Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302027

आमेर तालाब में अवैध सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों में बढ़ा रोष!

RSRakesh Saini
Oct 19, 2024 14:47:36
Rajasthan

आमेर वन तालाब के बीच अवैध रूप से सड़क बनाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। तालाब के पानी को खाली करने व मोरी खोलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। थाने में आमजन व पंचायतराज द्वारा कई बार शिकायतें की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह तानाशाही की ओर इशारा करता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है अन्यथा बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। उनका कहना है कि आमेर के सौंदर्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASArvind Singh
Mar 11, 2026 07:49:23
Noida, Uttar Pradesh:SC ने पहली बार अपने फैसले के ज़रिये किसी व्यक्ति को पैसिव युथनेसिया (इच्छा मृत्यु) की इजाजत दी है। कोर्ट ने पिछले करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े रहने को मजबूर गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया की इजाजत दी है। कोर्ट ने हरीश राणा को जीवित रख रहे मेडिकल सपोर्ट ट्रीटमेंट को हटाने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने AIIMS को निर्देश दिया कि मरीज को पॅलिएटिव केयर में भर्ती किया जाए, ताकि चिकित्सा उपचार को उचित तरीके से हटाया जा सके और मरीज की गरिमा भी बनी रहे। SC ने मातापिता की भी तारीफ की 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार अपने बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हरीश के मातापिता ने ही उसे इच्छा मृत्य की मांग की है। इस प्रकिया में मरीज को जीवित बनाए रखने वाले आर्टिफिशियल सपोर्ट को हटाकर उसे मरने दिया जाता है। आज कोर्ट ने अपने फैसले में हरीश राणा के माता-पिता की सराहना भी की। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने इन सालों में अपने बेटे की बहुत प्यार से देखभाल की है। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि किसी से सच्चा प्रेम करने का मतलब होता है कि सबसे कठिन समय में भी उसकी देखभाल की जाए। यह बात हरीश के घरवालों पर खरी उतरी है। उनके परिवार ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 11, 2026 07:48:36
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में गैस सिलेंडर की कमी के चलते अब आम लोगों का रुख इलेक्ट्रॉनिक बाजार की ओर बढ़ने लगा है। गैस की उपलब्धता में आ रही परेशानी के कारण लोग इंडक्शन चूल्हे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए खाना बनाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इसी कारण शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अचानक मांग बढ़ गई है। बाज़ार के व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में हालात तेजी से बदले हैं और अब बड़ी संख्या में लोग उनकी दुकानों पर इंडक्शन चूल्हे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग उपकरण खरीदने पहुंच रहे हैं। हालांकि मांग बढ़ने के बावजूद बाजार में सामान की उपलब्धता सीमित हो गई है। व्यापारियों ने बताया कि स्टॉक बढ़ाने के लिए स्टॉकिस्ट से संपर्क किया गया, लेकिन उनके पास भी पर्याप्त मात्रा में माल उपलब्ध नहीं है। मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने के कारण इंडक्शन चूल्हों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इनकी कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है। वहीं आम लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से गैस सिलेंडर पर निर्भर थे, लेकिन अब सिलेंडर मिलने में दिक्कत आने के कारण उन्हें मजबूरन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए खाना बनाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हालांकि बाजार में इन उपकरणों की बढ़ती कीमतें भी अब लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं。
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 11, 2026 07:48:25
Noida, Uttar Pradesh:नीतीश कुमार पहुचे मंच पर, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सम्बोधन शुरू 2 करोड़ 16 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया 88% लोगो का बिजली बिल पिछले 7 महीनों से नही आया मोदी जी और नीतीश जी ने सभी लोगो का समान रूप से विकास किया नीतीश कुमार के नेतृवत में ही आगे भी बिहार चलेगा सुपौल के बीरपुर एयरपोर्ट का टेंडर निकाला गया है केन्द्र सरकार द्वारा अररिया जिले के फारबिसगंज में भी जल्द बनेगा एयरपोर्ट पलायन रोकने के लिए बिहार में रोजगार देंगें महिलाएं रोजगार में आये इसके लिए महिलाओं को 10 हजार दिए गए नीतीश कुमार का सम्बोधन शुरू 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार आयी तभी से कानून का राज है 2005 से पहले शाम के बाद घर से बाहर लोग नही निकलते थे
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 07:48:25
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के भिखारीपुरवा गांव में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि किसान रात में खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और सीओ सफीपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों ने प्लॉट के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 11, 2026 07:48:12
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 11, 2026 07:47:26
Madhubani, Bihar:मधुबनी में जर्जर और अधूरा सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। खजौली–बाबूबरही मुख्य सड़क पर सुक्की साइफन से मरार मुसहरी तक पांच किलोमीटर सड़क के मरम्मतीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवेदक द्वारा सड़क निर्माण का कार्य आधा-अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क के दोनों किनारों के नाला विस्तारीकरण के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद दिया गया है, लेकिन अब तक उसमें मेटल नहीं डाला गया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क पर मेटल गिराकर छोड़ दिया गया है। नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर कसमा गांव स्थित महादेव चौक के समीप स्थानीय लोगों ने संवेदक एवं विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब साढ़े 6 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य 23 मई 2025 से शुरू होकर 22 मई 2026 तक पूरा होना था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी काम सही तरीके से पूरा नहीं हो पाया है। प्रदर्शन में उपेंद्र राम, गंगिया देवी, बिंदेश्वर ठाकुर, शमीउद्दीन, जतन राम समेत कई ग्रामीण शामिल थे। जेई ने बताया कि कोसी कैनाल में गाद सफाई का कार्य चल रहा था, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित था। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर आवागमन बहाल कराया जाएगा।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 11, 2026 07:47:01
