Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302027

राजस्थान में 23 हजार खानों के बंद होने के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

RSRakesh Saini
Nov 06, 2024 16:01:03
Jaipur, Rajasthan

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य की 23 हजार खानों के बंद होने और इससे 15 लाख लोगों के रोजगार छिनने की स्थिति के लिए राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर से ये खानें स्वत: बंद हो जाएंगी और इसके लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने खानों के लिए पर्यावरण मंजूरी (एनओसी) की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2024 तय की है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 19, 2026 01:50:35
Deoria, Uttar Pradesh:तरकुलवा ब्लॉक में बन रही सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है, जहां 2 सेंटीमीटर की जगह सिर्फ 1 सेंटीमीटर गिट्टी इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, तो सड़क कुछ ही समय में टूट जाएगी। मामले को लेकर PWD के जेई और ठेकेदार दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
1
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 19, 2026 01:45:41
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय । ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लखीसराय आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं को नई गति देने के उद्देश्य से तकरीबन 322 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित कजरा सोलर प्लांट परिसर पहुंचेंगे, जहां वे प्लांट का निरीक्षण करेंगे। कजरा सोलर प्लांट को देश के प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे और कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी वैभव शर्मा ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 19, 2026 01:45:30
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी सीकर खाटूश्यामजी का मंदिर 19 घंटे रहेगा दर्शनार्थ बंद, तिलक श्रृंगार के कारण 19 मार्च रात्रि 10 बजे पट होंगे बंद, बाबा श्याम मंदिर के 20 मार्च शाम पांच बजे खुलेगा मंदिर, बाबा श्याम का होगा तिलक श्रृंगार, श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से की अपील, मंदिर पट खुलने के बाद ही श्रद्धालु पहुंचे खाटूधाम, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील, सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 19 घंटे तक दर्शनों के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर के पट 19 मार्च की रात्रि 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद करीब 19 घंटे तक मंदिर दर्शनार्थ बंद रहेगा। मंदिर पुनः 20 मार्च को शाम 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। तिलक श्रृंगार के इस विशेष आयोजन के दौरान बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के पट खुलने के बाद ही खाटूधाम पहुंचे, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 19, 2026 01:45:19
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर आपसी कहासुनी में हत्या सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के चार बत्ती चौक के पास स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच बुधवार रात को हुई मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वार्ड 20 निवासी 22 वर्षीय प्रतीक उर्फ पिन्नू बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी कालूराम कुम्हार वहां आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि कालूराम ने धारदार हथियार से प्रतीक पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। हथियार से प्रतीक के पेट में गंभीर चोट आई। परिजन और अन्य लोग उसे धानुका अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए आरोपी कालूराम के पिता बजरंग लाल भी गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य घायल रामप्रसाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के समय प्रतीक के माता-पिता किसी रिश्तेदार का निधन होने पर हिसार गए हुए थे और घर पर वह अन्य परिजनों के साथ मौजूद था। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल महेंद्र मीणा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कालूराम की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 01:33:30
