Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur303901

देवनारायण जी की पदयात्रा पहुंची चाकसू,किया भव्य स्वागत,गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Aug 27, 2025 00:12:08
Chaksu, Rajasthan
चाकसू में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, समारोह में मुख्य अतिथि रही भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने इसे भक्ति,सेवा,और सांस्कृतिक एकता का अनुपम संगम बताया,वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक रामावतार बैरवा ने कहा कि भगवान देवधाम जाने वाले पदयात्री हमारेअतिथि है इनकी सेवा करना ही भगवान देवनारायण की सेवा है।क्षेत्र में यह विकास किसी व्यक्ति विशेष का नहीं,बल्कि आप सभी की मेहनत,आशीर्वाद ओर विश्वाश का परिणाम है समारोह में गुर्जर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं,भामाशाहो का सम्मान किया
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Aug 27, 2025 02:48:10
Hardoi, Uttar Pradesh:
स्लग -- हरदोई में डिवाइडर बने मुसीबत, तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त एंकर -- हरदोई जिले में डिवाइडरों की अव्यवस्थित व्यवस्था एक बार फिर हादसे की वजह बनी। मंगलवार की देर रात लखनऊ चुंगी पर तीन कारें बेतरतीब रखे गए डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में मारुति की बलेनो, एर्टिगा और हुंडई की एक कार शामिल रहीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और कार सवार लोग घायल भी हो गए। वीओ -- स्थानीय लोगों का कहना है कि सकरी सड़कों पर बिना प्लानिंग के डिवाइडर रख दिए गए हैं, जिन पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया है और न ही चेतावनी बोर्ड। रात में ये डिवाइडर वाहन चालकों को नजर नहीं आते, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी जगह पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अब तक नहीं जागा। वीओ -- घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन मनमानी पर उतारू है और उसकी लापरवाही आमजन की जान से खिलवाड़ कर रही है। हादसे के बाद राहगीरों ने मांग उठाई कि डिवाइडरों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए और उन पर रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाई जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। वहीं स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर चेत जाएगा।
3
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Aug 27, 2025 02:48:05
Yeola, Maharashtra:
अँकर मनोज जरांगे पाटील हे २९ ऑगस्ट रोजी मुंबईत आंदोलनासाठी येणार आहेत. या आंदोलनाला पाठिंबा देण्यासाठी नाशिकच्या येवला तालुक्यातील मराठा समाजबांधवांची एक महत्वाची बैठक कोटमगाव देवस्थान येथे पार पडली. या बैठकीस तालुक्यातील विविध गावांमधील मराठा समाजाचे कार्यकर्ते, युवक आणि ज्येष्ठ नागरिक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.बैठकीत मोर्चाच्या नियोजनासंदर्भात, मुंबईत होणाऱ्या सभेतील सहभाग, प्रवासाची सोय, शिस्तबद्ध आंदोलन आणि शासनासमोर ठेवायच्या मागण्यांवर सविस्तर चर्चा करण्यात आली. या संदर्भात आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी सुदर्शन खिल्लारे यांनी.....
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 27, 2025 02:46:37
DMC, Chandigarh:
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में बी.पी.एल. लाभार्थियों की पहचान हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा परिवार पहचान पत्र (PPP) डाटाबेस में दर्ज सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय के आधार पर की जाती है। 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2025 की अवधि के दौरान बीपीएल श्रेणी में 8,73,507 परिवार बीपीएल कैटेगरी में जोड़े गए और 9,68,500 परिवारों को बीपीएल श्रेणी से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त, 2025 तक बीपीएल परिवारों की संख्या 41,93,669 है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब विपक्ष के लोगों ने गरीब व्यक्ति के बी पी एल कार्ड नहीं बनाने बारे हल्ला किया तो प्रदेश सरकार ने स्वतः सत्यापन  के लिए पोर्टल खोला जिस के माध्यम से कोई भी परिवार अपनी आय का विवरण पोर्टल पर स्वयं दर्ज कर सकता था, ताकि उन्हें बीपीएल कार्ड से जुड़ी योजनाओं और लाभों का फायदा समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल कार्ड आय का मामला ऑटोमेटिक पोर्टल से जुड़ा हुआ है। पोर्टल पर दर्ज डाटा को संबंधित अधिकारी वेरिफाई करते हैं और यदि किसी की आय अधिक पाई जाती है, तो कार्ड स्वतः ही कैंसिल हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और वास्तविक पात्र परिवारों तक लाभ पहुँचाना है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Aug 27, 2025 02:46:21
