Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105

कटिहार में छापेमारी: 02 देशी कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी के मोटरसाइकिल और 01 फाइटर बरामद

RKRANJAN KUMAR
Oct 26, 2025 14:45:16
Katihar, Bihar
छापामारी कर 02 देशी कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी का मोटरसाईकिल एवं 01 फाईटर किया पुलिस ने किया बरामद मनसाही थाना पुलिस द्वारा ग्राम मीरकाहा गांव में छापामारी अभिजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 कटिहार ने दी जानकारी कटिहार जिला के मनसाही थानाध्यक्ष, कटिहार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मीरकाहा में एक व्यक्ति ने अवैध हथियार अपने घर में छिपाकर रखा है । पुलिस ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ तत्परता से उक्त स्थल पर छापामारी की गई । सूचना के आधार पर छापामारी कर 02 देशी कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी का मोटरसाईकिल एवं 01 फाईटर के साथ मो० आरिफ को गिरफ्तार किया गया । अभिजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, कटिहार ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
LJLakhani Jaydeep
Oct 26, 2025 17:48:21
Dwarka, Gujarat:અરબી સમુદ્રમાં સર્જાયેલા સંભવિત ચક્રવાતી સંકટને પગલે ભારતીય કોસ્ટ ગાર્ડે ગુજરાતના દરિયાકાંઠે 'રેડ એલર્ટ' જાહેર કર્યું છે. ભારતીય હવામાન વિભાગ (IMD)ની ચેતવણીને ધ્યાનમાં રાખીને, કોસ્ટ ગાર્ડે તમામ માછીમારો અને જહાજોને તાત્કાલિક ધોરણે નજીકના પોર્ટ પર પરત ફરવાનો આદેશ આપ્યો છે. આ સંભવિત ચક્રવાતને કારણે તોફાની પવનો અને ઊંચા મોજાંની શક્યતાને જોતાં દરિયાકાંઠે 'હાઈ એલર્ટ' જાહેર કરવામાં આવ્યું છે.કોસ્ટ ગાર્ડે તમામ બોટોને સલામત વિસ્તારોમાં પહોંચી જવા તાકીદ કરી છે અને કોઈપણ સંજોગોમાં દરિયામાં પ્રવેશ ન કરવાની સ્પષ્ટ સૂચના આપી છે. આ ઉપરાંત, કોસ્ટ ગાર્ડની ટીમો પરિસ્થિતિ પર સતત નજર રાખી રહી છે અને જરૂર પડે તો બચાવ કામગીરી માટે તૈયાર છે. ભારતીય હવામાન વિભાગે જણાવ્યું છે કે, ચક્રવાતી પરિસ્થિતિની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને દરિયાકાંઠાના વિસ્તારોમાં સલામતીના પગલાં લેવામાં આવી રહ્યા છે.સ્થાનિક તંત્રે દરિયાકાંઠાના ગામડાઓમાં રહેતા નાગરિકોને સાવચેત રહેવા અને સરકારી સૂચનાઓનું પાલન કરવા અપીલ કરી છે. ગુજરાતના દરિયાકાંઠે આવેલા જિલ્લાઓ જેમ કે ગીર સોમનાથ, જૂનાગઢ, પોરબંદર અને દેવભૂમિ દ્વારકામાં વિશેષ સાવચેતીના પગલાં લેવામાં આવ્યા છે. આ ઘટનાને પગલે માછીમારો અને દરિયાઈ વેપારીઓને તેમની સલામતી માટે તાત્કાલિક সিদ্ধান্ত લેવા જણાવાયું છે.કોસ્ટ ગાર્ડ અને હવામાન વિભાગે નાગરિકોને આગામી 48 કલાક સુધી સતર્ક રહેવા અને દરિયાકાંઠે જવાનું ટાળવા સૂચના આપી છે
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Oct 26, 2025 17:47:56
Sakti, :सक्ती जिले के थाना मालखरौदा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की माँग करने, पैसे नहीं देने पर रस्सी से गला घोट कर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर एक युवक की हत्या कर दी थी. मृतक एवं आरोपीगण एक ही गाँव से है. मृतक का शव ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास मृत अवस्था में पड़ा था जिसका छोटू राम यादव निवासी ग्राम दलालपाली के रूप में पहचान हुआ था. मृतक के शव परीक्षण, गवाहों के कथन, एवं पी.एम. रिपोर्ट तथा साक्ष्य के आधार प्रथम दृष्टया मामला में हत्या किए जाना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया. संदिग्धों से पूछताछ तथा साइबर टीम की मदद से पूछताछ करने पर आरोपितों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया. विवेचना कार्यवाही करते आरोपिगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 26, 2025 17:47:22
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर बदमाश तेजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश करीब 10 महीने पहले हुई एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने बदमाश तेजा को बीरापट्टी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में बदमाश पर फायरिंग की। इस दौरान तेजा के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है。
