Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

चूरू में मौसम बदला: बरसात से फसल और ठंड बढ़ी

NPNavratan Prajapat
Mar 20, 2026 05:34:38
Churu, Rajasthan
क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज, अल सुबह से जारी है रुक रुक कर बरसात, जिले की कई विधानसभा क्षेत्र में जारी है रात से बरसात का दौर, दो दिन से जिले में छाए घने बादल, वही कुछ इलाकों में हुई बरसात से बढ़ी ठंडक. चूरू क्षेत्र में दो दिन से अचानक मौसम का मिजाज बदलने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले की कई विधानसभा क्षेत्र में रात से बरसात का दौर जारी है, वहीं रतनगढ़ में अल सुबह से रुक रुक कर बरसात जारी है। वहीं दो दिन से जिले में छाए घने बादल और मौसम बदलने से चली सर्द हवाओं से अचानक सर्दी बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी आने के बाद अंदर रखे गर्म कपड़े वापिस निकालने पर मजबूर कर दिया है। क्षेत्र में बदला मौसम किसानों के लिए आफत बन गया है। तैयार फसल अब बारिश के कारण खराब हो रही है, तो वहीं अचानक बदले मौसम के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। वर्तमान में गेंहू, जो, चना, सरसो, ईशबगोल आदि की फसल तैयार है और अधिकांश किसान अनाज निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को हुए मौसम बदलाव के कारण क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर रुक रुक जारी है। ऐसे में तैयार फसल अब बारिश के कारण खराब होने के कगार पर है। काफी किसानों ने अपनी फसल की कटाई भी कर ली और एकत्रित फसल पर बारिश का पानी गिरने से वह खराब हो गई, जिसे बचाने के लिए किसान जुटे हुए हैं। बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में चूरू रोड एवं सरदारशहर बाईपास सड़क मार्ग सहित कई निचले भू भागों में वर्षाती पानी एकत्रित हो जाने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बदले मौसम ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया तथा पंखें थम गए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Mar 20, 2026 06:45:12
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 20, 2026 06:36:21
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा में दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर लगी रही भक्तों की कतारें रामदेवरा, जैसलमेर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार रात करीब 9 बजे से ही समाधि स्थल के प्रवेश द्वार पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर रात और गुरुवार तक लगातार जारी रहीं। हर माह दूज के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं, लेकिन इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला। खासकर गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा, बड़ोदरा, राजकोट और गांधीनगर सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से यहां पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ और थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े और माकूल प्रबंध किए गए। दर्शनार्थियों को सुव्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर ही बाबा की समाधि के दर्शन करवाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रामदेवरा की ओर से भी मेले के दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पुलिया नंबर 1 व 2 सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त की गईं। दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि पर स्वर्ण मुकुट भी स्थापित किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। “रामसापीर की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को राम सरोवर तालाब की ओर से बाहर निकाला जा रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण पोखरण रोड पर यातायात का दबाव भी देखने को मिला। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे रामदेवरा पूरी तरह धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया। हिंदू नव वर्ष को लेकर लाखों की संख्या में लोग नव वर्ष का सेलिब्रेशन करने के लिए सह परिवार रामदेवरा पहुंचे हैं विशेष कर अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट दिल्ली मुंबई कोलकाता सहित अन्य शहरों से लोग ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन किए।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 06:35:44
Moradabad, Uttar Pradesh:ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में पानी भरने का डर, नमाजियों की परेशानी, और नवरात्रों में मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ – सब कुछ दिमाग में था। लेकिन नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल रुके नहीं। उन्होंने बिना एक पल गंवाए औचक निरीक्षण का फैसला किया। तेज बारिश हो रही थी, पानी बरस रहा था, लेकिन IAS अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने छाता-कोट कुछ नहीं देखा। पूरी नगर निगम की भारी-भरकम टीम के साथ वो पहले ईदगाह पहुंचे, फिर जामा मस्जिद का जायजा लिया। वहां नमाजियों के लिए पानी न भरे, सफाई सही हो, और कोई असुविधा न हो – हर चीज का बारीकी से मुआयना किया। उसके बाद नजर नवरात्रों पर गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए काली मंदिर का भी दौरा किया। बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरकर खुद चेक किया कि कहीं जलभराव तो नहीं, ड्रेनेज सिस्टम काम कर रहा है या नहीं। बारिश में भीगते हुए अफसर को देख स्थानीय लोग दंग रह गए। एक IAS अधिकारी को इस तरह आम लोगों के बीच, बिना किसी दिखावे के काम करते देखकर सबकी तारीफें हो रही थीं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टीम को सख्त निर्देश दिए। “बारिश हो या कुछ भी, ईद पर नमाजियों को और नवरात्रों में देवी भक्तों को किसी भी कीमत पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सतर्क रहो, तैयारियां पुख्ता रखो, और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!” उनका मकसद साफ था – चाहे मौसम कैसा भी हो, त्योहारों के दौरान शहरवासियों को कोई दिक्कत न आए। बारिश की चिंता किए बिना सड़कों पर उतरना और अधिकारियों को चेतावनी देना – ये दिखाता है कि असली प्रशासनिक अधिकारी कैसे फील्ड में रहकर काम करते हैं।