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा में थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस जैन फार्म के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसल गई। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी की पहचान दानिश (24) के रूप में हुई है। वह दादरी का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध चाकू, तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में दानिश ने बताया कि 3 जुलाई 2025 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर अरबाज पर चाकू से हमला किया था। अरबाज सेक्टर-143 चौराहे पर पंचर बनाने का काम करता है। वह दानिश की पत्नी को फोन पर परेशान करता था। हमले में अरबाज को बचाने आए फैजान पर भी चाकू से वार किया गया। अरबाज गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज हुआ। इस मामले में थाना सेक्टर-142 में केस दर्ज है। दानिश इस केस में वांछित चल रहा था। इस मामले में उस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
Aug 27, 2025 02:40:27
Fatehpur, Uttar Pradesh:
फ़तेहपुर जिले के लोधीगंज मंडी में अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों को देख मंडी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंडी की शिकायत मिलने के बाद प्रयागराज से आये अधिकारियों ने छापेमारी कर आढ़तियों से मंडी में फैली गंदगी और ब्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। वहीं मंडी संचालक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से जल भराव है जिसकी ब्यवस्था कराई जा रही है वहीं प्रयागराज से आये अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर शासन को रिपोर्ट देंगे।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Aug 27, 2025 02:33:29
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर मे ठाकुर रोबिन मुठभेड़ का मामला, BJP मंडल अध्यक्ष ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप, बुढ़ाना थाने मे आज घेराव और प्रदर्शन की चेतावनी, ठाकुर समाज और भाजपा मंडल अध्यक्ष की चेतावनी, पुलिस ने रोबिन को कल मुठभेड़ में किया है घायल, रोबिन को गांव से उठाकर गोली मारने का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष का चचेरा भाई है ठाकुर रोबिन, रोबिन पर दर्ज हुआ था बाइक लूट का मुकदमा, मामूली विवाद को पुलिस ने लूट केस बनाया, परिजन मुठभेड़ मे रोबिन से बरामद हुई थी लूटी हुई बाइक, बुढ़ाना थाने के परासौली नहर पर हुई थी कल मुठभेड़। BYTE= मोनू ठाकुर (भाजपा मंडल अध्यक्ष) BYTE= गजेंद्र पाल सिंह (सीओ बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर)
2
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Aug 27, 2025 02:33:22
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 4000 जगह पर गणेश उत्सव का पर मनाया जाएगा वहीं गणेश उत्सव की तैयारी कर ली गई है भोपाल के पंडित रविशंकर शुक्ल मार्केट में पांच नंबर के राजा विराजित किए गए हैं और सभी तैयारी कर ली गई है देर शाम तक भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा और उसके बाद फिर 10 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे वही खासा उत्साह भक्तों में देखने के लिए मिल रहा है और मेले का आयोजन भी यहां किया जाएगा इसके अलावा जिला प्रशासन ने भी तमाम तैयारी कर ली है.. WT .. भक्त
4
comment0
Report
MKMohammed Khan
Aug 27, 2025 02:33:18
Ajmer, Rajasthan:
राजस्थान के कई शहरों में बरसात अपना सितम दिखा रही है। सवाईमाधोपुर से लेकर अजमेर तक कई नदी नाले उफान पर है। राजस्थान की बनास नदी, चंबल नदी , गलवा,मोरल और अजमेर की फॉयसागर झील समेत आनासागर झील भी उफान पर है। हालात अब ये हो चले है कि शहरियो के घरों में पानी पीने के टैंक में भी गंदा नालो का पानी पहुंच रहा है। अजमेर की स्वास्तिक नगर और अंदर कोट इलाका में भी बुरा हाल है। आस पास के मकीन अपने घरों से बाहर और बाहर से अंदर तक नही पहुंच पा रहे है। कुछ मकामियो ने लकड़ी के पुल बना कर रास्ता बनाया है। जिला इंतजामिया की बेरुखी के सबसे अब राजस्थान एसेम्बली स्पीकर वासुदेव देवनानी के ही खिलाफ नारे लगा रहे है। स्वास्तिक नगर की ख़्वातीन ने अपने इलाके के एमएलए देवनानी के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगो का कहना है कि एमएलए देवनानी इलेक्शन के वक़्त ही चहरा दिखाते है और वादे करते है उसके बाद भूल जाते है। आवाम को जब अपने रहनुमा की ज़रूरत होती है तो वो फिर नही आते। बाढ़ बारिश और पानी भराव से उनके गली मोहल्ले और कॉलोनीया में अब भी मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। सड़क पर भरा पानी और बिजली के खुले तार के बीच राहगीरों और पशुओं के लिए जान का ख़तरा बना हुआ है। ऐसे में जिला इंतजामिया ने फॉयसागर और आनासागर झील का पानी निकासी की तो निचले बस्तियो में भी मुसीबते खड़े हो गई है। बच्चो के स्कूल और दफ्तरों में जाना भी मुश्किल हो चला है। ऐसे में मोसमियात का अलर्ट भी शहरियों को टेंशन दिया हुआ है। बाईट,1, कमलेश चौहान,बुजुर्ग खातून,मकामी,अजमेर (बुजुर्ग खातून) बाईट,2,सोनू जोशी,मकामी खातून, अजमेर (माथे पर टीका)
1
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 27, 2025 02:31:34
Jalabaria, West Bengal:
মটর ভ্যানের ধাক্কায় পঞ্চম শ্রেণির ছাত্রীর মৃত্যু 270825ZG_DH_ACCIDENT নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ ২৪ পরগনার রায়দিঘিতে কুমড়ো পাড়ায় মোটর ভ্যানের ধাক্কায় মৃত্যু হলো পঞ্চম শ্রেণীর এক স্কুল ছাত্রীর। ঘটনায় ক্ষোভে উত্তাল হয়ে ওঠে এলাকা। জানাযায়, মৃত ছাত্রীর নাম টগরী বাউরি। স্থানীয় কুমড়ো পাড়া দেলোয়ার হোসেন হাই স্কুলের পঞ্চম শ্রেণীতে পড়ত সে। সাইকেল চেপে বাড়ি ফিরছিল টগরী। সেই সময় উল্টো দিক থেকে আসা একটি মোটর ভ্যান শংকর ঘেরির মোড়ে কাছে ধাক্কা মারে। ঘটনাস্থলেই মৃত্যু হয় ওই ছাত্রীর। দুর্ঘটনার পর ক্ষুব্ধ এলাকাবাসী বোলেরহাট রোড অবরোধ করে বিক্ষোভ শুরু করে। খবর পেয়ে রায়দিঘী থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে পরিস্থিতি সামাল দেওয়ার চেষ্টা করে। মৃত ছাত্রীর দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠায় ঘটনায় তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ প্রশাসন।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 27, 2025 02:31:26
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - परिवहन विभाग ने चालकों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के परिवहन विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से  निःशुल्क नैत्र जांच शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिशोद पर किया गया जिसमें वाहन चालको की आखो की जॉच कर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।परिवहन विभाग के निरीक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 100 वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई।  शिविर में जिन चालकों की आँखों में समस्या पाई गई, उन्हें तुरंत उचित परामर्श और मुफ्त चश्मे दिए गए। गंभीर मामलों में, उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 27, 2025 02:31:17
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा इनफॉर्मर ललित जैन 9309255545 अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - डेचा में सरदार पटेल सेना की बैठक, आरक्षण पर चर्चा एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के डेचा में सरदार पटेल सेना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में नाथुलाल पाटीदार ने सरदार पटेल सेना के समाज के लिए विज़न को बैठक में सभी के समक्ष रखा। वही कहा हमारा उद्देश्य जातिवाद नहीं, अपने समाज का उत्थान हैं। बैठक में TSP क्षेत्र में OBC वर्ग को आरक्षण का लाभ, प्रदेश में प्रेम विवाह में माता-पिता की स्वीकृति का क़ानून बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 27, 2025 02:31:08
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा इनफॉर्मर ललित जैन 9309255545 अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - सागवाड़ा विधायक ने 15 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान विधायक ने केसरपुरा ग्राम पंचायत जसेला में विधायक मद के 15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया। वही सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 27, 2025 02:30:57
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा इनफॉर्मर ललित जैन 9309255545 अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - सरकारी शिक्षक का पहल, बच्चों को दे रहे निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षण एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के खड़गदा गांव में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक नरेश कुमार ने बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा का ज्ञान देने की पहल की गई है। शिक्षक नरेश सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रहे है। नरेश बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला, ध्वनियों व नए शब्द निर्माण, अंग्रेजी मे बात करना सीखा रहे है। 
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Aug 27, 2025 02:30:47
Rudraprayag, Uttarakhand:
बड़ी खबर रुद्रप्रयाग से एंकर। केदारनाथ चोराबाड़ी ताल में नर कंकाल मिला। कल केदारनाथ से 26.08.2025 को सेक्ट्रर अधिकरी केदारनाथ द्वारा बताया गया कि केदारनाथ मंदिर से ऊपर चौराबाडी ताल के समीप एक नर ककाल मिला है जिसे सेक्ट्रर अधिकारी व वाई0एम0एफ0 के जवानों द्वारा नीचे लाया गया है और आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा ये डेढ़ बॉडी कितनी पुरानी है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Aug 27, 2025 02:30:42
Amroha, Uttar Pradesh:
एंकर अमरोहा जनपद में ट्रैक्टर से मौत का खेल! तीन-तीन ट्रैक्टरों पर जानलेवा स्टंट, पुलिस को खुली चुनौती अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से सोशल मीडिया पर सनसनीखेज़ वीडियो वायरल हो रहा है। दोहरिया गांव का एक युवक ट्रैक्टर को मौत की सवारी बनाकर करतब दिखा रहा है। वायरल वीडियो में युवक एक साथ तीन-तीन ट्रैक्टरों पर स्टंट करता नज़र आ रहा है। कभी ट्रैक्टर को हवा में उठाना, कभी संतुलन बनाना और कभी तेज़ रफ्तार में गोल-गोल घुमाना—ये खतरनाक खेल खुलेआम किए जा रहे हैं। युवक ने ट्रैक्टर को पूरी तरह मॉडिफाई कर स्टंट मशीन बना दिया है और खुद ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहा है। फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने की सनक में वह वाहन अधिनियम के सारे नियम ताक पर रखकर मौत को चुनौती दे रहा है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top