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Oct 26, 2025 17:47:08
Jind, Haryana:डोंकी रूट से विदेश जाना न केवल अपराध — बल्कि जीवन और समाज दोनों के लिए घातक कदम” जींद पुलिस तीन युवकों को रिसीव किया जो अवैध रूप से ‘डोंकी रूट’ से अमेरिका गए थे जींद जिला: अजय पुत्र राजेश निवासी भैरो खेड़ा, लब्जोत सिंह पुत्र तहलसिंह निवासी निम्नाबाद व नवीन पुत्र जोगेंद्र निवासी पीलूखेड़ा कुछ समय पूर्व गैर-कानूनी तरीके से ‘डोंकी रूट’ के माध्यम से अमेरिका चले गए थे। अब ये तीनों युवक अमेरिका से वापस लौट आए हैं, जिन्हें डीएसपी संदीप कुमार की अगुवाई में जींद पुलिस द्वारा सुरक्षित रिसीव किया गया। जिन्हें सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसपी जींद कुलदीप सिंह ने बताया कि ‘डोंकी रूट’ से विदेश जाना एक गंभीर अपराध होने के साथ-साथ समाज की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। इस तरह की अवैध यात्रा न केवल आर्थिक हानि का कारण बनती है बल्कि जीवन को भी खतरे में डाल देती है। कई बार ऐसे मामलों में युवाओं को रास्ते में शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, या यहां तक कि जान तक गंवानी पड़ जाती है। एसपी जींद ने समस्त जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि — अगर कोई व्यक्ति विदेश जाना चाहता है तो हमेशा वैध और प्रॉपर चैनल के माध्यम से ही जाए। वीज़ा लगवाने से पहले एजेंट या संस्था का पूरा सत्यापन करें और किसी भी अंजान व्यक्ति के झूठे लालच में न आएं। अवैध रूप से विदेश जाना केवल पैसों की बर्बादी नहीं, बल्कि समाज में नकारात्मक संदेश देने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रख रही है और जो भी व्यक्ति ‘डोंकी रूट’ जैसे गैरकानूनी रास्तों से युवाओं को बरगलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी जींद ने आगे कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है ताकि युवा सही मार्ग अपनाकर अपनी मंज़िल तक पहुंचें और देश का नाम रोशन करें।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 26, 2025 17:46:53
Krishnanagar, West Bengal:বাংলাদেশের চুয়াডাঙ্গার দর্শনা বন্দর চেকপোস্ট দিয়ে ৩১ বাংলাদেশী নারী-পুরুষ, শিশুকে হস্তান্তর বাংলাদেশ এর পলিসি কে করলো বিএসএফ। ভারতে বিভিন্ন সময় আটক বাংলাদেশী নাগরিকদের পতাকা বৈঠকের মাধ্যমে চুয়াডাঙ্গার দর্শনা বন্দর চেকপোস্ট দিয়ে ৩১ জন মোট নারী-পুরুষ শিশুকে বাংলাদেশে ফেরত দিলো বিএসএফ।ভারতের গেদে ক্যাম্প কমান্ডার মোবাইল ফোনের মাধ্যমে অবগত করেন বাংলাদেশে, যে ভারতের অভ্যন্তরে বিভিন্ন সময়ে গ্রেপ্তার হওয়া ১৬ জন পুরুষ, ১০ জন মহিলা, ২ জন তৃতীয় জেন্ডার, এবং ৩ জন শিশু মোট ৩১ জন বাংলাদেশী নাগরিককে ফেরত দিবেন। বিএসএফ তাদের নাম ঠিকানা ও মোবাইল নম্বর বিজিবির কাছে দেয়, এরপর বিজিবি এসব বাংলাদেশীদের পরিচয় সনাক্ত করে দর্শনা আইসিপির সীমান্ত পিলার ৭৬ এর কাছে পতাকা বৈঠকের মাধ্যমে বিএসএফ 31 জন কে ফেরত পাঠায়।31 জনের বাড়ি বাংলাদেশের ঢাকা, মানিকগঞ্জ, কুমিল্লা, ফেনী, নোয়াখালী, শেরপুর, মৌলভীবাজার, কুড়িগ্রাম, ময়মনসিংহ, খুলনা, যশোর, নড়াইল, সাতক্ষীরা ও চুয়াডাঙ্গায় বিভিন্ন এলাকায়। তারা কাজের সন্ধানে বিভিন্ন সীমান্ত দিয়ে দালালের মাধ্যমে অবৈধভাবে ভারতে এসেছিল। ভারতে মুম্বাই শহরে কাজ করে জীবন-জীবিকা চালাতো।recently চলমান অভিযানে ভারতীয় পুলিশ তাদের আটক করে কারাগারে পাঠায়। এরপর কারাগার থেকে পশ্চিমবঙ্গের গেদে চেকপোস্ট দিয়ে বাংলাদেশে ফেরত পাঠিয়েছে。
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 26, 2025 17:46:39
