Back
बानसूर में बदमाशों की गोलीबारी, दो घायल; जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी
AYAmit Yadav
Nov 26, 2025 16:30:38
Jaipur, Rajasthan
खबर: TV HYPER KHABAR... जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: बानसूर जिला रिपोर्टर: Amit_Yadav इंफॉर्मर: Amit_yadav लोकेशन: बानसूर Mob: 9694131304 Twitter: amitktp888 AmitYad28215022 अपडेट: खबर... इंट्रो: बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....दो कारो मे सवार होकर आये बदमाशों ने अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। शुक्र है घटना मे किसी के गोली नहीं लगी फायरिंग की सुचना पर तुरंत हरसोरा व बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश मे जुट गयी। डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि घटना आज शाम करीब 5 बजे हुई। पीड़ित घनश्याम गुर्जर निवासी माजरा रावत और कालू माची होटल के बाहर खड़े थे। तभी एक थार और एक स्विफ्ट कार में सवार होकर 4-5 बदमाश आए। उन्होंने युवकों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग की और तुरंत भाग निकले। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बानसूर डीएसपी मेघा गोयल और थाना प्रभारी राजेश यादव, हरसोरा व बासदयाल थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। दोनों हमलावर वाहनों के संभावित रूटों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बाइट:– अशोक कुमार, पीड़ित...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowNov 26, 2025 16:47:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 26, 2025 16:47:150
Report
0
Report
PVPankaj Verma
FollowNov 26, 2025 16:46:160
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 26, 2025 16:45:460
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 26, 2025 16:45:290
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 26, 2025 16:44:310
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 26, 2025 16:42:000
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 26, 2025 16:39:530
Report
0
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 26, 2025 16:36:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 26, 2025 16:34:42Noida, Uttar Pradesh:Delhi India Gate Protest Case: Counsel for one of the accused, Subhash Chandran, says,
0
Report