Back
सरदारशहर अस्पताल के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन, पूर्व भूमि पर निर्माण की मांग
NPNavratan Prajapat
Feb 17, 2026 14:03:33
Churu, Rajasthan
सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
चूरू. सरदारशहर में प्रस्तावित राजकीय अस्पताल मय ट्रोमा सेंटर के निर्माण को लेकर सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सरकार की ओर से स्वीकृत और आवंटित भूमि पर 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस अस्पताल को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित कराने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि अस्पताल जीवन देने का केंद्र होता है, न कि प्रदूषण के बीच बीमारियों को बढ़ाने का स्थान। प्रस्तावित नई जगह रीको एवं इंडस्ट्रीज एरिया के भीतर बताई जा रही है, जहां फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण का प्रभाव रहता है। लोगों का तर्क है कि रीको क्षेत्र के भीतर अस्पताल बनाना लाखों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।
इस अस्पताल की स्वीकृति के बाद से ही वे इसके शीघ्र संचालन की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीते दो वर्षों में कई बार आंदोलन, आमरण अनशन और मशाल जुलूस निकाले गए, तब जाकर अस्पताल की स्वीकृति मिली थी। अब यदि स्थान परिवर्तन किया जाता है तो यह जनता के विश्वास के साथ धोखा होगा। जनता की मांग है कि पूर्व में आवंटित भूमि, जो बाबाअ सेवा सदन के पास स्थित है, वहीं पर अस्पताल निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाए।
सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि समय में पूर्व आवंटित भूमि पर अस्पताल निर्माण शुरू करने का निर्णय नहीं लिया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:34:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 15:33:490
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 15:33:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 17, 2026 15:33:180
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:32:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:32:390
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 17, 2026 15:32:230
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 17, 2026 15:32:110
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:31:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 15:30:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 17, 2026 15:30:180
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 17, 2026 15:24:380
Report