Hapur, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से हैं जहां पुलिस ने पाक से आतंकी कनेक्शन के चलते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा गांव के रहने वाले अजीम राणा व मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव के रहने वाले शहजाद राजपूत को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन दोनों का पाकिस्तान के रहने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी जो कि आईएसआई समर्थित आतंकी है से कनेक्शन सामने आया है। ये दोनों युवक सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम व टेलीग्राम के माध्यम से आईएसआई समर्थित पाकिस्तान निवासी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। इन दोनों युवकों द्वारा दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन सनातन मंदिर व आसपास की कॉलोनीयों के फोटो व वीडियो आईएसआई समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजे गए थे। साथ ही इनकी चैटिंग में ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर के फोटो व वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है अजीम राणा और शहजाद राजपूत दिसंबर 2025 से आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। और ये दोनों देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के उद्देश्य से दिल्ली रमेश नगर मेट्रो स्टेशन सनातन मंदिर आसपास की कॉलोनीयों व बिसरख स्थित रावण मंदिर के फोटो वीडियो शहजाद भट्टी को शेयर कर रहे थे। साथी इन दोनों युवकों की शहजाद भट्टी से लाइव चैट भी हुआ करती थी। फिलहाल हापुड़ पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। आपको बता दे दिल्ली से आईबी की टीम ने धौलाना आकर इन दोनों युवकों से पूछताछ की थी फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है व आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
919
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 01:30:49
Damoh, Madhya Pradesh:चिंताजनक जिला अस्पताल के हालात, जेल से ड्यूटी पर आए जेलकर्मी के साथ शराबी ने काटा बबाल, कैमरे में कैद हुई घटना.. एंकर/ दमोह के सबसे बड़े सरकारी दवाखाना यानी जिला अस्पताल में सुरक्षा को लेकर फिर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है जहां बीती रात एक शराबी ने न सिर्फ बबाल काटा बल्कि यहां एक जेल में बंद कैदी की सुरक्षा में आए जेल गार्ड के साथ हाथपाई झूमाझटकी की और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। जिला अस्पताल में देर रात जब मरीज और उनके तीमारदार आराम कर रहे है अस्पताल के बाहर सन्नाटा पसरा था उसी वक्त अचानक गाली गलौच की आवाज लोगों को सुनाई दी, अस्पताल परिसर में देखा तो वर्दी पर एक जवान एक शराबी को लेकर आ रहा था, शराबी लगातार बदसलूकी कर रहा था और जैसे तैसे वर्दी वाला शख्स उसे लेकर अस्पताल के अंदर आया तो यहां उसने जमकर बबाल काटा। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया और स्टाफ एक किनारे खड़ा हो गया। बबाल काटने वाला शख्स लगातार गालियां दे रहा था और जेल प्रहरी के साथ धक्कामुक्की कर रहा था, कई बार उसने जेल गार्ड के साथ मारपीट की कोशिश की और वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल भी उसने छीनने की कोशिश की और इसमें मोबाइल जमीन पर गिरा। इस हंगामे की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को मिली तो चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ शहर में रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और मामले को शांत कराने के साथ बबाल काटने वाले शख्स को पुलिस थाने ले गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को जानने की कोशिश कर रही है लेकिन इन तस्वीरों ने वर्दी के प्रति लोगों के खत्म होते खौफ के साथ अस्पताल में सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है。
934
comment0
Report
NJNeeraj Jain
Mar 19, 2026 01:15:50
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-मातृशक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अशोकनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। जिले सहित चंदेरी और आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मंच से सभी सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने विशेष रूप से उन महिलाओं की सराहना की, जिन्होंने छोटे-छोटे स्वरोजगार शुरू कर अपने कार्यों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं के संपर्क नंबर भी उन्होंने लिए हैं और भविष्य में उनके साथ मिलकर आगे काम करने की योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ये प्रयास प्रेरणादायक हैं और ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने हाथों में लगी मेहंदी भी दिखाई, जो चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, जब उनसे चुनाव में सक्रिय भूमिका और संभावित एंट्री को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बात को टाल दिया..!!
