Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dudu303008
पानी के पोंड में डूबकर तीन बच्चों की मौत, गांव में मातम
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 26, 2025 11:57:08
Dudu, Rajasthan
दूदू (जयपुर) पानी के पोंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम। फागी के डालनिया गांव का है मामला, गांव के पास ही था फार्म पोंड। पानी पीने के लिए उतरे थे पोंड में, संतुलन बिगड़ने से पैर फिसला और समा गए गहरे पानी में। एक-एक कर गहरे पानी में समा गए तीनों, शव को सीने से लगाकर फफक कर रोए परिजन, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं तीनों मृतक बच्चे, परिजन तीनों बच्चों को याद करके हुए बेसुध। पुलिस पहुंची मौके पर, बच्चों के शव को लाए फागी उप जिला अस्पताल में। बच्चों की मौत की घटना के बाद गांव में छाया मातम, क्षेत्र में फैली शोक की लहर है। लोकेश, प्रिंस और सुखविंदर तीनों की हुई मौत।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WJWalmik Joshi
Oct 26, 2025 15:00:50
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ,चाळीसगाव खासदार सुप्रिया सुळे यांची स्व. माजी आमदार राजीव देशमुख यांच्या कुटुंबीयांना सांत्वनपर भेट राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गट) यांच्या खासदार सुप्रिया सुळे यांनी आज स्व. माजी आमदार राजीव देशमुख यांच्या कुटुंबीयांची भेट घेऊन त्यांचे सांत्वन केले. राजीव देशमुख यांचे काही दिवसांपूर्वी हृदयविकाराने निधन झाले होते. सुप्रिया सुळे या चाळीसगाव शहरातील ‘राजगड’ निवासस्थानी भेट देऊन देशमुख परिवाराच्या दुःखात सहभागी झाल्या. यावेळी त्यांनी राजीव देशमुख यांच्याबरोबरच्या जुन्या आठवणींना उजाळा देत त्यांच्या सामाजिक आणि राजकीय कार्याची आठवण केली. भेटीदरम्यान परिसरातील अनेक कार्यकर्ते आणि नागरिक उपस्थित होते.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 26, 2025 15:00:16
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहर में अवैध पिस्टल सहित आरोपी मंगल सिंह (33) को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी वंदिता राणा के निर्देशन और एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार की सुपरविजन में की गई। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता है। ऑपरेशन में जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत और देवेंद्र सिंह का शानदार योगदान रहा। दोनों ने सूझबूझ और खुफिया जानकारी के दम पर आरोपी को दबोचने में अहम भूमिका निभाई। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस तफ्तीश में कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 14:55:26
2
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 26, 2025 14:46:46
Raigarh, Chhattisgarh:शहर के फोर स्टार होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में आज सुबह गेल इंडिया कंपनी के GM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक तेजकुमार बड़ा निवासी सिविल लाइन बिलासपुर थे। वे बीते कुछ समय से रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में रहकर अपनी टीम के साथ गेल इंडिया कंपनी के कार्यों का संचालन कर रहे थे। होटल में ही उनका कमरा और ऑफिस था। बताया गया कि तेजकुमार बड़ा कल रात काम खत्म कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। आज सुबह परिजनों ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर परिजनों ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया। होटल मैनेजर और स्टाफ जब मास्टर की से कमरा खोलकर अंदर पहुंचे तो तेजकुमार जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रायगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा。
3
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 26, 2025 14:46:29
