icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302027
RSRakesh Saini 26 Oct 2024, 04:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखनपुर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

Munger, Bihar:मुंगेर: लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव तारापुर प्रखंड के लखनपुर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री सुबह अपने पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित लखनपुर छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों के साथ विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री की छोटी बहन भावना सिंह और चचेरी भाभी मीना देवी छठ व्रत कर रही थीं। उनके साथ मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर पहुंचकर सूर्योपासना की। साथ में मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता चौधरी भी अर्ध्य दिया,मुख्यमंत्री के घाट पर पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व को श्रद्धा, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। लखनपुर छठ घाट पर अर्घ्य अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर छठ घाट पहुंचे जहां अर्ध्य दिए यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रणगांव मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके आवागमन वाले मार्गों से लेकर सभी छठ घाटों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मुस्तैद दिखे。
0
0
Report

पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollowJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बरेली मंडल स्तरीय बैठक रविवार को पीलीभीत में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार, 'भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट' के बैंक खाते के विमोचन और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। ​वक्ताओं ने राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मण समाज की कथित उपेक्षा, सरकारी नियुक्तियों और एससी-एसटी एक्ट जैसे विषयों पर चिंता जताते हुए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान संजय पांडेय को मंडल महामंत्री तथा महिला व जिला कार्यकारिणी में कई नए पद पर नियुक्तियां की गईं। साथ ही, उपाधि महाविद्यालय की प्रथम महिला प्राचार्य डॉ. राखी मिश्रा को सम्मानित किया गया और दिवंगत महंत शास्त्री अनिल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन हुआ।बैठक में अध्यक्ष अशोक वाजपेयी, धीरेंद्र मिश्रा, अमित अवस्थी, केशव दीक्षित, प्रदीप मिश्रा, विक्रान्त शर्मा,आशीष दीक्षित सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल अखिलेश यादव का बीजेपी पर बोला हमला ।

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है,एक्सप्रेसवे हादसे से लेकर टोल,इथेनॉल और खाद संकट पर सरकार को घेरा। करहल में निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम इस जगह पर हैं,एक्सीडेंट इस जगह पर हुआ है,न पुलिस है,न एंबुलेंस है,न कोई मदद के लिए खड़ा है,और ये एक्सप्रेसवे इनकी जेब भर रहा होगा,जानते हो कितना टोल आ रहा होगा पर डे,एक करोड़ से ज्यादा पर डे टोल आ रहा है। उन्होंने कहा देश का सबसे अच्छा हाईवे है,क्योंकि इनको अपने हाईवे से अच्छा हाईवे कोई हो,ये स्वीकार नहीं कर सकते। इसलिए इन्होंने कहा जैसा हमारा खराब बना हुआ है,ये भी खराब हो जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा पेट्रोल की कीमत तो नहीं कम कर पाए,इथेनॉल मिला दिया,मान लीजिए हम तुम्हें इथेनॉल में पानी मिला के दे दें तो क्या होगा तुम्हारा। गाड़ी खराब हो रही है,मेंटेनेंस में जा रही है,उसका फिल्टर खराब हो रहा है,पंप खराब हो रहा है,और मान लीजिए ई-20 न मिलाया गया तो पेट्रोल की कीमत क्या होगी। उन्होंने कहा आप डीएपी नहीं दे पा रहे हो,खाद नहीं दे पा रहे हो,किसान से पूछिए खाद कहां है,डीएपी कहां है, बिजली नहीं आ रही,दवाई नहीं,अस्पतालों में इलाज की जरूरत है,एंबुलेंस खत्म कर दी,100 नंबर खत्म,क्या है ये, क्या हो रहा है सरकार में,जनता नाराज है।
0
0
Report

छठ महापर्व में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था का सैलाब

Hazaribagh, Jharkhand:उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हुआ। छठव्रतियों ने 36 घंटे के बाद अपना व्रत खोला। हज़ारीबाग जिले के सभी छोटे- बड़े छठ घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ सुबह से ही दिखी।छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह शहर और आसपास के छठ तालाबों में आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रतियों ने विधि-विधान से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। इस अवसर श्रद्धालुओं ने छठ मईया के डाला पर दूध, गंगा जल अर्पण कर सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। मन्नत के अनुसार व्रतियों ने जल में प्रवेश कर बारी-बारी से छठ मईया के डाला से सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पण की। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने सूप पर दूध, गंगा जल अर्पित कर छठ मईया को अर्घ्य अर्पण किया। इसके बाद व्रतियों ने छठ घाट पर कपूर, धूप-दीप जलाकर विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठ मईया की पूजा की। हजारों की संख्या में महिलाओं ने घुटने तक पानी में खड़े होकर पूजा-अर्चना की तथा सजे-धजे सूपों को हाथ में लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पूजन के दौरान संपूर्ण वातावरण मनमोहक लग रहा था
0
0
Report
Advertisement

विश्व स्मरण दिवस पर सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Tonk, Rajasthan:विश्व स्मरण दिवस एवं राज्य सडक़ सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर पर जिला परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सडक़ दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही आमजन को सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करने और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘याद रखें, सहयोग करें और कदम उठाएं’ का संदेश दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी सम्पत राम वर्मा ने लोगों को बताया गया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए पहनना जरूरी है। सडक़ पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई। विश्व स्मरण दिवस का आयोजन सडक़ दुर्घटनाओं के पीडि़तों को समर्पित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटनाओं में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ सडऩ सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं परिवहन विभाग की ओर से भी सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया गया।
0
0
Report

