icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
303901
BNBreaking NewsFollow14m ago

चाकसू कोर्ट में स्वागतम सम्मान समारोह का आयोजन

Chaksu, Rajasthan:दी बार एसोसिएशन चाकसू की ओर से चाकसू में नवनियुक्त अपर जिला न्यायाधीश विकास मारग का स्वागत सम्मान किया गया एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 15 चाकसू श्रीमती स्वाति व्यास का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नत होकर टोंक स्थानांतरण होने पर सम्मान कर विदाई दी गई इस अवसर पर उपखंड अधिकारी चाकसू के पद पर नव नियुक्त डॉ.सरिता शर्मा का भी स्वागत किया गया कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह एवं महासचिव श्रवण लाल शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का साफा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया .....इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश चाकसू विकास मारग बार के साथ मिलकर प्रकरणों का निस्तारण किए जाने की बात कही । इस अवसर पर स्थानांतरित अधिकारी स्वाति व्यास द्वारा अपने उद्बोधन में दी बार एसोसिएशन चाकसू 2 वर्ष के कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया ....=उपखंड अधिकारी डॉक्टर सरिता शर्मा द्वारा भी आम जनता एवं पक्षकारों को त्वरित न्याय हेतु बार एवं बेंच के मध्य मधुर संबंध रखते हुए कार्य करने की बात कही, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा एडवोकेट, निर्मल कुमार जैन, रमेश चौधरी,पूर्व महासचिव धर्मपाल चौधरी,सुनील कुमार शर्मा ,जीतेन्द्र गौतम, लोकेश शर्मा, अमित बाहेती, ग्यारसी लाल प्रजापत, दुर्गा प्रसाद बैरवा, अधिवक्ता मुकेश कुमार मामोडिया, राजेश चौधरी, दिलीप सिंह नरूका, गोविंद नारायण विजयवर्गी, रामेश्वर चौधरी, अर्जुन सिंह राजावत,मुकेश पारीक, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, कमल किशोर शर्मा, उमाशंकर चौधरी,किशन प्रजापत,विनोद चौधरी, ऋषभ जैन, कमल सैनी,मुनव्वर खान, प्रहलाद गुर्जर, गोपाल प्रजापत, विनोद सैनी, सत्यनारायण गुर्जर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे
0
0
Report
Pinewz
303901
MSMukut SharmaFollow7 Apr 2026, 01:30 pm

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान का हुआ शुभारंभ

Chaksu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान का शुभारंभ राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, शिवदासपुरा में आज मंगलवार “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान की शुरुआत की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 15 चाकसू, स्वाति व्यास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 से 12 तक के 150 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारी ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव और संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए “कोर्ट वाली दीदी” नाम से विशेष शिकायत बॉक्स भी स्थापित किया गया। इसमें छात्र अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगे, जो सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, कोर्ट स्टाफ दिनेश सिंह, सुरेश मीणा एवं विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
303901
MSMukut SharmaFollow14 Dec 2025, 01:36 am

चाकसू में उपजिला अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास समारोह,विधायक रामावतार बैरवा ने किया भूमि पूजन,

Chaksu, Rajasthan:चाकसू में उपजिला अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास समारोह,विधायक रामावतार बैरवा ने विधिवत भूमि पूजन कर रखी आधारशिला,कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय के पास बनेगा नया अस्पताल भवन, करीब 70 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बैड का आधुनिक सुविधाओं से लैस उपजिला अस्पताल, विधायक ने चाकसू में गोवर्धन गिरिराज मंदिर निर्माण की भी घोषणा की,कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शर्मा,प्रधान उगन्ता देवी चौधरी, कोटखावदा प्रधान प्रहलाद मीणा, PMO डॉ. रितुराज मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।बाइट: कैलाश शर्मा
0
0
Report
Advertisement
Back to top