Back
भजनलाल शर्मा ने बीकानेर-जोधपुर में बजट की खूबियाँ कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आह्वान
BDBabulal Dhayal
Feb 16, 2026 15:33:20
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर-जोधपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद अंतिम छोर के व्यक्ति तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का किया आह्वान. 10 स्तंभों पर आधारित बजट में समाज के हर वर्ग को मिली सौगातें. वीबी जी राम जी के तहत राज्य बजट में 4 हजार करोड़ का प्रावधान, ग्रामीण होंगे सशक्त. कांग्रेस कर रही झूठ की राजनीति, जनता में फैलाया जा रहा भ्रम. कार्यकर्ताओं से लिया बजट और योजनाओं को लेकर फीडबैक. पहले घोषणायें, अब प्रचार, भजनलाल सरकार राज्य बजट को आम जनता के बीच प्रचारित करने में जुट गई है. आज सीएम भजनलाल शर्मा ने बीकानेर और जोधपुर संभाग के पदाधिकारियों से संवाद किया, पार्टी विधायक भी इसमें मौजूद रहे. सीएम ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत के कारण आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का समर्पण भाव से कार्य करते हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय और राज्य बजट में घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. बजट दस स्तंभों पर आधारित है, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, नागरिक सुविधाओं से गुणवत्तायुक्त जीवन स्तर में वृद्धि, औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, मानव संसाधन का सशक्तीकरण, सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण, हरित विकास एवं पर्यावरणीय सततता और 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना शामिल है. ग्रामीणों का आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्तीकरण होगा. कांग्रेस की ओर से कानून के प्रावधानों के बारे में झूठ की राजनीति की जा रही है और भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि इस वर्ष के राज्य बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 900 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी की गई है. अब तक 1 लाख से अधिक को सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है तथा 1 लाख का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं. बजट और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जिलेवार फीडबैक लिया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, दामोदरदास अग्रवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित बीकानेर-जोधपुर संभाग के प्रभारी, सहप्रभारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने बजट को सर्व स्पर्शी और प्रदेश के विकास का पर्याय करार दिया. बजट प्रचार प्रसार के साथ पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां भी चल रही हैं; बीजेपी अगले पंद्रह दिन विधानसभा से लेकर गांव कस्बों में बजट की खूबियों का प्रचार करेगी, ताकि पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनाव में लाभ हो.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 16, 2026 17:17:000
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 16, 2026 17:16:420
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:16:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 17:16:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 17:15:560
Report
1
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:03:520
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 17:03:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:01:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 17:01:190
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:00:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 16, 2026 17:00:370
Report
0
Report
0
Report