1
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 20, 2026 06:34:43
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही police प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुचने वाली है टीम ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल वाले खेत को घेर लिया है और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। किसका खेत है अब तक नहीं मिल पाई है जानकारी, प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं और कब से यह काम संचालित किया जा रहा था। संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और कार्रवाई में जुटा हुआ है। दुर्ग और बलरामपुर जिलों के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती मिलने से प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है।
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 20, 2026 06:34:31
Akola, Maharashtra:सध्या हाती देशात सुरू असलेल्या युद्धाचा मोठा परिणाम पेट्रोल - डिझेल आणि गॅसच्या पुरवठ्यावर झाला आहे. परिणामी देशातील अनेक हॉटेल्स , उद्योग बंद पडले आहे. तर याचा परिणाम शतकांपूर्वरून सुरू असलेल्या प्रथेवर सुद्धा पडला आहे. अकोला शहरातील श्रीराम मंदिर येथे संत श्री गजानन महाराज यांनी तब्बल 120 वर्षांपूर्वी श्रीरामाच्या मूर्तीची प्राणप्रतिष्ठा केली होती. त्यानंतर या मंदिरात गुढीपाडव्यापासून ते रामनवमीपर्यंत दरवर्षी अन्नदानाची अखंड परंपरा सुरू होती. मात्र यंदा या परंपरेत खंड पडला असला तरी मंदिर समितीने घेतलेला निर्णय भक्तांमध्ये सकारात्मक संदेश देणारा ठरला आहे. मंदिरात दरवर्षी दहा दिवस मोठ्या प्रमाणात अन्नदान केले जाते. शहरासह जिल्ह्यातील अनेक भाविक या अन्नदानात सहभागी होतात. मात्र यंदा गॅस सिलेंडरच्या टंचाईमुळे अन्नदानाचे आयोजन करणे कठीण झाले. अनेक भक्तांनी स्वतःहून सिलेंडर उपलब्ध करून देण्याची तयारी दर्शवली होती, मात्र हे सिलेंडर काळ्या बाजारातून आणावे लागतील आणि त्यामुळे इतर कोणाचा हक्क हिरवला जाईल, अशी भावना मंदिर समितीने व्यक्त केली. याच पार्श्वभूमीवर मंदिर समितीने यंदा अन्नदान न करण्याचा निर्णय घेतला. हा निर्णय घेताना समितीने स्पष्ट केलं की परंपरा महत्त्वाची असली तरी समाजहित त्याहून महत्त्वाचं आहे. कुणाचाही हक्क मारून अन्नदान करणे योग्य नाही, असा संदेश समितीने दिला आहे. मंदिर समितीच्या या निर्णयाचं शहरात कौतुक होत आहे. अनेक भाविकांनी हा निर्णय समाजासाठी आदर्श असल्याचं म्हटलं आहे.120 वर्षांची परंपरा थांबली असली तरी मंदिराची सेवा, श्रद्धा आणि समाजाबद्दलची जबाबदारी कायम असल्याचं या निर्णयातून स्पष्ट झालं आहे. गुढीपाडवा ते रामनवमी या कालावधीत यंदा अन्नदान न झालं तरी पुढील वर्षी ही परंपरा अधिक उत्साहात सुरू केली जाईल, असा विश्वास मंदिर समितीने व्यक्त केला आहे. समाजहिताला प्राधान्य देत घेतलेला हा निर्णय अकोल्यात एक सकारात्मक आणि प्रेरणादायी संदेश देणारा ठरत आहे.
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 06:31:14
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिठाई की दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से की जा रही थी रिफलिंग, रिफलिंग के दौरान पास में दूसरे सिलेंडर पर हो रहा था दूध गर्म, रिफलिंग के दौरान निकली चिंगारी से घरेलू सिलेंडर फटा, हुआ जोरदार धमाका, धमाके से आसपास के शीशे तक टूटे, दुकान भी हुई क्षतिगस्त, मिठाई दुकानदार झुलसा, दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी तिराहे का मामला。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 20, 2026 06:30:58
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं, सीएम योगी, आरएसएस और बीजेपी की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है- सूत्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक दोपहर बाद होगी जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार , संगठन पुनर्गठन समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज , जल्द हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार कोर कमेटी की बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार रहेंगे मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक में रहेंगे मौजूद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लेकर हो सकता मंथन, संगठन पुनर्गठन को लेकर चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों हेतु संगठन को मजबूत करने की रणनीति 2 महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे अरूण कुमार सूत्रों की मानें तो यूपी सरकार के कई मंत्री बीजेपी संगठन में आ सकते हैं और कई बीजेपी संगठन से यूपी सरकार में मंत्री बन सकते हैं। इनके मंत्री बनने की चर्चा चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, अशोक कटारिया मंत्री बनाए जा सकते हैं। पूजा पाल मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है। बलदेव औलख, राज्यमंत्री (प्रमोट किया जा सकता है), गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी, प्रदेश महामंत्री को मंत्री बनाया जा सकता है असीम अरुण को प्रमोट किया जा सकता है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top