Back
जयपुर में साइबर ठगी: 1.43 करोड़ होल्ड, 62 लाख पीड़ितों को रिफंड
ASAshutosh Sharma1
Feb 25, 2026 14:18:54
Jaipur, Rajasthan
पुलिस ने साइबर ठगी के 1.43 करोड़ रुपए होल्ड करवाए, 62 लाख रुपए पीड़ितों के खातों में करवाए रिफंड
राजस्थान में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी की वारदातों के बीच पुलिस ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ऑपेरशन वज्र प्रहार 2.0 चला रही है. इसके तहत जयपुर जिला वेस्ट पुलिस ने जनवरी और फरवरी महीने में साइबर ठगी के 1.43 करोड़ रुपए की राशि बैंक खातों में होल्ड करवाया है. जबकि 62 लाख रुपए से अधिक की राशि पीड़ितों के खातों में रिफंड करवाई गई है. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके तहत पांच हजार से ज्यादा लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया है. इस अभियान के तहत लोगों के गुम हुए और चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. जयपुर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा ऑपेरशन वज्र प्रहार 2.0 चलाया जा रहा है. जयपुर (पश्चिम) साइबर सेल प्रभारी अनिल कुमार के सुपरविजन में जिले में इस अभियान के तहत कई कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में साइबर अपराध की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए 1 करोड़ 42 लाख 56 हजार 748 रुपए की राशि बैंक खातों में होल्ड करवाई गई है. जबकि 62 लाख 19 हजार 322 रुपए पीड़ितों के खातों में रिफंड करवाए गए हैं. जयपुर (पश्चिम) जिले में गुम हुए मोबाइल में से 201 मोबाइल को बरामद किया गया है. इनकी कीमत 38 लाख 50 हजार रुपए है. अब यह मोबाइल इनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं. उनका कहना है कि मोबाइल चोरी होने या गुम होने की शिकायतों और साइबर ठगी की शिकायतों की जांच जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OTOP TIWARI
FollowFeb 25, 2026 15:46:580
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 25, 2026 15:46:320
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 25, 2026 15:46:180
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 25, 2026 15:45:420
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 25, 2026 15:45:240
Report
0
Report
सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई से इनकार, यादव जी की लव स्टोरी को लेकर फिरोजाबाद में यादव समाज का उग्र विरोध
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 25, 2026 15:33:460
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 25, 2026 15:33:110
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 25, 2026 15:32:580
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 25, 2026 15:31:390
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 25, 2026 15:31:210
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 25, 2026 15:30:560
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 25, 2026 15:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 25, 2026 15:30:230
Report