icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
324001
RJRahul Joshi16 Feb 2026, 05:00 pm

JEE Main 2026: कबीर छिल्लर 300/300 से टॉप, Allen Classroom के 7 स्टूडेंट 100 पर्सेंटाइल

Kota, Rajasthan:KOTA JEE mains -2026 के परीक्षा परिणाम हुए जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13लाख अभियार्थी हुए थे शामिल, फाइनल आंसर की से पहले आपत्तियों के आधार पर 9 प्रश्न किए ड्रॉप, एलेन कोचिंग से कबीर चिल्लर ने किया टॉप,परफेक्ट 100% के साथ 300 में से 300 नंबर किए हासिल, कुल 12 बच्चों ने हासिल किए 100%, एलेन कोचिंग क्लासरूम में से 7 बच्चों ने हासिल किए 100%, 7 में से 4 स्टूडेंट कोटा क्लासरूम से, एलेन कोचिंग में जश्न का माहौल, JEE Main Session-1 Result देश के 100 पर्सेन्टाइलर 12 स्टूडेंट्स में से 7 एलन क्लासरूम से एलन के कबीर को परफेक्ट 300 में से 300 स्कोर कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी जेईई-मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है. रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं। वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं। एलन सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा स्टूडेंट है। इसके साथ ही अर्नव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। उन्होंने बताया कि जेईई-मेन परीक्षा 2026 यह परीक्षा 21 से 29 जनवरी के मध्य हुई, जिसमें 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 21 से 28 जनवरी के मध्य बीई-बीटेक की परीक्षा दी है। परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं। टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं। ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उषा ठाकुर ने कहा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए बड़ा हितैषी कदम

Indore, Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव चर्चा में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए सरकार का एक बड़ा और हितैषी कदम है. वहीं उन्होंने AIMIM पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि जो विपक्षी होते हैं उनका काम ही यह है कि वो अपनी उपस्थिति कैसे दर्ज करवाएं. वे विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और उनका काम देश की जनता देख रही; भारत की जनता बहुत जागरूक है और वह अपना बहुत अच्छा जवाब उन्हें चुनाव के वक्त दे देगा. वहीं उन्हें अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण देने वाले सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सबसे अच्छा जवाब तो गृह मंत्री जी ने दिया ही है कि आप अपनी सारी टिकट्स मुस्लिम महिलाओं को दे दीजिए; 100 प्रतिशत उन्हें आरक्षण मिलेगा!
0
0
Report

प्रतापगढ़ में टेम्पो पलटने से 10 साल के मासूम की मौत, 10 घायल

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नोत कार्यक्रम से लौटते समय टेम्पो पलटा, 10 साल के मासूम की मौत, 10 घायल, कनाड गोतमेश्वर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग, रात्रि करीब 2 बजे सेवना के पास अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, टेम्पो में 30 से 40 सवारियां थी, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल, हादसे में सिकंदर उम्र 10 साल निवासी कोटड़ा गंभीर घायल हुआ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत, घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को दलोट अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, करीब 10 लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, सालमगढ़ थाना पुलिस पहुंची, मोर्चरी में की कार्रवाई, पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
0
0
Report

गाडरवारा के नए बस स्ट Stand पर खड़ी बस में आग, प्रशासन पर सवाल उठे

Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर के बाजार स्थित नए बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस काफी समय से खराब हालत में वहीं खड़ी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने और दमकल की मदद से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह से लंबे समय से खड़ी खराब बस में आग लगना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। फिलहाल मौके पर हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है.
0
0
Report
Advertisement

भिवाड़ी Relaxo फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि की मांग पर धरना, तनाव बढ़ा

Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में लगातार श्रमिक आंदोलन ने जोर पकड़ा हुआ है। Relaxo फुटवेयर फैक्ट्री के बाहर वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी श्रमिकों का धरना जारी है। कल हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद आज सुबह से ही हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रमिक फैक्ट्री गेट पर डटे हुए हैं। श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस के साथ-साथ 40 से अधिक RAC जवान और करीब 25 महिला कॉन्स्टेबल मोर्चा संभाले हुए हैं। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती भीड़ ने पुलिस को साइड करते हुए फेक्ट्री गेट पर पहुंच गई। कुछ समय के लिए श्रमिकों और पुलिस के बीच आमना-सामना भी हुआ, हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। फिलहाल फैक्ट्री गेट पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
0
0
Report

गरीब छात्रा प्रियाकुमारी ने मुख्यमंत्री से शिक्षा की मदद की मांग की

Bokaro Steel City, Jharkhand:प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से गुहार लगाई कि वह पढ़ना चाहती है, पर गरीबी के कारण शिक्षा संभव नहीं हो पा रही है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पिताजी की सड़क दुर्घटना में कमर टूट गई थी, जिससे पब्लिक स्कूल सेक्टर 8/बी में पढ़ाई बंद हो गई। स्कूल ने फीस न चुकाने पर 8वीं कक्षा के छात्रों को कठिनाई दी और प्रिंसिपल ने सुबह स्कूल जाते समय खड़ी-खोटी सुनाकर वापस भेज दिया। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूँ, लेकिन घर की हालत बहुत खराब है और खाने की भी समस्या है। इसलिए मैं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूँ कि मेरी मदद करें।
0
0
Report

बिलासपुर के नकली सिगरेट नेटवर्क का पर्दाफाश, युवाओं के स्वास्थ्य को खतरा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में ब्रांडेड सामानों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसने सिगरेट पीने के शौकीनों और आम जनता की सेहत को खतरे में डाल दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ इंडियन टोबैको कंपनी की शिकायत पर पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, कंपनी को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में नामी ब्रांड की आड़ में नकली सिगरेट बेची जा रही है। जांच के दौरान जब मार्केट से सैंपल लिए गए, तो वे पूरी तरह नकली पाए गए, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक गोदाम में दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की 4 कार्टन नकली सिगरेट बरामद की और गोदाम संचालक रोशन चांदवानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी फेरी लगाकर शहर के विभिन्न पान ठेलों और छोटी दुकानों में इन नकली सिगरेटों की सप्लाई करता था। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है कि क्या यह माल शहर में ही कहीं अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था या बाहर से मंगाया जा रहा था। व्यापार विहार जैसे संभाग के सबसे बड़े थोक बाजार में भी लालच के चलते नकली सामान खपाने का यह गोरखधंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है, जो न केवल कंपनियों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि युवाओं और नाबालिगों के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ कर रहा है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि इस काले कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़: सूचना आयुक्त नियुक्तियों में गड़बड़ियों का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में प्रावधानों का पालन नहीं करने का दावा करते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति पी. पी. साहू की बेंच ने शासन से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। दरअसल, राजनांदगांव निवासी प्रदीप शर्मा ने अपने अधिवक्ता अली असगर के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जिसमें बताया गया है कि चयन प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जो पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती हैं। नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट में नमित शर्मा और अंजलि भारद्वाज केस में दिए निर्देशों का पालन नहीं किया गया है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट भर्ती प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 में दो उम्मीदवारों को सूचना आयुक्त पद के लिए पहले अयोग्य माना गया। लेकिन मात्र छह महीने के भीतर उन्हें योग्य घोषित कर सूचना आयोग में चयनित कर लिया गया। याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त पद के उम्मीदवार का इंटरव्यू उनके अधीनस्थ अतिरिक्त मुख्य सचिव गण एवं सर्च कमेटी के सदस्यों द्वारा लिया गया, जो प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित है। जबकि तमिलनाडु और महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों में रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सर्च कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था, जबकि छत्तीसगढ़ में अध्यक्ष और सभी सदस्य ब्यूरोक्रेट्स थे। साथ ही संबंधित अधिकारी ने मुख्य सचिव पद पर रहते हुए ही मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए इंटरव्यू दिया, हालांकि इसके लिए विभागीय अनुमति और अवकाश लिया गया था।
0
0
Report

