Back
RGHS में अनियमितताओं पर कार्रवाई: 7 चिकित्सक निलंबित, FIR से अस्पतालों पर शिकंजा
ASAshutosh Sharma1
Feb 13, 2026 16:00:44
Jaipur, Rajasthan
RGHS योजना में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई के तहत सात चिकित्सक निलंबित किए गए हैं. एक अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है. इससे पहले 19 एफआईआर हो चुकी हैं, 64 कार्मिक निलंबित हैं और 39 करोड़ की रिकवरी की बात बताई जा रही है. राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर मजबूत किया जा रहा है. योजना में अनियमितता करने वाले अस्पतालों, फार्मेसी स्टोर और कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है. जिला सीकर में 7 चिकित्सकों को निलंबित किया गया है: अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार ढाका; जनरल मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉ. मुकेश वर्मा; सीएचसी किरवा के डॉ. राकेश कुमार; एसके अस्पताल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एसएस राठौड़ और डॉ. सुनील शर्मा. भरतपुर के भरतपुर नर्सिंग होम और बीकानेर के बोथरा डायग्नोस्टिक एण्ड इमेजिंग सेंटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है. संबंधित जिलों के चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है. लाभार्थियों के कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी क्लेम लगाने की शिकायतों की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि भरतपुर स्थित कशिश फार्मेसी और भरतपुर नर्सिंग होम ने मिलीभगत कर आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा किया. डॉ. संगीता अग्रवाल ने बोर्ड लगाकर लाभार्थियों को सुविधा देने का प्रलोभन देकर आरजीएचएस से भुगतान प्राप्त करने के प्रयास किए; साथ ही उनके एसएसओ आईडी पासवर्ड लेकर जांच के प्रमाण भी फर्जी तरीके से आरजीएचएस पोर्टल पर एडजेस्ट किए. अस्पताल को पूर्व से डी-एम्पेनल कर दिया गया था. अब एफआईआर की कार्रवाई जारी है. जांच में पाया गया कि बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर की क्लेमों में कई मामलों में मरीजों को अनावश्यक जांचें लिखी गईं, रिपोर्टों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. कुछ पर्चियों पर हस्ताक्षर वे नहीं थे, या चिकित्सक अवकाश पर थे, पर पर्ची में उनके नाम और सील दर्शाए गए थे. कुछ चिकित्सक अस्पताल में पंजीकृत नहीं थे या पंजीयन बाद की तिथि का था. पूर्व में योजना में अनियमितताएं करने वाले अस्पतालों, फार्मेसी और लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई की गई है: 19 एफआईआर दर्ज, 64 कार्मिक निलंबित, लगभग 500 कार्ड ब्लॉक, लगभग 2 करोड़ की वसूली, 33 अस्पतालों का टीएमएस ब्लॉक, 39 अस्पतालों का भुगतान रोका गया, 8 अस्पताल डी-एम्पेनल और 32 करोड़ से अधिक की वसूली.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 13, 2026 17:31:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 17:31:350
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 13, 2026 17:31:200
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:30:450
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 17:30:350
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 13, 2026 17:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,भारी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट परिसर में चला सघन तलाशी
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:16:220
Report