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର- କେନ୍ଦୁଝର ପ୍ରସିଦ୍ଧ କାଳୀପୂଜା ମେଳାରେ ଟଳିଯାଇଛି ଏକ ମହତ୍ତ୍ଵପୂର୍ଣ୍ଣ ଘଟଣା। ଦୋଳି ଭାଙ୍ଗିଯିବା ପରିଣାମରେ ଉପରେ ୨୫ ଜଣ ଲୋକ ଥିଲେ ଯାହାରେ ତାଳ-କାୟଳି ବାହିନୀ ଓ ପ୍ରଶାସନ ସାହାୟତାରେ ଉଧ୍ଧାର କରାଯାଇଛି। ମେଳାରେ ଏହା ସମ୍ବବତଃ ଦୋଳି ଚାଲାୟିବାକୁ ଅନୁମତି ନିଆଯାଇନଥିବା କଥା ଉପଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ଦୃକ୍ଷିକୋଣରୁ ସୂଚିତ ହେଉଛି। ଏହି ଘଟଣା ପରେ ଦାୟୀବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ବିରୋଧରେ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରାଯିବ ବୋଲି ସେ କହିଛନ୍ତି। VINYାସ-୨ (Kali Puja ମେଳା) 12 ବେଳୁ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲିଥିଲା। ରାଜ୍ୟ ଓ ରାଜ୍ୟ ବାହାରୁ ଆସିଥିବା ବ୍ୟବସାୟୀମାନେ ସେହି ମେଳାରେ ଷ୍ଟଲ୍ ଖୋଲିଛନ୍ତି, ତଥାପି ପରିସ୍ଥିତିରେ ଗତକାଲିର ଅଘଟଣା ପାଇଁ ଦାୟୀ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ବିରୋଧରେ ପରୀକ୍ଷା ପ୍ରଶ୍ନ ଉଠାଯାଇଛି।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 26, 2025 14:46:09
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 26, 2025 14:45:32
Jamui, Bihar:जमुई: लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना रविवार को पूरे विधि-विधान और पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। जिले के शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक छठ व्रतियों ने शुद्धता एवं संकल्प के साथ पूजा-अर्चना की। शाम होते ही घर-आंगन में पवित्रता व आध्यात्मिक माहौल बन गया। व्रतियों ने गुड़-चावल की खीर, रोटी और फल का प्रसाद बनाकर भगवान भास्कर और छठ मइया को नमन किया। पूजन के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। इस दौरान पूरे जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीतों के साथ पूजा की अगुवाई की, तो बच्चों और युवाओं ने सजावट एवं तैयारियों में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। घर-घर से “छठ मइया की जय” और “भास्कर भगवान की जय” के गूंजते जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इधर छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी जारी रहा। घाटों को दीपों की रोशनी से सजाया जा रहा है। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके लिए श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए हैं। छठ पर्व को लेकर पूरे जमुई जिले में उल्लास और आध्यात्म का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। ग्रामीण हो या शहरी, हर कोई छठ महापर्व की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 26, 2025 14:45:16
Katihar, Bihar:छापामारी कर 02 देशी कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी का मोटरसाईकिल एवं 01 फाईटर किया पुलिस ने किया बरामद मनसाही थाना पुलिस द्वारा ग्राम मीरकाहा गांव में छापामारी अभिजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 कटिहार ने दी जानकारी कटिहार जिला के मनसाही थानाध्यक्ष, कटिहार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मीरकाहा में एक व्यक्ति ने अवैध हथियार अपने घर में छिपाकर रखा है । पुलिस ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ तत्परता से उक्त स्थल पर छापामारी की गई । सूचना के आधार पर छापामारी कर 02 देशी कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी का मोटरसाईकिल एवं 01 फाईटर के साथ मो० आरिफ को गिरफ्तार किया गया । अभिजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, कटिहार ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Oct 26, 2025 14:36:50
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज ग्राम हिनोतिया बमनई में जंगली सुअरों को मारने रखे गए हथगोला के विस्फोटक से गाय का जबड़ा उड़ गया आज सुबह चरने गई गाय ने एक खेत की मेढ़ पर चारा खाते समय चारे के साथ हथगोला चबाने से विस्फोट से उसका जबड़ा उड़ गया जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। खेत मालिक ने खानाबदोश लोगों पर शिकार के लिए सुअर मार बम रहने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी है। ग्राम हिनोतिया बमनई में साहब सिंह ठाकुर के खेत की मेढ़ पर एक गाय चारा चर रही थी कि अचानक विस्फोट हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान धमाके की आवाज सुनकर भागकर वहां पहुंचे तो दर्दनाक दृश्य देखकर सिंहर गए। गाय का जबड़ा पूरी तरह से उड़ चुका था और वो लहूलुहान घटना स्थल पर बैठी थी। खेत मालिक साहब सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे गांव के पास कुछ दिन से बेलपादरी डेरा डालकर रह रहे है , उन्होंने ही सुअर का शिकार करने के लिए हथगोला रखा हो। थानाप्रभारी राजीव उइके का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना दी है। जिसकी जांच की जा रही है。
