Back
धौलपुर के समाजसेवी अनिल अग्रवाल आठवें सामूहिक विवाह में 66 कन्याओं का विवाह करेंगे
BSBhanu Sharma
Mar 09, 2026 11:30:47
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर। चंबल अंचल और उसके आसपास के जिलों की अनाथ, बेहद गरीब और बेसहारा कन्याओं के हाथ पीले करने का वीणा उठाने वाले धौलपुर के मूल निवासी समाजसेवी अनिल अग्रवाल 11 मार्च 2026 को तीर्थराज मचकुंड धौलपुर पर 8वां सामूहिक विवाह समारोह करने जा रहे हैं। जिसमें तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जाएगा। जिनमें 9 मुस्लिम, 10 सिख और 47 हिंदू धर्म की कन्याएं शामिल हैं। विवाह समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड धौलपुर पर इन कन्याओं को शगुन स्वरूप शादी के लिए लहंगा, ओढऩी, चुनरी आदि वस्त्र भेंट किए गए। जिन्हें ये शादी समारोह के दौरान पहनेंगी। कन्याओं को जेवर से अधिक हरेक सामान समाजसेवी अग्रवाल विवाह समारोह में सभी कन्याओं को अपनी ओर से वस्त्र, बेड, अलमारी सहित गृहस्थी का पूरा सामान और सोने चांदी के जेवरात उपहार स्वरूप देते हैं। बता दें कि समाजसेवी अग्रवाल अब तक इस तरह के 7 सामूहिक विवाह समारोह कर चुके हैं। जिनमें कुल 511 अनाथ, गरीब और बेसहारा कन्याओं के विवाह कर चुके हैं। ये उनका 8 वां विवाह समारोह है। वह मूलत बजरिया धौलपुर के निवासी हैं। जो वर्तमान में वैशाली नगर जयपुर में रहते हैं। खास बात ये है कि विवाह के बाद भी वह जोड़े को मदद करते हैं। समाजसेवी अग्रवाल ने बताया कि 11 मार्च को तीर्थंराज मचकुंड धौलपुर पर 8 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की 66 कन्याओं का विवाह किया जाएगा। कन्याओं को शगुन के कपड़े भेंट करते समय लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड के महंत कृष्णदास, राजीव सिंघल, धर्मेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। बाइट 1 अनिल अग्रवाल समाजसेवी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SVShweta Verma
FollowMar 09, 2026 12:50:53Noida, Uttar Pradesh:BJP MP Brijlal मौलवी के CM योगी की माता पर विवादास्पद टिप्पणी पर बवाल
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 12:50:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 09, 2026 12:49:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 09, 2026 12:49:330
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 09, 2026 12:48:540
Report
1
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 09, 2026 12:45:470
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 09, 2026 12:37:490
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 12:36:560
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 09, 2026 12:36:400
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 09, 2026 12:36:280
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 09, 2026 12:36:100
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 09, 2026 12:35:450
Report
0
Report