1086
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 19, 2026 01:15:40
Jaipur, Rajasthan:हज-2026: तैयारियां तेज, खाड़ी हालात पर टिकी नजर Haj Committee of India द्वारा हज-2026 (1447 हिजरी) के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और उड़ानों पर पड़ेगा असर।।。 पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव हज कमेटी के सर्कुलर के अनुसार इस वर्ष यात्रियों को पहले से पासपोर्ट जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को अपना मूल पासपोर्ट अपने पास रखना होगा और एम्बार्केशन प्वाइंट पर रिपोर्टिंग के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना मूल पासपोर्ट के यात्रा दस्तावेज जारी नहीं किए जाएंगे。 साथ ही पासपोर्ट को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं— • 31 दिसंबर 2026 तक वैधता जरूरी • कम से कम दो खाली पेज अनिवार्य • पासपोर्ट सही स्थिति में होना चाहिए • सभी व्यक्तिगत जानकारी आवेदन से मेल खानी चाहिए फ्लाइट कन्फर्मेशन और नई रिपोर्टिंग टाइमिंग यात्रियों को पोर्टल या हज सुविधा ऐप के माध्यम से अपनी फ्लाइट बुकिंग कन्फर्म करनी होगी और रसीद संभालकर रखनी होगी। इस बार यात्रियों को 48 घंटे के बजाय 24 घंटे पहले एम्बार्केशन प्वाइंट पर रिपोर्ट करना होगा。 खाड़ी तनाव और फ्लाइट देरी से बढ़ी परेशानी इधर खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण माहौल के चलते उड़ानों पर असर देखने को मिल सकता है सूत्रों के अनुसार, जो लोग इस समय उमरा के लिए गए हुए हैं, उनकी वापसी और आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स में देरी की स्थिति बन रही है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो हज यात्रा की व्यवस्थाएं किस तरह प्रभावित होंगी。 समय पर हज होगा या नहीं? अप्रैल से हज यात्रा का शेड्यूल शुरू होने की संभावना के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तब तक हालात सामान्य हो पाएंगे। फिलहाल हज कमेटी अपनी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। नजर हालात पर, उम्मीद व्यवस्था पर ऐसे में अब सबकी नजर खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर टिकी है। यदि हालात जल्द सुधरते हैं तो हज यात्रा तय समय पर सुचारू रूप से संपन्न हो सकती है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में अनिश्चितता बनी हुई है।
885
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 19, 2026 01:15:29
895
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 19, 2026 01:15:18
893
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 01:01:25
Sagar, Madhya Pradesh:बड़ी खबर, प्रसिद्ध रानगिर मंदिर परिसर में नवरात्री से ठीक पहले हुआ ब्लास्ट, दादी दादा और पोती घायल, पोती की हालत नाजुक.. एंकर/ एमपी के सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां नवरात्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रसिद्ध रानगिर मंदिर के परिसर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है और इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है , लोग दहशत में है और प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस भी सख्ते में है। दरअसल देश दुनिया में प्रसिद्ध सागर जिले के रानगिर में स्थित मातारानी के मंदिर में आज से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था तभी देर शाम मंदिर परिसर से लगी प्रसाद चढ़ावा की दुकान में तेज विस्फोट हुआ, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि प्रसाद की दुकान के परखच्चे उड़ गए। दुकान में दादा दादी और उनकी नातिन थी जो तीनों इसकी चपेट में आ गए। अफरातफरी के माहौल के बीच जब लोगों ने देखा