icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
303303
LALAXMI AVATAR SHARMAFollow29 Jul 2024, 05:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

अलवर में दीपोत्सव की रोशनी, हाट बाजार और लाइट शो ने शहर जगमगाया

Alwar, Rajasthan:# अलवर में दीपोत्सव की भव्य छटा, बाजारों में उमड़ी भीड़; भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा ने पैदल घूमकर बढ़ाई रौनक पहली बार पटरी और ठेली संचालकों को निशुल्क आकर्षक कैनोपी के साथ मिला हाट बाजार, भव्य रोशनी और लेजर शो ने बिखेरी दीपावली की चमक; केंद्रीय मंत्री की पहल की शहरभर में हो रही सराहना अलवर, 6 नवंबर। धनतेरस के अवसर पर अलवर शहर दीपोत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। बाजारों की जगमगाती रोशनी, आकर्षक सजावट, भक्ति संगीत और हजारों दीपों की रोशनी ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। इस बार अलवर की दीपावाली कुछ खास और अलग अंदाज में नजर आई। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मंशा के अनुरूप शहर को भव्य रोशनी से सजाने के साथ पहली बार ऐसा हाट बाजार तैयार किया गया, जिसमें पटरी और ठेली लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदारों को आकर्षक कैनोपी के साथ निशुल्क दुकानें उपलब्ध कराई गईं। इस अभिनव पहल की शहरवासियों और व्यापारियों के बीच जमकर सराहना हो रही है। दीपोत्सव की रौनक को और खास बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंदर यादव और फिल्म अभिनेता एवं अलवर टाइगर मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर रणदीप हुड्डा भी शहर की सड़कों पर आमजन के बीच नजर आए। दोनों ने पुराना कटला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से दोनों शहर के हृदयस्थल होप सर्कस पहुंचे, जहां आकर्षक लाइट एंड साउंड शो और भजन संध्या का शुभारंभ किया। होप सर्कस पर रंग-बिरंगी रोशनी और लेजर शो की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम के साक्षी बने। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा भी रोशनी से जगमगाते शहर की खूबसूरती को कैमरे में कैद करते नजर आए। दोनों ने आकर्षक लाइटों के बीच सेल्फी भी ली। इसके बाद दोनों कंपनी बाग पहुंचे, जहां आयोजित 11 हजार दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होकर दीप जलाए। हजारों दीपों की सामूहिक रोशनी ने दीपोत्सव के उल्लास को और भव्य बना दिया है। छोटे दुकानदारों की दीपावली भी हुई रोशन दीपोत्सव के कार्यक्रमों के तहत केंद्रीय मंत्री और रणदीप हुड्डा कंपनी बाग रोड पर लगाए गए विशेष हाट बाजार पहुंचे। इस हाट बाजार की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार पटरी और ठेली पर दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित और आकर्षक कैनोपी लगाकर निशुल्क दुकानें उपलब्ध कराई गईं। इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों को बेहतर मंच देना और उनकी दीपावली को भी खुशियों से रोशन करना है। यहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव परिवार के साथ पहुंचे और खरीदारी भी की। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनके व्यवसाय और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। आमजन को प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जूट के थैले वितरित किए गए। वहीं मिट्टी के दीपक तैयार करने वाले कारीगरों से संवाद कर उनके हुनर, मेहनत और अनुभवों के बारे में जानकारी ली गई। इस बार अलवर शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और ऐतिहासिक स्थलों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। जगमगाती रोशनी, व्यवस्थित हाट बाजार, लेजर शो, भजन संध्या और 11 हजार दीपों के आयोजन ने अलवर की दीपावली को एक नई पहचान दी है। खास बात यह है कि इस आयोजन में उत्सव की चमक के साथ छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर इस बार अलवर में दीपावली केवल रोशनी और सजावट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें संस्कृति, आस्था, स्वदेशी उत्पादों, पर्यावरण संरक्षण और गरीब तबके की खुशियों को भी स्थान मिला। यही वजह है कि शहर की इस अनूठी दीपावली की जमकर तारीफ हो रही है।
0
0
Report