बिजली दर बढ़ोतरी से जनाक्रोश तेज, भाजपा ने जीएम कार्यालय घेरा; विरोध तेज

Jamshedpur, Jharkhand:बिजली दर मे बढ़ोतरी पर भड़का जनाक्रोश, भाजपा ने जमशेदपुर के कदमा स्थित जीएम कार्यालय का किया घेराव; आंदोलन तेज करने की चेतावनी राज्य में बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आम उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारी और उद्योग जगत तक इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं। बढ़ी हुई दरों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है, वहीं किसानों के लिए भी सिंचाई और कृषि कार्य महंगे हो गए हैं。 इसी नाराजगी के बीच विभिन्न इलाकों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में बिजली बिल का बढ़ा बोझ उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इसे सरकार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के रूप में देखा जा रहा है。 इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के जीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बढ़ी हुई दरें वापस नहीं ली गईं, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा。 भाजपा ने सरकार के सामने कई मांगें भी रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेना, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, खराब ट्रांसफॉर्मरों को जल्द बदलना और मरम्मत के नाम पर होने वाली बार-बार बिजली कटौती पर रोक लगाना शामिल है。 इसके अलावा पार्टी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही कथित अतिरिक्त वसूली को भी बंद करने की मांग की है。 बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आंदोलन के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मसीही समाज की याचिका: हाई कोर्ट में चुनौती

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक और अधिनियम में दिए गए प्रावधान को मसीही समाज ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में समाज ने कहा है, अवैध धर्मांतरण पर आजीवन कारावास की सजा गलत है।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक और अधिनियम में दिए गए प्रावधान को मसीही समाज ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में समाज ने कहा है, अवैध धर्मातरण पर आजीवन कारावास की सजा गलत है।छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होते ही मामला अब छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट पहुंच गया है। मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कानून के कई कड़े प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए विधेयक को रद्द करने की मांग की है।राज्य सरकार के इस विधेयक में जबरन, प्रलोभन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। नए कानून के अनुसार अवैध धर्मातरण पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया गया है। आर्थिक प्रलोभन, दबाव या छल से धर्म बदलवाने को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही संगठित या बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराने पर और सख्त दंड देने का उल्लेख है। राज्य सरकार का कहना है कि यह कानून धर्मांतरण पर रोक नहीं, बल्कि गैर-कानूनी तरीकों पर नियंत्रण के लिए लाया गया है।याचिकाकर्ता क्रिस्टोफर पॉल ने अपनी याचिका में कहा है, यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मिले धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। इस कानून में अवैध धर्मांतरण पर आजीवन कारावास जैसी सजा देना असंवैधानिक है।याचिका के अनुसार कानून की परिभाषाएं अस्पष्ट हैं, जिससे मनमानी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। यह व्यक्तिगत निजता और आस्था के अधिकार में हस्तक्षेप करता है।याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है, इस अधिनियम को राज्य सरकार टारगेट कर हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। मसीही समाज की तरफ से आरोप लगाया गया है, इस कानून का इस्तेमाल उत्पीड़न के लिए हो सकता है।
0
0
Report

गर्मी में गिरिडीह बिजली कटौती पर भाजपा का घेराव, सुधार नहीं तो आंदोलन

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली आपूर्ति में कटौती किए जाने को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. उमस भरी गर्मी में लोग बिजली की कटौती से परेशान हो गए हैं. इसी मुद्दे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले डांडीडीह स्थित पावर सब स्टेशन का घेराव किया और सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. इस बाबत भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और अभी गर्मी ने सिर्फ़ दस्तक ही दी है और बिजली की कटौती शुरू हो गई है. इतना ही नहीं बिजली बिल में भी बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर भाजपा की ओर से आज एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सिकंदर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, यदुनंदन पाठक समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

