Back
ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
AVArun Vaishnav
Nov 19, 2025 15:35:08
Jaipur, Rajasthan
इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित ब्यावर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती मंगलवार को ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक रांका की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी में एकता, अनुशासन और संगठित शक्ति पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का आग्रह किया। मनोज चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रदेश के हर नागरिक के लिए आशा और सहयोग का माध्यम थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इन योजनाओं को पुनः धरातल पर लाने और हर पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाने के लिए संगठित रूप से कार्य करें। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भुवनेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वोट चोरी अभियान के खिलाफ राहुल गांधी जिस दृढ़ता और साहस के साथ संघर्ष कर रहे हैं, उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदार मतदान व्यवस्था ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा है, और इसे कमजोर करने के प्रत्येक प्रयास का पूरी मजबूती से विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष राम यादव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव कल्पना भटनागर की वर्तमान पार्षद राजेश शर्मा भुवनेश शर्मा राजेंद्र तुनगरिया भरत बाघमार घनश्याम फुलवारी गिरधारी भोपावत सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद भटनागर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
101
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:33:040
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:470
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:34Noida, Uttar Pradesh:SILIGURI, DARJEELING (WEST BENGAL): SHANKAR GHOSH (BJP) ON WEST BENGAL CM MAMATA BANERJEE
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 19, 2025 16:31:560
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:40Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UP): SWATANTRA DEV SINGH (UP MINISTER) ON SAMAJWADI PARTY/ BSP/ CONGRESS/ ATS HEADQUARTERS PRAYAGRAJ SEEKS DETAILS OF MADRASAS IN 8 DISTRICTS OF UP
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 19, 2025 16:31:300
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:11Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BRAJESH PATHAK (UP DEPUTY CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR / VOTE THEFT ALLEGATIONS / BIHAR ASSEMBLY POLLS RESULT 2025 / CONGRESS MEETING OVER SIR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:58Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:500
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 19, 2025 16:30:350
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 19, 2025 16:30:260
Report
17
Report
124
Report