Jasa, Bihar:슬ग - मोहनिया में भाजपा प्रत्याशी संगीता कुमारी को भारी विरोध का सामना जनता ने लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे, पूछा- 5 साल तक कहाँ थीं विधायक? वियो - बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) से ठीक पहले कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट पर सियासी पारा गरम है। यहाँ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी संगीता कुमारी को चुनाव प्रचार के दौरान जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, जब संगीता कुमारी अपने समर्थकों और गाड़ी के साथ एक गाँव में प्रवेश करती हैं, तो ग्रामीण उन्हें घेर लेते हैं। जनता ने पूर्व विधायक के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। ग्रामीणों کا सीधा سوال था कि "विधायक ने हमारे गांव के लिए कौन सा काम किया है?" कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे काम करवाने के लिए कई बार उनके पास गए, लेकिन विधायक उनसे मिली ही नहीं। आक्रोशित जनता ने उनसे पूछा कि "पाँच साल तक विधायक कहाँ थीं?" और कहा कि वे उन्हें देखना भी नहीं चाहते। वीडियो में एक समर्थक द्वारा ग्रामीणों को वीडियो न बनाने की हिदायत देते हुए सुना गया, जिस पर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। स्थानीय राजनीति की दिलचस्प बात यह है कि संगीता कुमारी ने 2020 का चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर लड़ा था और भाजपा के निरंजन राम को हराकर जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 में उन्होंने पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गईं। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनका यह 'दल-बदल' का फैसला अब चुनावी मैदान में उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विरोध का यह वीडियो दर्शाता है कि जनता में दल-बदल और कथित निष्क्रियता को लेकर गहरा असंतोष है, जिससे मोहनिया का चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। वही मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा मोहनिया विधानसभा में घूम रही थी तभी एक यादव टोला में कुछ लोग अचानक से जुट गए वह लोग नहीं चाहते हैं कि महिला विधायक आगे बढ़े।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 26, 2025 17:46:07
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 24 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में एसआईटी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में एसआईटी ने आज श्रीसन फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अधिकारी जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में टीम ने लंबी जांच के बाद sतीश वर्मा को कूकड़ा जगत, छिंदवाड़ा से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए परासिया लेकर गई है। बताया जा रहा है कि सतीश वर्मा पिछले कई वर्षों से श्रीसन फार्मा कंपनी में कार्यरत था और दवा के प्रचार-प्रसार से जुड़ा हुआ था। इस गिरफ्तारी के बाद साफ है कि पुलिस अब कंपनी और उसकी वितरण शृंखला से जुड़े हर जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, ताकि इस पूरे कांड की गुत्थी सुलझाई जा सके। बता दें कि जहरीली कफ सिरप पीने से 24 मासूमों की मौत के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं एसआईटी हर उस कड़ी की जांच कर रही है, जिससे इस दर्दनाक हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 26, 2025 17:45:55
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इस वर्ष छठ पर्व की भव्य शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। शनिवार से चार दिवसीय महापर्व की धार्मिक आस्था और उल्लास से पूरा माहौल छठमय हो गया है। शहर के बिहारी परिवारों में महिलाएं शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखते हुए पूजा का प्रसाद तैयार कर रही हैं। घर-घर से छठी मइया के पारंपरिक गीतों की मधुर गूंज सुनाई दे रही है। रविवार से व्रती महिलाओं का निर्जला उपवास आरंभ हो गया है। महिलाएं लंबा सिंदूर तिलक लगाकर सुख, शांति और पति की दीर्घायु की प्रार्थना कर रही हैं। छठ पर्व का विशेष दृश्य रतलाम के झाला तालाब पर नजर आएगा, जहां सोमवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ देने और मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटेंगे। तालाब किनारे सजे दीपों की रौशनी, जल में झिलमिलाते प्रतिबिंब और छठ गीतों की गूंज अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करेगी। पूरा शहर श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के रंग में डूबा दिखाई देगा।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top