303104
जमवारामगढ़ में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी PM मोदी की 'मन की बात'
Jamwa Ramgarh, Rajasthan:जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सायपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की 'मन की बात' का 111वां एपिसोड सुबह 11 बजे सुना। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद यह पहली 'मन की बात' थी। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं राजेन्द्र कुमार मीणा और रामस्वरूप ने कहा कि 'मन की बात' सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश विकास के रास्ते पर चल रहा है और विदेशों में भारत की नई पहचान बनी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय पानी प्लांट में सुपरवाइजर की मौत पर भारी बवाल, मुआवजे की मांग
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बरौनी बियाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पानी प्लांट में काम के दौरान सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी परिसर में हंगामा किया, एक अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट की और मुआवजे की मांग को लेकर करीब 10 घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में हंगामा चलता रहा। बाद में मुआवजे के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। मामला बरौनी थाना क्षेत्र के बियाडा स्थित केम्पटी बेवरेज कंपनी के पानी प्लांट का है। मृतक की पहचान असुरारी गांव निवासी लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी परिसर पहुंच गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि लक्ष्मण पासवान की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और परिवार को उचित मुआवजा व स्थायी सहायता दी जाए। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि भीषण गर्मी और कार्यस्थल पर पर्याप्त वेंटिलेशन तथा पंखे की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी, जिससे मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।हंगामे के दौरान आक्रोशित लोगों ने कंपनी के एक अधिकारी को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। यह सब पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। करीब 10 घंटे तक चले हंगामे के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ।मौके पर पहुंचे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में मौत की परिस्थितियों के साथ-साथ श्रम कानूनों के तहत मृतक के परिवार को मिलने वाले लाभों की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं कुछ सहकर्मियों ने दावा किया कि दो दिन पहले ही लक्ष्मण पासवान का ठेका समाप्त कर दिया गया था। हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।मृतक लक्ष्मण पासवान अपने पीछे पत्नी पूनम कुमारी, चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने परिजनों को हरसंभव सहायता और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मौत की वजह को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग गर्मी और कार्यस्थल की परिस्थितियों को जिम्मेदार बता रहे हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.0
0
Report
चोलापुर में अवैध मिट्टी खनन रोकने गई टीम पर दबंगों का हमला
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के चोलापुर में अवैध मिट्टी खनन रोकने गई माइनिंग टीम पर 20 से अधिक दबंगों का हमला। गोसाईपुर मोहांव में खनन निरीक्षक और होमगार्ड को जान से मारने की धमकी। जब्त की गई JCB और ट्रैक्टर जबरन छुड़ाकर भागे माफिया। गुप्त सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक की अगुवाई में टीम अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची थी। माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर अवैध रूप से चल रही 1 JCB मशीन और मिट्टी से लदे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया था। जांच में सामने आया कि माफियाओं ने बिना अनुमति के करीब 700 घन मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर दी थी। जब्त किए गए वाहनों JCB और ट्रैक्टरों को जब टीम सीज कर चोलापुर थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में हमला हुआ। माफियाओं के करीब 20 से अधिक गुर्गों और अज्ञात लोगों ने गाड़ियों और बाइकों से आकर सरकारी टीम का रास्ता रोक लिया। दबंगों ने खनन निरीक्षक और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को घेरकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी टीम पर दबाव बनाते हुए आरोपी जब्त की गई JCB और दोनों ट्रैक्टरों को जबरन मौके से छुड़ाकर भगा ले गए। खनन विभाग की तहरीर पर चोलापुर थाने में खनिज अधिनियम की धारा 4/21 और सरकारी कार्य में बाधा (IPC/BNS) के तहत केस दर्ज। चोलापुर पुलिस ने अज्ञात 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में छापेमਾਰੀ और आरोपियों की धरपकड़ तेज की।0
0
Report
