Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
बजट 2026: जम्मू-कश्मीर को दोगुना आवंटन, बेरोजगारी में राहत की उम्मीद
WMWaqar Manzoor
Feb 01, 2026 12:16:20
Jammu Kashmir United Movement president and former MLA Ganderbal, Sheikh Ishfaq Jabbar, welcomed the Union Budget 2026, stating that Jammu and Kashmir has received nearly double the budget allocation compared to the previous year. He said the enhanced allocation would significantly benefit the people of the Union Territory. Sheikh Ishfaq Jabbar further said that the budget would play an important role in addressing unemployment, adding that the provisions announced are expected to provide relief and opportunities for unemployed youth in Jammu and Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAnil Nagar1
Feb 18, 2026 06:18:36
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 18, 2026 06:18:26
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम। अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक बढ़ी। पहले 14 फरवरी तक थी तबादला रोक, अब बढ़ाकर 21 फरवरी तक की गई। SIR से जुड़े अधिकारियों-कार्मिकों के अब अब 21 फरवरी के बाद हो सकेंगे तबादले। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आदेश किये जारी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन अब 21 फरवरी को होगा। इसी कारण अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक भी 21 फरवरी तक बढ़ाई। विशेष जरूरत के मामलों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी-आयोग की पूर्व अनुमति से ही तबादले संभव।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 18, 2026 06:18:18
Sikar, Rajasthan:सीकर में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर, मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी एंकर.... सीकर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार सुबह से ही जिलेभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को दिन में ही शाम जैसा अहसास हुआ। सीकर शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मेघगर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। कई स्थानों पर बादलों की तेज गर्जना सुनाई दी, जिससे लोगों में मौसम को लेकर उत्सुकता और हल्की चिंता भी बनी रही। अचानक बदले मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर आया। एक बार फिर हल्की सर्दी का असर भी दिखाई दिया, जिससे बाजारों में भी चहल-पहल कुछ कम नजर आई। मौसम विभाग ने भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते जिले में मेघगर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आगामी कुछ घंटों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है, हालांकि तेज बारिश या ओलावृष्टि की स्थिति में नुकसान की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 18, 2026 06:17:55
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Feb 18, 2026 06:17:34
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର -ଆନନ୍ଦପୁର କ୍ରୀଡ଼ା ସଂସଦ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଟାଉନ୍ ଷ୍ଟାଡିୟମ୍‌ରେ ଚାଲିଥିବା ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କୁଶ ପଟ୍ଟନାୟକ ସ୍ମାରକୀ ଫୁଟ୍ବଲ୍‌ ପ୍ରତିଯୋଗିତା ଉଦଯାପିତ। ଫାଇନାଲ ମ୍ୟାଚ ରେ ବାଲେଶ୍ଵରର ମିସନ୍ ଟାଇଗର ଦଳ ଗଣ୍ଡରପୁର ଯୁନାଇଟେଡ଼ କ୍ଲବ କୁ ହରାଇ ବିଜେତା ହୋଇଛି। କ୍ରୀଡ଼ା ସଂସଦ ସମ୍ପାଦକ ନବରଂଜନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଅଧ୍ଯକ୍ଷତାରେ ଆୟୋଜିତ ପୁରସ୍କାର ବିତରଣ ଉତ୍ସବରେ ମୁଖ୍ୟଅତିଥି ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ପିସିସି ସଭାପତି ନିରଂଜନ ପଟ୍ଟନାୟକ, ଫାଲକନ୍ ଗ୍ରୁପ୍‌ର ପରିଚାଳନା ନିର୍ଦେଶକ ପ୍ରଭାରଞ୍ଜନ ପଟ୍ଟନାୟକ, ସିନେ ତାରକା ପ୍ରଦ୍ୟୁମ୍ନ ଲେଙ୍କା, ଫିଲ୍ମ ପ୍ରଯୋଜକ ଅସିତ ମଲ୍ଲିକ, ଅଭିନେତ୍ରୀ ଧାରାଶ୍ରାବଣୀ ମହାପାତ୍ର ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇ ବିଜେତା ବୁଦଯେତା ଦଳକୁ ପୁରସ୍କୃତ କରିଥିଲେ। 8 ଦଳକୁ ନେଇ ଏହି ଟୁର୍ନାମେଣ୍ଟ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 18, 2026 06:17:21