रीवा मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर विवाद तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले एक छात्रा ने विभागाध्यक्ष एवं पूर्व डीन रहे डॉ. मनोज इंदुलकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शहर के थाना अमहिया में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि विभागाध्यक्ष उसके कपड़ों पर टिप्पणी करते थे, फोन पर उसकी तारीफ करते हुए निजी बातें कहते थे, यहां तक कि घर के बाहर चॉकलेट लेकर खड़े रहते थे और उसका पीछा भी करते थे। छात्रा का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसे आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं। छात्रा ने यह भी आशंका जताई कि इससे पहले भी कई छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं हुई होंगी, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। अब वह इसलिए सामने आई है ताकि भविष्य में किसी दूसरी छात्रा के साथ ऐसा न हो। वहीं, संबंधित विभागाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग पूरी नहीं होने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर भी छात्रा के समर्थन में उतर आए हैं। डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि छात्रा की शिकायत और डॉक्टरों के विरोध के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं और आरोपों की जांच कब तक पूरी होती है।
0
0
Report
Advertisement

हर्रा चंदेल में खेत मेढ़ विवाद से खूनी झड़प, कई लोग घायल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग खेत की मेढ़ के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वारदात के बाद गांव में तनाव एक-दूसरे पर टूट पड़े दर्जनों लोग, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में कराया गया भर्ती पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया काउंटर केस, जांच शुरू दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस खंगाल रही वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट की घटना का LIVE वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। पहले पक्ष से वेदप्रकाश मिश्रा की शिकायत पर राजाराम, बबुआराम, राम, सीताराम, काशीराम और परमेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से राजाराम यादव की रिपोर्ट पर नीरज मिश्रा, समुद्रदत्त मिश्रा, संतोष कुमार और वेदप्रकाश मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है。
0
0
Report

नवादा छठ महापर्व: उगते सूर्योदय के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय व्रत का भव्य समापन

Nawada, Bihar:घर में बने अस्थायी तालाब में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का हुआ समापन नवादा में चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भव्य समापन हो गया। सुबह-सुबह व्रती घर के आंगन और छत पर बनाए गए अस्थायी तालाब में खड़े होकर उगते सूर्य की उपासना करते नजर आए। आंगन को गेंदे के फूल, झालर और दीयों से सजाया गया था। परिवार के सदस्य लोटे से जल डालकर अर्घ्य दिलाने में मदद कर रहे थे। व्रती ने हाथ में पूजन सामग्री और दउरा लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। चार दिनों से चला कठिन निर्जला व्रत आज पूरा हो गया।
0
0
Report

छठ महापर्व का समापन: उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित कर चार दिवसीय व्रत समाप्त

Ansar Nagar, Jharkhand:उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न छठ घाटों पर उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब, भगवान भास्कर की आराधना में लीन दिखे श्रद्धालु चतरा : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रती सुबह से ही घाट की ओर जाते दिखे जहां उन्होंन पूरी निष्ठा एवं विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। अर्घ अर्पित करने के बाद व्रतियों ने घाट पर ही षष्ठी व्रत कथा सुनी और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण कर चार दिवसीय कठिन व्रत का समापन किया। बाइट : महादेव सिंह, श्रद्धालु。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, छठ गीतों से क्षेत्र गूँज उठा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - उदीयमान सूर्य को अर्ध्य। खूँटी जिले में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। जहां भगवान भास्कर को फल , फूल, ईख, नारियाल, केला , मेवा, ठेकुआ , दीप आदि से सजे सूप के आगे अर्घ्य अर्पित किया। शहर हो या देहात सभी ओर छठ के गीत से क्षेत्र गुंजायमान रहा। जहां अर्घ्य अर्पित करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं खूँटी के साव तालाब, राजा तालाब, चौधरी तालाब और नया तालाब के अलावे घरों में भी कुण्ड बनाकर छठव्रती उपासना कर भगवान भास्कर को दूध व गंगाजल से अर्घ्य दिये। साथ ही, ठेंकुआ का प्रसाद वितरण किया।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचे बरामद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस की मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, 15-16 नवंबर की रात ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया। वे रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों ने भागते हुए पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर के बडेसरा निवासी दीपू उर्फ पप्पू और हमीरपुर जिले के थाना मौदहा के घटकना गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस मिले। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों चेन स्नैचिंग करते थे। मोनू चेन स्नैचिंग के एक मामले में जेल गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। संतोष कुमार के मुताबिक, दीपू का एक साथी छीनी गई चेन के साथ इसी साल जून में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था। उस समय दीपू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। दोनों आरोपियों पर एक-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report

*उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला छठ महापर्व का उपवास*

Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा क्षेत्र में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के महा निर्जला व्रत का पारण किया और छठ महापर्व का उपवास खोला। भोर होते ही व्रती महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंच गईं। कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। इसके बाद घाट पर स्थापित छठी मैया की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “छठी मैया के जयकारों” से गूंजता रहा। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top