मैथन डैम में डूबती नाव से 14 पर्यटकों को बचाने वाले ताजुद्दीन को पुरस्कार चाहिए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के मैथन डैम में 14 पर्यटकों को डूबते नाव से नाविक ताजुद्दीन ने बचाया था। पर्यटकों से भरी नाव पत्थर से टकराकर डूब रही थी, चीखें गूंज रही थीं। उसी पल बाबू बोट घाट के नाविक मोहम्मद ताजुद्दीन ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव को डूबती नाव तक पहुंचाया और एक-एक कर 14 लोगों को मौत के मुंह से निकाल लिया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी ने बाबू बोट घाट पहुँच नाविक ताजुद्दीन को बुके तथा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। गुलाम कुरैशी ने कहा कि ताजुद्दीन जैसे लोग समाज के असली हीरो हैं। अपनी जान की परवाह न कर 14 जिंदगियां बचाने वाले को जिला प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार को वीरता पुरस्कार और सम्मान देना चाहिए। उन्होंने बंगाल और झारखंड सरकार से डैम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सैलानियों से भी अपील की कि वोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट जरूर पहनें। ताजुद्दीन ने कहा कि वह अपने काम पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने भी झारखंड, बंगाल और डीवीसी से डैम में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। साथ ही लोगों से कहा कि मौज में मौत को न भूलें, सुरक्षा सबसे पहले。0
0
Report
Advertisement
दादी और शराब पर आधिकारिक खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
क्रिएटर रिकॉर्डिंग में गड़बड़ी, रिकॉर्डिंग गलत हो गई
Noida, Uttar Pradesh:CREATOR RECORDING WENT WRONG0
0
Report
भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर के बाद पटना PMCH में मौत, भोजपुर पुलिस पुष्टि
Mumbai, Maharashtra:आरा-भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए युवक भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर में इलाज के दौरान पटना PMCH में हुई मौत। भोजपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
साइकिलिंग में हादसा
Noida, Uttar Pradesh:CYCLING GO WRONG0
0
Report
टूटे एज की मरम्मत कैसे करें?
Noida, Uttar Pradesh:How to Perform Damaged Edge Repair?0
0
Report
दमोह कोर्ट में हथियारबंद बदमाशों की गिरफ्तारी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह कोर्ट में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात, रिवॉल्वर और चाकुओं के साथ लोग गिरफ्तार, तीन पर दर्ज हुआ मामला.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां जिला न्यायालय में बड़ी वारदात होने से बच गई लेकिन इस घटनाक्रम ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है और आपराधिक मानसिकता के लोगों के मंसूबों की गवाही भी दी है। दरअसल जिला न्यायालय में एक चर्चित हत्याकांड के मामले में गवाही चल रही थी और दोनों पक्षों के लोग यहां बड़ी संख्या में मौजूद थे, इसी बीच कोतवाली थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ कोर्ट गए हुए थे कि उन्हें किसी माध्यम से सूचना मिली कि दो पक्षों में तनातनी चल रही है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है और कोतवाली टीआई ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए पहले इसी पर ध्यान दिया और अपने साथ के स्टाफ के अलावा और दूसरे स्टाफ को काल करके बुलाया गया और चारों तरफ से घेराबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया तो खबर एक दम सही थी और इस सर्चिंग में एक लोडेड रिवाल्वर, और तीन बड़े चाकू बदमाशों से जब्त किए गए। पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों के अलावा दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया और देर रात तक उसने पूंछताछ की गई और पकड़े गए आरोपियों ने वारदात की नियत से कोर्ट में जाने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं और लोगों के बारे में पता लगा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने जिला न्यायालय जैसे स्थान पर हथियार लेकर जा रहे लोगों की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए है इतना ही नहीं ये हालात साफ बयान कर रहे है कि इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद है और कहीं न कहीं आम आदमी सुरक्षित नहीं है। बाइट/ मनीष कुमार ( थाना प्रभारी कोतवाली दमोह)0
0
Report
Advertisement
ओपी राजभर का दावा: बलिया से सपा टूट का संकेत, ब्राह्मणों के तिरस्कार पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सपा के टूट का दावा करने वाले यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक और दावा किया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बागी बलिया का लाल इस टूट का नेतृत्व करेगा। ये इशारा बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे की तरफ़ है। ओपी राजभर दावा करते हैं कि ब्राह्मणों के तिरस्कार से रूखी होकर सनातन पांडे बग़ावत कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर में सपा को लेकर फिर किया पोस्ट कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा。 और करे भी क्यों न? न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है。 योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी。 मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।0
0
Report
सबसे शानदार बुक स्टैंड: देखें क्या आप इसे अपनाएंगे?
