नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि जो व्यक्ति पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अदालत के समक्ष नहीं आता, वह किसी राहत का अधिकारी नहीं हो सकता। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिका में दो अलग-अलग प्रकार की राहतें मांगी गई थीं। पहली राहत कुमावत की नियुक्ति को अवैध घोषित कर उन्हें पद से हटाने से जुड़ी थी, जबकि दूसरी राहत भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग से संबंधित थी। अदालत ने कहा कि ये दोनों अलग-अलग कारणों से जुड़ी मांगें हैं, इसलिए नियुक्ति विवाद पर ही निर्णय दिया जा रहा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि जयपुर पीठ द्वारा आरोप तय करने का आदेश पहले ही निरस्त किया जा चुका है, इसलिए आरसीए के उपनियमों के तहत अयोग्यता का आधार स्वतः समाप्त हो गया है। इसके साथ ही अदालत ने 18 सितंबर 2025 से 1 नवंबर 2025 के बीच कुमावत द्वारा लिए गए निर्णयों को चुनौती देने के तर्क को भी स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि उस अवधि में उनकी नियुक्ति को किसी ने चुनौती नहीं दी थी, इसलिए अब इतने विलंब से उनके आधिकारिक निर्णयों को चुनौती नहीं दी जा सकती। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को यह छूट दी कि यदि उन्हें भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग से संबंधित कोई शिकायत है तो वह इसके लिए उपयुक्त कानूनी मंच का सहारा ले सकते हैं। कोर्ट ने रिट याचिका के साथ दायर स्टे याचिका और अन्य सभी लंबित आवेदनों को भी खारिज कर दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 18:01:22
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना चित्रकूट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा जो किन्नर बनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर किन्नरों के भेष में जाकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे मांगते थे। विरोध करने पर दबाव बनाकर वसूली करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी रखकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 23 से 35 वर्ष के बीच है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे तथा क्या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 18:01:14
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू एडीएम के पास दूदू विधानसभा में करीब 300 हैंडपंप खराब होने की पहुंची शिकायत। शिकायत के बाद डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पानी की समस्या को लेकर हुए सख्त, एडीएम गोपाल परिहार से माँगी रिपोर्ट। जल जीवन मिशन में काम में लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदारों को एडीएम ने दिए नोटिस, संबंधित अधिकारियों से माँगी रिपोर्ट। एडीएम ने डिप्टी सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज। एडीएम ने मैसर्स यादव कन्सट्रक्शन कम्पनी, मैसर्स कुमावत एण्ड कम्पनी और मैसर्स कैलाश चन्द चौधरी को दिया है नोटिस। डिप्टी सीएम का साफ संदेश - पानी को लेकर नहीं बरती जाएगी लापरवाही। एडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, पानी की समस्या के समाधान के दिए निर्देश। एडीएम की फटकार के बाद करीब एक दर्जन हैंडपंप को किया गया ठीक।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 18:01:02
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र भट्ट सहित 08 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार अंगुलियां उठ रही थी। खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य में जुटे हुए थे लेकिन पुलिस खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही थी जिसके कारण पुलिस की लगातार छीछालेदर हो रही थी। जिसके बाद एसएसपी गणपति ने लाइन हाजिर की कार्रवाई करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 16, 2026 18:00:41
Bahraich, Uttar Pradesh:अवैध अस्पतालों पर CMO ने मारा छापा,3 अस्पताल शील 3 को जारी की गयी नोटिश, बहराइच के मिहींपुरवा इलाके में संचालित निजी अस्पतालों में एसडीएम व सीएमओ की टीम ने औचक छापेमारी की। बिना पंजीकरण के संचालित 3 अस्पतालों को सील कर दिया गया है, जबकि 3 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। तीन दिन में सही जवाब न मिलने पर इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मिहींपुरवा क्षेत्र में काफी संख्या में निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसकी शिकायत इलाके के लगातार कर रहे थे। जिसको संज्ञान में लेकर मिहीपुरवा तहसील के एसडीएम राम दयाल, व सीएमओ डा. संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने मिहीपुरवा क्षेत्र में संचालित कृष्णा हास्पिटल, नवभारत व नयापुरवा में संचालित तारा देवी विशेश्वर दयाल हास्पिटल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित मिले, जिस पर तीनों को सील कर दिया गया है। यहाँ भर्ती मरीजों को सीएचसी में पहुंचाया गया। इसके बाद टीम ने सेवा सिटी अस्पताल, न्यू इंडिया हास्पिटल व मां बिंदा हास्पिटल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र की समय सीमा समाप्त होने व अस्पतालों में अव्यवस्था को देखते हुए नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में नोटिस का जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी संचालक अस्पताल का पंजीकरण जरूर करवाएं। इस दौरान मौके पर अफ़रा तफरी छायी रही.
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 16, 2026 17:46:14
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: राज्यसभा चुनाव पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यह शुरू से ही साफ़ था कि NDA बड़े अंतर से जीतेगा। हमारे नेता, हमारे मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार, अब राज्यसभा जा रहे हैं। मैं NDA के सभी पांच सदस्यों को जीत की बधाई देता हूं और खासकर नीतीश कुमार को, जो राज्यसभा जा रहे हैं। उनके पास बहुत ज़्यादा विधायी अनुभव है। जब वे वहां जाएंगे, तो बिहार के मुद्दे ज़रूर उठाएंगे। बिहार में जो सरकार बनेगी, उसे नीतीश कुमार गाइड करेंगे। जब हाउस सेशन में होगा, तो वे दिल्ली में रहेंगे और नहीं तो, वे पार्टी के लिए काम करने के लिए पटना में रहेंगे और ज़रूरत के हिसाब से सरकार को गाइड करते रहेंगे..."
119
comment0
Report
Advertisement
Back to top