Back
बेणेश्वर महाकुंभ आज: त्रिवेणी संगम पर आदिवासी श्रद्धा का महोत्सव
ASAkhilesh Sharma
Feb 01, 2026 03:45:31
Dungarpur, Rajasthan
आदिवासियों का महाकुंभ बेणेश्वर का मुख्य मेला आज, त्रिवेणी संगम में उमड़ रहा श्रद्धा का ज्वार
जनजाति अंचल के महाकुंभ में राजस्थान सहित गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में मेलार्थी हिस्सा लेते हुए पारंपरिक अनुष्ठानों को संपादित करने के साथ मेले का लुत्फ उठा रहे है। माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर कई परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों के मोक्ष के निमित्त बेणेश्वर धाम पर विधि-विधान के साथ त्रिपींडीय श्राद्ध आदि उत्तर क्रियाएं संपादन के साथ पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ अपने मृत परिजनों की अस्थियों का विर्सजन कर रहे है। वहीं इस अवसर पर धाम पर स्थित ब्राहृा,विष्णु और महेश त्रिदेवों के देवालयों में भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी हुई है। इधर इस अवसर पर बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्यूतनंद महाराज की पालकी यात्रा और आबूदर्रा में शाही स्नान का भी कार्यक्रम है। महंत की पालकी यात्रा साबला हरिमंदिर से शुरू होकर बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी जहां राजा बलि की यज्ञ स्थली आबूदर्रा में महंत का शाही स्नान होगा। मेले में आने वाले मेलार्थियों की सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी खासे इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए हुए है। पुलिस विभाग की ओर से बेणेश्वर धाम पर 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वही सीसीटीवी कैमरो की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report