Back
ऑपरेशन साइबर हंट: लड़की बनाकर फेसबुक ठगी करने वाला आरोपी बाड़मेर से गिरफ्तार
ASAkhilesh Sharma
Feb 01, 2026 10:50:11
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिला पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो लड़की बनकर फेसबुक पर लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और उनसे लाखों की ठगी करता था। आरोपी अभी तक 50 लाख की ठगी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के साइबर थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि डूंगरपुर निवासी लालशंकर पटेल ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2 मई 2025 को उसके फेसबुक अकाउंट पर आरती मीणा नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया था। इसके बाद आरती मीणा ने उसे मिलने और शादी का झांसा दिया और व्हाट्सएप व फेसबुक वीडियो कॉल पर अश्लील गतिविधियां दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया। आरोपी ने खुद को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में डॉक्टर बताया और ट्रेनिंग के नाम पर रुपयों की मांग की। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उनकी निजी बातें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने डर के मारे 02 मई 2025 से 17 जनवरी 2026 के बीच कुल ₹23,50,000 आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फेसबुक अकाउंट के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी कपीलदेव मेघवाल उर्फ बाबू मेघवाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 'आरती मीणा' नाम से फर्जी फेसबुक आईडी चलाता था। वह लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता और फिर लड़की की आवाज में बात कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक विभिन्न लोगों से लगभग 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन यूपी
जालौन के उरई में पुलवामा अटैक में हुए शहीदों की याद में निकाला केंडिल मार्च,
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:36:530
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 08:36:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 16, 2026 08:36:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:35:220
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 16, 2026 08:33:530
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 08:33:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:280
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:020
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 08:32:380
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 16, 2026 08:32:270
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 16, 2026 08:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 08:31:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 16, 2026 08:31:280
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 16, 2026 08:30:350
Report