Back
सहारनपुर में इकबाल उर्फ बाला की 56 संपत्तियाँ कुर्क, गैंग पर बड़ा एक्शन
NJNEENA JAIN
Feb 17, 2026 15:24:38
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंग लीडर मौहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला की अवैध धन से अर्जित 56 संपत्तियों कुर्क करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार बेहट को कुर्क संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है, जिन्होंने इन संपत्तियों के उचित और प्रभावी प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच में सामने आया है कि मौहम्मद इकबाल उर्फ बाला अपने गैंग सदस्यों और सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित अपराधों में लिप्त था। आरोप है कि उसने वन क्षेत्रों से लकड़ी तस्करी, अवैध खनन, लोगों को डराने-धमकाने और धोखाधड़ी के जरिए सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर भारी अवैध संपत्ति अर्जित की। इकबाल उर्फ बाला के विरुद्ध जनपद, गैर जनपद और अन्य राज्यों के विभिन्न थानों में लगभग 50 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2 अरब 76 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ सख्त संदेश बताया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 17, 2026 16:48:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 16:47:460
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 17, 2026 16:47:400
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 17, 2026 16:47:250
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 16:47:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 16:47:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 16:46:480
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 16:46:300
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 17, 2026 16:46:120
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 17, 2026 16:45:520
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 17, 2026 16:31:210
Report