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह और उनके पति अमित सिंह ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि राज्य मंत्री के हस्तक्षेप के कारण लार ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्य सही ढंग से नहीं हो पा रहे हैं. उनका आरोप है कि लार ब्लॉक में अब तक दर्जनों बीडीओ की तैनाती हो चुकी है, लेकिन किसी भी बीडीओ को लंबे समय तक काम नहीं करने दिया गया. बार-बार अधिकारियों के बदलने से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और कार्यों में देरी हो रही है. अनुभा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य आए दिन उनसे शिकायत करते रहते हैं. ब्लॉक प्रमुख का यह दावा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी का भरपूर सहयोग किया था, लेकिन इसके बावजूद ब्लॉक में विकास कार्यों को लेकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो क्षेत्र की जनता को विकास से वंचित होना पड़ेगा. अनुभा सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि तत्काल इन्हें मंत्री पद से हटाया जाए. वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. वहीं ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह के पति अमित सिंह ने कहा कि हम लोगों को श्रवण होने की सजा मिल रही है. सारे विकास कार्य ठप हैं लगातार बीडीओ बदले जा रहे हैं. मैं मांग करता हूं कि इन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए. वहीं अमित सिंह ने कहा कि यह अपने क्षेत्र के सभी नगर पंचायत को हाथ में ली हैं ब्लॉक को भी अपने अंडर में लेना चाहते हैं.
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 11, 2026 07:46:27
Madhepura, Bihar:देश-दुनिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। इसी का असर मधेपुरा में भी देखने को मिल रहा है, जहां रसोई गैस को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग रही है और सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। मधेपुरा स्थित मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी के बाहर इन दिनों रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस लेने के लिए सुबह से ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों के घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालांकि गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों का कहना है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद जमीन पर जो स्थिति दिखाई दे रही है, वह अलग कहानी बयां कर रही है। एजेंसियों पर भीड़ और गैस नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता विवेकानंद यादव ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से लगातार एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि हर दिन उम्मीद के साथ आते हैं, लेकिन अंत में निराश होकर लौटना पड़ता है। वहीं अमिश यादव ने बताया कि वे भी चार दिनों से गैस के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि घर में गैस खत्म हो चुका है और खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है। कई परिवार अब लकड़ी या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और तेल-गैस बाजार में बने अस्थिर माहौल के कारण लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और एजेंसियों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 11, 2026 07:45:22
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद में आज Yogi Adityanath के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिले के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट परिसर, राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा Maa Pateshwari Rajya Vishwavidyalaya सहित कई स्थानों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है ताकि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 15:45 बजे Maa Pateshwari Rajya Vishwavidyalaya परिसर में उतरेगा। यहां वह करीब 15 मिनट तक निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 16:00 बजे वह वहां से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 16:05 बजे Government Medical College Balrampur व संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे, जहां 16:05 से 16:20 बजे तक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वह 16:20 बजे वहां से रवाना होकर 16:25 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री 16:30 से 17:20 बजे तक जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद 17:20 बजे मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर 17:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 17:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए रवाना होंगे। तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर 17:45 बजे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा 17:50 बजे Devi Patan Temple के लिए प्रस्थान करेंगे और 17:55 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां वह रात्रि विश्राम भी करेंगे。 अगले दिन 12 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 09:30 बजे मंदिर से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 09:35 बजे हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर में सतर्कता बरती जा रही है。 -पीटीसी तैयारी को लेकर -
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 07:39:26
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव नौसना में घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर एक दुकान से 15 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक, आपूर्ति लिपिक और थाना मीरगंज पुलिस की टीम ने गांव नौसना में नाजिर नामक दुकानदार की दुकान पर छापा मारा, तलाशी के दौरान वहां 14 भरे हुए और एक खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। जांच में आरोपी दुकानदार सिलिंडरों से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिला है। इसके बाद टीम ने सभी सिलिंडर जब्त कर लिए। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है जिले गैस, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति को लेकर कोई भी समस्या नही है जिले में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई जारी है, अगर कोई अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 11, 2026 07:35:42
Payikapuram, Andhra Pradesh:स्थान– उधम सिंह नगर खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। जिसका असर उधम सिंह नगर जनपद में भी दिखाई देने लगा है। प्रशासन ने 25 दिन से पहले घरेलू गैस की बुकिंग होल्ड कर दी है। घरेलू गैस की कमी की आशंकाओं के चलते रुद्रपुर में सुबह सात बजे से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने दिखने लगी है। लोग बिना कुछ खाए पिये सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पहुंच रहे है लेकिन उसके बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है जिस कारण उपभोक्ता परेशान दिखाई दे रहे है। रुद्रपुर गैस एजेंसी के प्रबंधक का कहना है कि एक दो दिन से आपूर्ति के अनुरूप गैस सिलेंडर नहीं आए है इसलिए थोड़ी दिक्कत जरूर है लेकिन एक दो दिनों में मांग के अनुरूप सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top