देवरी के सिजुआ गांव में सड़कों के अभाव से जीवन त्रस्त, शिक्षा और राशन संकट

Giridih, Jharkhand:एभीबी : देवरी प्रखंड अंतर्गत तिलकडीह पंचायत का सिजुआ गांव में लोगो को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गांव में संपर्क सड़क, आंगनबाड़ी, स्कूल, सिंचाई, स्वास्थ्य की भी सुविधा नही है। पेयजल की सुविधा नही है। सरकार की योजनाओं की लाभ से भी लोगी को वंचित हो जाना पड़ रहा है। ग्रामीण फुलमुनि हेंब्रम, बसंती सोरेन, छोटकी बेसरा, ढेना मुर्मु, भारती मुर्मु, राकेश सोरेन, रविरंजन मरांडी आदि ने बताया कि गांव की सबसे बड़ी समस्या संपर्क सड़क का नही होना है। सड़क की सुविधा नही रहने से गांव का विकास नही हो पा रहा है। सड़क के अभाव में गांव तक चारपहिया वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं आवागमन के लिए बना पगडंडीनुमा सड़क में सिर्फ दोपहिया वाहन का परिचालन हो रहा है। उबड़ - खाबड़ व सुनसान रास्ते में बाइक से आवागमन करना आसान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए सड़क नहीं रहने से चारपहिया वाहन गांव से दो किलोमीटर दूरी पर अवस्थित सालबहियार पर रोक देना पड़ता है। किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार हो जाने की स्थिति में गांव से सालबहियार तक मरीज को चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ता है। समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव के लिए पक्की सड़क बनवाने, शिक्षा के लिए स्कूल, आंगनबाड़ी, व पेयजल की समस्या को दूर करने तथा पीडीएस दुकान से नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण करवाना सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा घटना के बाद अमरोहा में हाई अलर्ट, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Amroha, Uttar Pradesh:नोएडा की हालिया घटना के बाद अमरोहा जनपद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की सभी प्रमुख फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। करीब 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन को भी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अमरोहा पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
0
0
Report

मंडला में अधेड़ महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों पर हत्या का शक

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला निवास तहसील के ग्राम घुरनेर का है, जहां परिजनों पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरनेर में एक अधेड़ महिला का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, और परिजनों पर ही शक की सुई घूम रही है। मृतिका की पहचान तुलसा बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना की सूचना मिलते ही निवास एसडीओपी पी.एस. वालरे और थाना प्रभारी गोपाल घासले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है तो वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हत्या है या कोई और वजह।
0
0
Report

आगरा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का कनेक्शन: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारियां बढ़ाईं

Agra, Uttar Pradesh:फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हमले के तार आगरा से जुड़ रहे हैं, जिसे लेकर लगातार मुंबई क्राइम ब्रांच आगरा में दबिश दे रही है। अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों का लॉरेंस विश्नोई गैंग से लिंक सामने आया है। गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच आगरा के थाना बाह क्षेत्र के पक्की तलैया से प्रदीप उर्फ छोटू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी के परिवार से बात करने की कोशिश की गई थी, पर वे बोलने को तैयार नहीं थे। यह पहला मामला नहीं है जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगरा से युवक उठाए हों; इससे पूर्व भी हमले के मामलों में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को मुंबई क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई थी। घटना के बाद सीधे तौर पर इस घटना के तार लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े पाए गए हैं, जिससे साफ होता है कि गैंग अब आगरा के चंबल क्षेत्र के युवाओं को गैंग में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि 20–25 साल के युवाओं को बरगलाकर गैंग में शामिल कर रहा कौन है, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार गोपनीय जांच कर रहे हैं कि कौन नौजवानों को भ्रमित कर गैंगस्टर बनने की ट्रेनिंग दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top