Back
जयपुर में एक्सपायर्ड अमूल प्रोडक्ट्स पकड़े गए, डेट बदलकर बेचने की तैयारी
ASAshutosh Sharma1
Feb 11, 2026 15:15:32
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में बड़ी कार्रवाई: 30 हजार किलो एक्सपायरी अमूल प्रोडक्ट्स जब्त, 6 करोड़ के माल पर डेट बदलने की तैयारी
‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर के खो नागोरियान स्थित एक सी एंड एफ गोदाम पर छापेमार कार्रवाई करते हुए लगभग 30 हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की है। यह माल अमूल ब्रांड के नाम से बाजार में दोबारा बेचने की तैयारी में था। विभाग के मुताबिक जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर की गई। शिकायत 181 पोर्टल पर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद सीएमएचओ जयपुर सेकंड डॉ मनीष मित्तल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की。
एक्सपायरी डेट मिटाकर नई प्रिंट करने की तैयारी-
सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि खो नागोरियान स्थित मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में कायरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड द्वारा उत्पादित अमूल ब्रांड के नॉन-डेयरी प्रोडक्ट्स—नूडल्स, टोमैटो केचअप, मेयोनीज, सॉस और एनर्जी ड्रिंक—के करीब 3000 कार्टन एक्सपायरी पाए गए।जांच में सामने आया कि इनमें से लगभग 1000 कार्टन पर लगी एक्सपायरी डेट को थिनर और एसीटोन जैसे केमिकल से मिटाया जा चुका था। मौके पर मौजूद फर्म मालिक गगन आहूजा नई तारीख प्रिंट कर इन्हें बाजार में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा था।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंपनी द्वारा एक्सपायरी माल वापस लेने से इनकार करने पर उसने यू-ट्यूब से डेट बदलने का तरीका सीखा。
फूड लाइसेंस भी निकला एक्सपायर्ड
जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित फर्म का फूड लाइसेंस पहले से ही एक्सपायर हो चुका था। टीम ने मौके पर ही संपूर्ण एक्सपायरी स्टॉक को जब्त कर लिया और गोदाम को सील कर दिया। जब्त माल को नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया जाएगा।साथ ही नूडल्स, टोमैटो केचअप और सॉस के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं。
سख्त कार्रवाई के निर्देश
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अमूल कंपनी के नॉमिनी को जयपुर बुलाया गया है, जिसके बाद कंपनी स्तर पर भी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अगली सूचना तक फर्म मालिक को खाद्य कारोबार से प्रतिबंधित कर परिसर को सील रखा गया है。
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोड थारवान, रमेश यादव, राजेश नागर, नंद किशोर कुमावत, अवधेश गुप्ता सहित प्रोबेशनरी अधिकारियों की टीम शामिल रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 11, 2026 16:47:130
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 16:46:550
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 16:45:530
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 11, 2026 16:45:370
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 11, 2026 16:45:140
Report
1
Report
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 11, 2026 16:35:300
Report
0
Report