3
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 26, 2025 14:36:18
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर अंबिकापुर नगर पालिक निगम का गार्बेज कैफे अब खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। जहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्लास्टिक के बदले भर पेट भोजन देने की योजना की सराहना की है। इस प्रशंसा से नगर निगम सहित शहरवासी की खुशी देखते ही बन रही हैं। दअरसल अंबिकापुर नगर पालिक निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में काम की शुरुआत 2015 से की गई। जिसमें एसएलआरएम सेंटर (SLRM) की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जाने लगा। वही नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक निपटारे को लेकर 9 अक्टूबर 2019 में गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जिसमें एक किलो प्लास्टिक में भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक में नाश्ता दिया जाने वाला था। इस योजना से शहर के बिखरे प्लास्टिक धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा हैं। इस गार्बेज कैफे में रोजाना 10 से 12 लोगों प्लास्टिक लेकर यहाँ आते हैं और भर पेट खाना और नाश्ता दिया जाता हैं। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंबिकापुर शहर में स्वच्छता को लेकर लंबे समय से काम किया जा रहा था। लेकिन प्लास्टिक के निपटारे की योजना बनाते हुए गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। वही आज शहर में फैले प्लास्टिक के निपटारे का बेहतर विकल्प देखने को मिल रहा हैं जहाँ अब शहर में बिखरे कई किलो प्लास्टिक का निपटारा इस गार्बेज कैफे के माध्यम से हो रहा हैं। इकट्ठा हुए प्लास्टिक को अलग-अलग प्रोसेस से होकर प्लाट तक पहुँचाया जाता हैं, और इस प्लास्टिक से कई वस्तुओं का भी निर्माण किया जा रहा हैं। इधर अंबिकापुर नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर जैसे छोटे शहर का नाम लेकर और गार्बेज कैफे की तारीफ की हैं। जिसको खुशी जाहिर की हैं और गार्बेज कैफे में कमियों को ध्यान देते हुए विस्तार करने की बात भी कही हैं – अंबिकापुर नगर पालिक निगम के लिए गार्बेज कैफे अब मिल का पत्थर साबित हो रहा है। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 वें एपिसोड में अंबिकापुर शहर के गार्बेज कैफे की सराहना की हैं। वही निश्चित तौर इस गार्बेज कैफे के संचालन से प्लास्टिक के निपटारे के बेहतर माध्यम बन गया हैं।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 26, 2025 14:35:37
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 26, 2025 14:35:23
Damoh, Madhya Pradesh:महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुति देंगे कलाकार, भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तरीय गायन प्रतियोगिता, पशुपालन मंत्री हुए शामिल. भारत विकास परिषद की महाकौशल इकाई और दमोह शाखा द्वारा आज दमोह में प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियाँ दीं और प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई, राष्ट्र भक्ति से सराबोर समूह गीतों की प्रस्तुति के साथ प्रतिभागी अगले चरण में प्रवेश करेंगे और अगले महीने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुति देंगे. दमोह में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने किया. मंत्री पटेल ने कहा कि छोटे छोटे इलाकों से आने वाले कलाकारों को ऐसे मंच बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और यही से कलाकार बड़े बनते हैं.
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 14:35:19
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top