Hisar, Haryana:हरियाणा के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे प्रदेशवासियों को तपिश से राहत और किसानों को नई उम्मीद मिली है। आज सुबह हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, फतेहबाद और नारनौल में बारिश हुई। फिलहाल करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बেন্স मंगलवार रात को ही सक्रिय हो गया था। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर डागर ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल हिसार, फतेहाबाद और नारनौल में 5 मिमी तक बारिश देखी गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक देखा जा रहा था। डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आज की बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि फसलों को सिंचाई की जरूरत थी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से तापमान बढ़ने के आसार हैं क्योंकि केवल आज के दिन ही बारिश की संभावना है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 18, 2026 06:16:41
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर लोकेशन-खुशखेड़ा(खैरथल) भिवाड़ी के खुशखेड़ा में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने फेक्ट्री मालिक हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैनेजर अभिनन्दन तिवारी की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है, लगातार खुशखेड़ा इलाके में सभी फैक्ट्रियों की जांच की जा रही है, जिसमें भिवाड़ी एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को भी टीम ने दो फैक्ट्रियों के छापे मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे जप्त किए थे। इस कार्रवाई में पकड़े गए हेमंत शर्मा के तार राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, जिसपर जयपुर रेंज आईजी ने स्पष्ट किया कि अभी किसी पुलिसकर्मी की भूमिका साफ नहीं हुई है लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अगर किसी की भी भूमिका इस अग्निकांड में सामने आई उसे बक्शा नहीं जाएगा। जांच टीम ने जिन पटाखा फैक्ट्री को सीज किया है वे लाइसेंस ऑटो मोबाइल और स्टील फेब्रिकेशन के लिए पंजीकृत थीं, लेकिन वहां भी फेक्ट्री बाहर से बंद कर अंदर पटाखे बनाने का काम किया जाता था। आसपास के लोगों ने बताया कि इस फैक्री का बाहर से ताला लगा रहता था। रीको अब इन फैक्ट्रियों के असली मालिकों को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई अमल में ला रही है। बाइट. पड़ोसी श्रमिक
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 18, 2026 06:16:16
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां मठिया गांव में कुछ लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर आई है। इसके बाद उत्पाद विभाग के आयुक्त तथा विभिन्न अधिकारियों की टीम बिक्रमगंज के मठिया गांव पहुंचकर जांच शुरू की है। बताया जाता है कि 14 फरवरी को पूजन सिंह के पुत्र की तिलक समारोह था। जिसके एक दिन के बाद पूजन सिंह के एक अन्य पुत्र लल्लू सिंह की तबीयत बिगड़ी और 16 फरवरी को अचानक उसकी मौत हो गई। कुछ लोग गांव में इसे शराब से जोड़कर देख रहे हैं। वही जानकारी यह मिली है कि पूजन सिंह के दो रिश्तेदार जो नासरीगंज से आए थे। तीन दिनों के अंदर उन लोगों की भी मौत हुई है। लेकिन इस संबंध में फिलहाल पुलिस के द्वारा कोई पुष्टि नहीं है। सोशल मीडिया पर जब इस बात की चर्चा शुरू हुई तो उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी मठिया गांव में जाकर जांच शुरू कर दिए। उत्पादन आयुक्त का कहना है कि घर के लोगों से बातचीत हुई है। जिसमें कुत्ता काटने से मौत की बात सामने आ रही है। लेकिन इसकी भी जांच कराई जा रही है। वही तिलक समारोह से लौटने के बाद अकोढीगोला के दो रसोईया की भी स्थिति में मौत होने की चर्चा है। लेकिन इन तमाम मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। साथ ही परिजन भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं। गाहे बगाहे लोग इस मामले को शराब से जोड़कर देख रहे हैं। इसीलिए उत्पाद विभाग की टीम फिलहाल जांच के लिए मठिया गांव में पहुंची है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 18, 2026 06:16:00
Tonk, Rajasthan:खरोही गांव से लापता दो नाबालिग भाई खेत की टपरी में मिले सुरक्षित घाड़ थाना क्षेत्र के खरोही गांव से मंगलवार शाम करीब 6 बजे लापता हुए दो नाबालिग भाइयों के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुखद अंत हुआ। दोनों बच्चे पड़ोसी के खेत पर बनी टपरी में सोते हुए सुरक्षित मिल गए。 देवली उपाधीक्षक हेमराज मूंड ने बताया कि खरोही गांव निवासी मोहित (11 वर्ष) और प्रदीप (9 वर्ष) मंगलवार शाम घर से बाहर खेलने निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रातभर आसपास के खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका。 इसके बाद बुधवार सुबह परिजन घाड़ थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों के साथ तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों बच्चे पड़ोसी के खेत पर बनी टपरी में चले गए थे, जहां वे सो रहे थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया。 मामले में पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली。