Noida, Uttar Pradesh:A COOLEST BOOK STAND EVER0
0
Report
पत्थर तोड़ने का सबसे स्मार्ट तरीका कौशल, बल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:The smartest way to break a giant rock is skill, not force0
0
Report
Advertisement
यूपी चुनाव: दिग्गजों के बच्चों की दावेदारी तेज: कौन-कौन प्रतिस्पर्धा कर रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर यूपी चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए अलग अलग सीटो से दिग्गज़ों के पुत्र पुत्री भी दावेदारी की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह के लिए लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर चर्चा हुई तेज़ गाजीपुर सदर सीट पर मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा पर चर्चा तेज़ करण महाना जो उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बेटे है उनके भी चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ बहेड़ी सीट बरेली से श्रुति गंगवार जो संतोष गंगवार की बेटी है उनकी चर्चा तेज़ मयंक जोशी, जो रीता बहुगुणा जोशी के बेटे है सपा से या कांग्रेस से लखनऊ कैंट से लड़ने की चर्चा तेज़ बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ लेकिन उनकी दावेदारी सीट पर बहुत ज्यादा संशय क्योकि वो सीट भाजपा की सबसे सेफ सीट मानी जाती है अमेठी में आकांक्षा सिंह, जो पूर्व सांसद संजय सिंह की बेटी हैं उनके भी चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ जौनपुर की एक सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी या सुभासपा से बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह के लड़ने की चर्चा0
0
Report
वाराणसी डोमरी में 11 दिन में मिला दूसरा नागेश्वर शिवलिंग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के डोमरी में आस्था का ज्वार 11 दिनों के भीतर गंगा की गोद से मिला दूसरा विशाल शिवलिंग. मछली के जाल के बाद अब स्नान के दौरान मिला दूसरा शिवलिंग, दोनों पर उकेरी गई हैं दुर्लभ नाग आकृतियां. वाराणसी के सूजाबाद-डोमरी क्षेत्र में गंगा तट पर 11 दिनों के भीतर मिला दूसरा शिवलिंग. 5 जून को मिला था पहला शिवलिंग, ठीक 11 दिन बाद 16 जून को उसी जगह प्रकट हुआ दूसरा शिवलिंग. • दोनों शिवलिंगों का स्वरूप लगभग एक जैसा, दोनों पर बनी हैं प्राचीन नाग आकृतियाँ। • पहला शिवलिंग करीब 2 क्विंटल वजनी, दूसरा शिवलिंग आकार में छोटा लेकिन बनावट हूबहू समान। • पहले शिवलिंग की गंगा चबूतरे पर स्थापना, रोजाना 500 से अधिक लोग कर रहे हैं दर्शन-पूजन। • दूसरे शिवलिंग के अरघे पर मिले सफेद सीमेंट के निशान, किसी प्राचीन मंदिर या भवन का हिस्सा होने की आशंका। • काशी के विद्वानों के मुताबिक यह अत्यंत दुर्लभ नागेश्वर शिवलिंग की श्रेणी का है.0
0
Report
गुलदार पिंजरे में कैद, गांववासियों में राहत की लहर
Moradabad, Uttar Pradesh:एएफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद में कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं उसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारियों के अनुसार गांव मकसूदाबाद दक्षिण दिशा में सीताराम सिंह की दुकान के निकट वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की लगातार आमद देखी जा रही थी। खेतों में काम करने वाले किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। स्थिति यह थी कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे तथा बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा लगातार वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर रणनीतिक स्थान पर पिंजरा लगाया और निगरानी शुरू कर दी। बताया जाता है कि देर रात शिकार की तलाश में घूम रहा गुलदार पिंजरे के भीतर प्रवेश कर गया, जिसके बाद उसका दरवाजा स्वतः बंद हो गया और गुलदार उसमें कैद हो गया। सुबह पिंजरे में गुलदार को देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पिंजरे से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। वन विभाग के अनुसार गुलदार पूरी तरह सुरक्षित है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने लोगों से वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद अब क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं और सामान्य दिनचर्या लौटने की उम्मीद जता रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
