Back
डूंगरपुर में अपराध का ग्राफ 17% घटा, लूट-चोरी और महिला अपराध में राहत
ASAkhilesh Sharma
Feb 08, 2026 03:19:47
Dungarpur, Rajasthan
हेडलाइन- डूंगरपुर में घटा अपराधों का ग्राफ, वर्ष 2024 के मुकाबले में 2025 में आई 17 फीसदी की कमी, चोरी, लूट, दुष्कर्म और महिला अत्याचार की घटनाएं घटी
एंकर इंट्रो- आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में अपराधों की रोकथाम में पुलिस कामयाब रही है। डूंगरपुर जिले में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 के मुकाबले 17 फीसदी अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस की चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन के चलते चोरी, नकबजनी, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों की संख्या में काफी कमियां आई है।
बॉडी- डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधो में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे है | इन्ही ऑपरेशन की वजह से डूंगरपुर जिले की क्राइम रेट में कमी देखने को मिली है | एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर ये हुआ कि 2024 के मुकाबले 2025 में 17 फीसदी तक अपराधों का ग्राफ घटा है। इसमें हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, अपहरण, रैप, बलवा, नकबजनी, चोरी के अलावा भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में वारदाते हुई है। 2024 में डूंगरपुर जिले में 2 हजार 551 वारदाते रिकॉर्ड हुई। जबकि 2025 में क्राइम ग्राफ में 17 पर्सेंट की कमी आई और 2 हजार 107 केस रजिस्टर्ड हुए。
हत्या बढ़ी तो चोरी, नकबजनी व लूट ओर अन्य वारदाते घटी
डूंगरपुर में क्राइम रेट के आंकड़ों पर गोर करे तो वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में केवल हत्या की वारदात में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में हत्या की जहा 28 घटना हुई थी वही वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 30 रहा | जबकि हत्या के प्रयास में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 35 फीसदी की कमी देखी गई है | इधर 2024 में डूंगरपुर में चोरी की 178 वारदाते हुई थी। वही 2025 में ये वारदाते घटकर 130 रह गई। करीब 26.96 फीसदी तक चोरियों में कमी आई । इसी तरह नकबजनी में भी वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 18 फीसदी तक कमी आई है | वर्ष 2024 में नकबजनी की 89 और वर्ष 2025 में 78 वारदाते हुई है | इसके साथ ही लूट की बात करे तो वर्ष 2024 में लूट की 41 घटनाये सामने आई थी वही वर्ष 2025 में ये घटकर 23 रह गई | ऐसे में लूट की वारदातों में भी 43.90 फीसदी की कमी आई है |
अपहरण, दुष्कर्म व महिला अपराधो में भी आई कमी
डूंगरपुर जिले की बेहतर पुलिसिंग के चलते डूंगरपुर जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपरहण, दुष्कर्म व महिला सम्बन्धी अपराधो का भी ग्राफ कम हुआ है | सबसे ज्यादा कमी रैप की घटनाओं में देखी गई। 2024 में रैप की 58 घटनाएं हुई थी। जबकि 2025 में 27 वारदाते रिकॉर्ड हुई है। ऐसे में 53.44 फीसदी की कमी रैप के मामलों में आई है | वही बात अपहरण के मामलो की करे तो वर्ष 2024 में अपहरण के 326 प्रकरण दर्ज हुए थे | जबकि वर्ष 2025 में ये आंकडा 233 रहा | ऐसे में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 28.52 फीसदी अपहरण के मामले कम दर्ज हुए | महिला अपराध के ग्राफ को देखे तो इसमें भी गिरावट आई है। वर्ष 2024 में महिला अपराध से जुड़े 588 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2025 में घटकर ये मामले 425 रह गए और 27.72 फीसदी की कमी महिला अपराधो में भी दर्ज की गई | वही बीएनएस की अलग अलग धाराओं में 2024 में 1 हजार 748 केस दर्ज हुए थे। वही 2025 में 1 हजार 525 केस रिकॉर्ड हुए है。
विभिन्न ऑपरेशंस व जागरूकता के साथ सख्ती से लिया काम - एसपी
एसपी मनीष कुमार ने कहा कि क्राइम रेट में कमी एक अच्छे संकेत है। इसके लिए समन्वित प्रयास किए गए। स्कूलों से लेकर सड़क पर जागरुकता अभियान चलाया गया। खासकर युवाओं को अपराध मुक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। वही कई जगह पर सख्ती भी की गई। वही अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई प्रकार ऑपरेशंस चलाए गए | समय समय पर अभियान के माध्यम से बदमाशो को पाबंद किया। जिससे वारदातो की रोकथाम में मदद मिली। एसपी ने कहा कि अपराधों पर रोकथाम के लिए आगे भी इसी प्रकार के प्रयास आमजन के सहयोग से किए जायेंगे |
बाईट-1 मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर
बाईट-2 मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर
बहरहाल डूंगरपुर जिले के एसपी मनीष कुमार की बेहतर पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए डूंगरपुर पुलिस ने डूंगरपुर जिले में अपराधिक ग्राफ को कम करने का प्रयास किया है। डूंगरपुर में अपराधों की कमी के पीछे पुलिस की सख्त कार्रवाई ओर लोगो में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लेकर चलाए जा रहे अभियान व ऑपरेशंस को कारण माना जा रहा है。
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 08, 2026 05:03:460
Report
1
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 05:02:390
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 08, 2026 05:02:160
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 08, 2026 05:02:010
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 08, 2026 05:01:050
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 08, 2026 05:00:430
Report
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 08, 2026 04:53:360
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 08, 2026 04:53:250
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 04:53:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 08, 2026 04:52:500
Report