रanchi के डोरंडा में ढाई साल के बच्चे की मौत, नदी किनारे शव बरामद

Ranchi, Jharkhand:रांची के डोरंडा छप्पन सेठ कुम्हारटोली में मिला ढाई साल के मासूम बच्चे का शव....लगभग ढाई साल के मासूम अरनब शुक्रवार शाम से लापता था बच्चा,घर के बगल स्थित नदी से मिला शव...सुबह में नदी से बरामद हुआ शव..मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी...घर से 500 मीटर आगे नदी के किनारे मिला शव...डोरंडा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर मौजूद....शुक्रवार शाम को लापता हुआ था बच्चा, सुबह NDRF कि टीम के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में बच्चे का शव। घर के ठीक बगल में मौजूद है नदी, हत्या ,हादस सहित कई बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है..बच्चे का नाम अरनव बताया जा रहा।
0
0
Report
Advertisement

NH-74 पर अज्ञात वाहन ने गुलदार की मौत: विभाग जांच में जुटा

Jaspur, Uttarakhand:देर रात NH-74 के मार्ग पर धर्मपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने गुलदार को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुलदार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद गुलदार हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ा रहा. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वन विभाग का कहना है कि मौत किस वाहन की टक्कर से हुई, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद वन्यजीवों की सड़क हादसों में हो रही मौतों पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जालोर: जालमपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच विलास कंवर धवेचा और उपसरपंच छोगाराम चौधरी ने पदभार ग्रहण किया

Jalore, Rajasthan:जालोर, सायला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जालमपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच विलास कंवर धवेचा ने अभिजीत मुहूर्त में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं नवनिर्वाचित उपसरपंच छोगाराम चौधरी ने भी पदभार संभालकर पंचायत की नई जिम्मेदारियां संभालीं। ग्राम पंचायत परिसर में शुभ मुहूर्त के दौरान आयोजित कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चौधरी ने नवनिर्वाचित सरपंच को कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 20 वर्षीय निर्मला मीणा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में जांच जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के चेनपुरा बारावरदा गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर धमोतर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवती को जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान निर्मला मीणा (20) पुत्री मांगीलाल मीणा, निवासी चेनपुरा बारावरदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पिता मांगीलाल की रिकॉर्ड पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार निर्मला की करीब आठ महीने पहले धमोतर क्षेत्र में सगाई हुई थी। वह महाविद्यालय में अध्ययनरत थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

रांची में दीपावली पर हैदादराबादी आर्टिफिशियल मालाओं की धूम

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दीपावली को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बड़ा तालाब के पास हैदराबाद से आया एक परिवार आर्टिफिशियल फूलों से बने आकर्षक तोरण और सजावटी सामान की दुकान लगाए हुए है। यहां तरह-तरह के फूलों से बनी मालाएं मिल रही हैं, जिनका इस्तेमाल लोग दीपावली में घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियों और घर के अंदर सजावट के लिए करते हैं। इनमें मोतियों से बनी मालाएं, तरह-थरह के आकर्षक गुलदस्ते और शीशे से सजाए गए फूलों की मालाएं भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। खास बात यह है कि दुकानदार कुछ सजावटी सामान हैदराबाद से तैयार करके लाते हैं, जबकि ज्यादातर माल यहीं ग्राहकों की पसंद, डिजाइन और उनकी डिमांड के अनुसार तैयार किया जाता है। ग्राहकों को उनके घर और दरवाजे के आकार के हिसाब से भी सजावटी मालाएं बनाकर दी जाती हैं। यही वजह है कि लोग इनकी सजावट को काफी पसंद कर रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि वह पिछले 25 वर्षों से हैदराबाद से रांची आ रहे हैं। हर साल यहां अच्छी बिक्री होती है। उनका दावा है कि सीजन के दौरान तैयार किया गया एक भी माला बचता नहीं है, सारा सामान बिक जाता है। रांचीवासियों के बीच इन आर्टिफिशियल फूलों और आकर्षक तोरण की अच्छी मांग है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top