तो तीनों लहूलुहान पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज भेजा जहां 11 साल की मासूम बच्ची को नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पीड़ित बुजुर्ग दुकानदार राधेश्याम रैकवार के मुताबिक मंगलवार की रात एक शख्स एक बॉक्स उसकी दुकान में रख कर गया था, अक्सर लोग मंदिर जाते वक्त अपना सामान इन दुकानों पर रख जाते है और ये सामान्य सी बात है लेकिन दूसरे दिन यानी बुधवार को दिन भर कोई भी ये बाक्स उठाने नहीं आया, बुजुर्ग राधेश्याम ने इस बॉक्स को साइड से रख दिया और इसी बाक्स के पास उनकी 11 साल की पोती मोबाइल चला रही थी कि अचानक विस्फोट हुआ और ये हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले इसी तरह के ब्लास्ट जैसी धमकी का काल रानगिर मंदिर के पुजारी के पास आया था और अब ये बात भी चर्चा में है। पहली नजर में ये किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा करने वाला मामला लग रहा है। इसे दहशतगर्दों के आतंक का उदाहरण भी माना जा रहा है क्योंकि जिस मंदिर परिसर के इलाके के ये ब्लास्ट हुआ वो मंदिर पूरे देश में जाना जाता है, आम दिनों में यहां देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों भक्त आते है जबकि नवरात्र में ये संख्या लाखों में पहुंच जाती है ऐसे में किसी बड़े षड्यंत्र से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं पुलिस के मुताबिक हालात काबू में है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक घटना की सूचना के बाद पुलिस एलर्ट मोड पर आ गई। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम के साथ विशेषज्ञों को भेजा गया है, अभी शुरुवाती दौर में ये नहीं कहा जा सकता कि आखिर ब्लास्ट की वजह क्या है और जिस माध्यम से ब्लास्ट हुआ वो चीज क्या थी। उनके मुताबिक पुलिस लगातार जांच कर रही है और जानकारों को यहां लगाया गया है। एडिशनल एसपी ने ये भी स्वीकार किया है कि मंदिर के पुजारी के पास धमकी भरा मेसेज आया था और इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। बाइट/ राधेश्याम ( पीड़ित दुकानदार रानगिर सागर) बाइट/ लोकेश सिन्हा ( एडिशनल एसपी सागर)
987
comment0
Report
EGE GOPI
Mar 19, 2026 01:00:58
Kharagpur, West Bengal:খড়গপুর সদরের কৌশল্যার শ্মশান কালীপুজোর মেলাকে ঘিরে নির্বাচনী উত্তাপ ক্রমশ বাড়ছে। প্রতি বছরের মতো এবারও এই মেলায় উপচে পড়া ভিড়, আর সেই ভিড়কেই প্রচারের বড় মঞ্চ হিসেবে বেছে নিয়েছে দুই প্রধান রাজনৈতিক শিবির—বিজেপি ও তৃণমূল। প্রথমে মেলায় পৌঁছান তৃণমূল প্রার্থী প্রদীপ সরকার। মন্দিরে পুজো দিয়ে সাধারণ মানুষের সঙ্গে কথা বলেন তিনি। এরপর মেলা প্রাঙ্গণ ছেড়ে রাস্তায় বেরোতেই সামনে পড়ে যান বিজেপি প্রার্থী দিলীপ ঘোষ। মুহূর্তের জন্য থমকে দাঁড়ান প্রদীপ, আর ঠিক তখনই এগিয়ে এসে হাত বাড়িয়ে দেন দিলীপ ঘোষ। দুই প্রতিদ্বন্দী প্রার্থীর এই সৌজন্য বিনিময় নজর কেড়ে নেয় সকলের। তবে বাইরে ছিল ভিন্ন চিত্র। দুই শিবিরের কর্মী-সমর্থকদের মধ্যে টানটান উত্তেজনা, একদিকে “জয় শ্রী রাম”, অন্যদিকে “জয় বাংলা” স্লোগানে মুখরিত হয়ে ওঠে এলাকা। এই প্রসঙ্গে দিলীপ ঘোষ বলেন, মানুষই ঠিক করবে কাকে জেতাবেন। দীর্ঘদিনের পরিচয়ের কথা উল্লেখ করে তিনি জানান, “আমি বিধায়ক ছিলাম, ও খড়গপুরের চেয়ারম্যান ছিল। মানুষকে দেখলে কি কথা বলবো না?” অন্যদিকে, প্রদীপ সরকারের গলায় শোনা যায় ভিন্ন সুর। তিনি বলেন, “সৌজন্যতা দেখানো হয়েছে ঠিকই, কিন্তু কালীমন্দিরে এসে ‘জয় শ্রী রাম’ স্লোগান—এটা কি সম্ভব? আজ রাম জীবিত থাকলে লজ্জা পেতেন।” সব মিলিয়ে, ধর্মীয় আবহের মধ্যেও রাজনৈতিক উত্তাপ স্পষ্ট। প্রচার যত এগোচ্ছে, ততই হাইভোল্টেজ লড়াইয়ের আভাস মিলছে খড়গপুর সদর বিধানসভা
1049
comment0
Report
Advertisement
Back to top