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 18, 2026 06:15:46
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जलभराव की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लक्ष्मी विहार की गली नंबर 3 की बदहाली ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुराड़ी के लक्ष्मी विहार की गली नंबर 3 इन दिनों जलभराव और टूटी सड़क की वजह से बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश या पानी की आपूर्ति के बाद गली में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। नसीम अहमद स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता लाल डोरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन इसके बावजूद वर्षों से सड़क का पक्का निर्माण नहीं हो सका। लक्ष्मी विहार से शंकरपुर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, पर आज तक यहां स्थायी समाधान नहीं हुआ। निवासियों का आरोप है कि गली में बने नए निर्माणों के कारण नालियां ऊंची-नीची हो गई हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी जमा हो जाता है और बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के हवाले से कहा गया है कि सड़क निर्माण को लेकर योजना तैयार की जा चुकी है और ग्रामीण विकास योजना के तहत जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालियों को तोड़कर दोबारा समतल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द शुरू होने वाले निर्माण कार्य से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवाजाही फिर से सुगम हो सकेगी। रिपोर्ट - नसीम अहमद। बुराड़ी उत्तरी दिल्ली
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 18, 2026 06:15:26
Alwar, Rajasthan:अलवर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से फार्म हाउस मैनेजर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित धनेटा गांव में बुधवार को रेनवो फार्म हाउस पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फार्म हाउस के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन से पोल छू जाने के कारण दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दिल्ली निवासी सचिन, जो रेनवो फार्म हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था, गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, यूसुफ भी करंट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। यूसुफ का इलाज अभी जारी है。 जानकारी के अनुसार, सचिन और यूसुफ फार्म हाउस परिसर में विज्ञापन के लिए पोल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पोल अचानक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे दोनों को तेज करंट लग गया और यह हादसा हुआ。 घटना के बाद पुलिस ने मृतक सचिन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के साड़ू मनोज सिंह ने फार्म हाउस के मौजूदा ठेकेदार और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सचिन की फारूक, लखेद्र, हक्का और एक अन्य व्यक्ति से विवाद चल रहा था और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौगांवा थाना क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 06:04:39
Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराइच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने सद्दार पटेर इंटर कॉलेज स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की, प्रवेश पत्र व पहचान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैठने की व्यवस्था को भी परखा। उप जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक, शिक्षकगण एवं सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं पारदर्शी होनी चाहिए और यदि कहीं भी नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, वहीं लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। प्रशासन की सख्ती और सतत निगरानी के चलते परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संचालित हो रही हैं। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बोर्ड परीक्षा ईमानदारी और विश्वास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top